For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169955077
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: ग्रे लिस्ट में ही रहेगा पाकिस्तान; एफएटीएफ का फैसला

Post Views 11

October 23, 2020

अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से वित्तीय मदद हासिल करना अब होगा मुश्किल

 पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल ने जबरदस्त झटका दिया। एफएटीएफ की बैठक में पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में ही रखने का फैसला लिया। दरअसल, पाकिस्तान एफएटीएफ की कार्य योजना के 27 लक्ष्यों में से छह का अनुपालन करने में असफल रहा है। आतंकवाद के वित्तपोषण और धन शोधन को रोकने एवं निगरानी करने वाली पेरिस से संचालित संस्था की डिजिटल माध्यम से वार्षिक बैठक हुई। जिसमें 27 बिंदुओं की कार्य योजना की समीक्षा की गई। एफएटीएफ ने पाकिस्तान को जून 2018 में ग्रे सूची में डाला था और इस्लामाबाद को धन शोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण को रोकने की 27 बिंदुओं की कार्य योजना को वर्ष 2019 के अंत तक लागू करने को कहा था। कोविड महामारी की वजह से यह आवधि बढा दी गई है।  कर्ज से दबे पाकिस्तान ने एफएटीएफ की ग्रे सूची से निकलने की कोशिश के तहत अगस्त महीने में 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उनके नेताओं पर वित्तीय पाबंदी लगाई थी। इनमें मुंबई हमले का सरगना और जमात-उद दावा प्रमुख हाफिज सईद, जैश-ए-मुहम्मद प्रमुख मसूद अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम भी शामिल है। पाकिस्तान के ग्रे सूची में बने रहने से उसके लिए विश्व मुद्रा कोष, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक और यूरोपीय संघ जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से वित्तीय मदद हासिल करना और मुश्किल हो जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved