For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162894963
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पेपर लीक के कारण रद्द हुई  SI भर्ती परीक्षा 2021 रविवार को अजमेर सहित प्रदेश के 11 जिलों में आज फिर से आयोजित हुई। |  Ajmer Breaking News: सराधना डांग के बालाजी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, नवग्रह और भैरुजी महाराज की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा |  Ajmer Breaking News: जयपुर में 3 स्पा सेंटरों पर CST की रेड: 10 युवतियों समेत 15 लोगों को पकड़ा, चित्रकूट पुलिस को सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में युवाओं ने लिया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत का संकल्प |  Ajmer Breaking News: चंद रुपए बचाने के लिए एक ठेकेदार की लापरवाही ने 4 मासूम बच्चों के सिर से उनके पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया। |  Ajmer Breaking News: AIMIM के कौमी तर्जुमान वारिस पठान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, |  Ajmer Breaking News: अजमेर निगम मेयर चुनाव से पहले थाने में बढ़ा सियासी पारा, बीजेपी-कांग्रेस नेताओं में जुबानी जंग |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कांग्रेस पार्षद बेंगलुरु में, 42 का दावा |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यालय परिसर मे आरपीएफ द्वारा सफाई कार्य |  Ajmer Breaking News: भाद्र मास,शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 19 सितंबर 2026 को मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक महर्षि दधीचि जयंती एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में मनाई गई। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा- जब यह झंडा वापस आ जाएगा तो हम वह झंडा भी उठा लेंगे

Post Views 41

October 23, 2020

इन्होने आगे कहा कि जब तक हमारा झंडा वापस नही आ जाता हम चुनाव नही लड़ेंगे

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीडीपी चीफ और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने टेबल पर रखे जम्मू कश्मीर के झंडे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब यह झंडा वापस आ जाएगा तो हम वह झंडा यानी तिरंगा भी उठा लेंगे। जब तक हमें हमारा झंडा वापस नहीं मिल जाता हम दूसरा कोई झंडा नहीं उठाएंगे। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगे के साथ हमारा रिश्ता हमारै झंडे से अलग नहीं है। जब यह  झंडा यानी जम्मू कश्मीर हमारे हाथों में आ जाएगा हम वह झंडा अर्थात् तिरंगा उठा लेंगे।  महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि जब तक हमारा झंडा वापस नही आ जाता हम चुनाव नही लड़ेंगे। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को 14 महीने की हिरासत के बाद 13 अक्टूबर को रिहा किया गया था। मोदी सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का एलान किया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस इस फैसले का विरोध कर रही है। हाल ही में फारूक अब्दुल्ला ने भी अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, 'हमारी लड़ाई जारी रहेगी। चाहे फारूक अब्दुल्ला जिंदा रहे या नहीं। चाहे मंच पर रहे या नहीं रहे। अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रहेगी। चाहे मैं फांसी पर चढ़ा दिया जाऊं।' 15 अक्टूबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बैठक हुई और इसमें पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, पीपल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन, पीपल्स मूवमेंट के नेता जावेद मीर और माकपा नेता मोहम्मद युसूफ तारिगामी ने भी हिस्सा लिया। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद अब्दुल्ला ने कहा कि नेताओं ने गठबंधन बनाने का निर्णय किया, जिसका नाम ‘पीपल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन’ रखा गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन जम्मू-कश्मीर के संबंध में संवैधानिक स्थिति बहाल करने के लिए प्रयास करेगा, जैसा पिछले वर्ष पांच अगस्त से पहले था.


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved