For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170049481
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की प्रेसिडेंशियल डिबेट मे भारत की निंदा

Post Views 71

October 23, 2020

बिडेन ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा- "इतने लोगों की मौत के जिम्मेदार व्यक्ति को राष्ट्रपति पद पर बने रहने का हक नहीं है"

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। क्लाइमेट चेंज पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि चीन और रूस के साथ भारत खराब  हवा करने के लिए जिम्मेदार हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि खरबों पेड़ लगाने का प्रोग्राम चला रहे हैं। मुझे पर्यावरण से प्यार है। मैं एकदम साफ हवा और पानी देना चाहता हूं। हमने बीते 35 साल में सबसे कम कार्बन उत्सर्जन किया है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय इसका मानक काफी ज्यादा था। हम पेरिस समझौते से बाहर इसलिए आए, क्योंकि हम कई ट्रिलियन डॉलर खर्च कर रहे थे और हमारे साथ ही पक्षपात हो रहा था। ट्रंप ने डिबेट में कहा है कि "इस साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन की घोषणा हो जाएगी। कोरोना की वजह से हम देश को बंद नहीं कर सकते और जो बिडेन की तरह बेसमेंट में नहीं रह सकते।" ट्रंम्प ने कहा कि देश ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अच्छा काम किया है।
इस पर बिडेन ने आरोप लगाया कि ट्रंप के पास कोरोना से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है। आगे कहा कि "इतने लोगों की मौत के जिम्मेदार व्यक्ति को राष्ट्रपति पद पर बने रहने का हक नहीं है" अमेरिका में कोरोना से 2.20 लाख मौत के बाद ट्रंप को चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि "एक बडे़ जर्नल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बर्ताव को पूरी तरह से भयावह बताया है।" इस पर पलटवार करते हुए ट्रंप ने कहा कि "अब तक हमने जो कुछ किया है उसके लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने धन्यवाद दिया है।"


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved