For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168419552
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 
madhukarkhin

#मधुकर कहिन: किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ने के इच्छुक हमसे संपर्क करें।

Post Views 71

October 15, 2020

अजमेर की जनता से हम उन्हें मिलवाएंगे।

मधुकर कहिन
किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ने के इच्छुक हमसे संपर्क करें।
 अजमेर की जनता से हम उन्हें मिलवाएंगे।
 नरेश मधुकर
 नगर निगम चुनाव हेतु अजमेर निगम क्षेत्र के वार्डों की लॉटरी या क्या खुली सारे दलों में पूरे शहर भर में अपने वार्ड का नेता बनने की होड़ सी मच गई है । बरसों से धरती में दफन और वक्त की रेत के तले सोए हुए सैकड़ों नेता पुराना चरक लगा कुर्ता धारण कर वार्ड यात्रा पर निकल पड़े हैं ।
 जिसे देखो सोशल मीडिया पर अपनी अपनी दीवार पर खुद के पार्षद होने के पोस्टर चिपका रहा है । और यह साबित करने पर तुला है कि उसके वार्ड में उससे बेहतर इंसान भगवान ने पैदा किया ही नहीं है। इससे हर वार्ड के स्थापित पार्षद की नींद उड़ी हुई है। और आने वाले समय में मोहल्ले की चौधराहट हाथ से छिन जाने का खतरा आंखों के आगे मंडरा रहा है।
 ऐसे माहौल में जैसे ही यह लॉटरी निकली सैकड़ों लोगों के फोन आने लगे और कहने लगे -  इस बार मैं चुनाव लड़ रहा हूं छोटे भाई का ध्यान रखना  
 अपन को तो समझ में नहीं आया कि अपुन की हैसियत का छोटा सा पत्रकार , आखिर किस-किस का और कितना कितना ध्यान रख पायेगा फिर भी चलो !!! जब लोगों ने इतनी इज्जत दे दी है , तो हमें निभानी तो पड़ेगी भाई !
 सो हमने भी सोचा कि सभी छोटे और बड़े भाइयों को एक मौका दें
 क्यों ना ऐसी वार्ड यात्रा हम भी शुरू करें ... जिसमें हर वार्ड में मजबूती से उबर रहे नए चेहरों को लोगों के बीच लाया जाए और लोगों को पुराने ठहरे पानी से अलग उनके वार्ड का कोई नया ताज़ा नेता दिखाया जाए।
 इसी के तहत मैंने सोचा है कि अब जो भी व्यक्ति जिस वार्ड में सेवा करने का इच्छुक है। चाहे वह किसी भी पार्टी का क्यों ना हो या फिर निर्दलीय ही क्यों ना हो । ऐसे सभी लोगों को हमारे चैनल के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बुलाया जाए। उनसे उनके वार्ड के भविष्य हेतु उनका नज़रिया पूछा जाए। इस पर चर्चा की जाए। जिससे इस शहर की आम जनता को अपने मोहल्ले का नया नेता चुनने में आसानी भी होगी,  और समाज की सेवा हेतु तत्पर नए चेहरों से लोगों का मिलना भी हो जाएगा
 सो भैया !! जो कोई भो अपने वार्ड से चुनाव लड़ने का इच्छुक है वह बिंदास हमें कॉल करे। हम शहर के लोगों से उन्हें मिलवाने हेतु व्यवस्था कर देंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved