For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162193184
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: पास्को कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, ₹10 हजार के जुर्माने की सुनाई सजा  |  Ajmer Breaking News: पास्को न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने 8 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, 23 हजार रुपए के अर्थ दंड से किया दंडित |  Ajmer Breaking News: कृष्ण गंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर में प्रेस की केबिन में चोरी करते महिला पकड़ी , हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने नगर निगम कमिश्नर और निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में बंद धनसिंह पीपरोली की सुरक्षा को लेकर उनकी पत्नी भुवनेश्वरी कंवर उर्फ रिंकू कंवर ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। |  Ajmer Breaking News: पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों व उनके परिजनों पर अनुचित दबाव एवं प्रताड़ना बंद करने तथा निष्पक्षता बनाए रखने के सम्बन्ध में ज्ञापन।  |  Ajmer Breaking News: प्रशासन पर बरसे विधायक विकास चौधरी, कलेक्टर ओर एसपी को दिया ज्ञापन, पुलिस-प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल,  |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित |  Ajmer Breaking News: आत्महत्या रोकथाम में सकारात्मक संवाद महत्वपूर्ण, खुलकर करें मन की बातें, निकलेगा समाधान | 
madhukarkhin

#मधुकर कहिन: कांग्रेस के झंडे हाथ में लेकर नकली कांग्रेसियों ने फाड़े कांग्रेस के पोस्टर।

Post Views 91

September 9, 2020

पायलट समर्थकों ने डॉ रघु शर्मा के खिलाफ लगाए नारे।

मधुकर कहिन
कांग्रेस के झंडे हाथ में लेकर नकली कांग्रेसियों ने फाड़े कांग्रेस के पोस्टर।

पायलट समर्थकों ने डॉ रघु शर्मा के खिलाफ लगाए नारे।

क्या ऐसे जीतेगी आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी 

नरेश राघानी 

आज का दिन अजमेर की कांग्रेस हुड़दंग के हवाले हो गई। आप पूछेंगे कैसा हुड़दंग भाई तो साहब बिल्कुल वैसा ही जैसा सचिन पायलट और उनके समर्थकों ने कुछ समय पूर्व ,कभी जयपुर तो कभी दिल्ली और कभी हरियाणा के होटल में बैठकर मचाया था।
बिल्कुल उसी तर्ज पर जब आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन अजमेर आये , तो माकन के सामने अपना वर्चस्व साबित करने के लिए, सैकड़ों ऐसे चेहरे जो कांग्रेस में कभी दिखाई ही नहीं दिए। हाथों में झंडे लिए डॉ रघु शर्मा और अशोक गहलोत विरोधी नारे लगाते हुए दिखाई दिए। देख कर लग रहा था कि ये लोग कांग्रेसी है भी या नहीं 
ये गुमनाम चेहरे अशोक गहलोत मुर्दाबाद और रघु शर्मा मुर्दाबाद के साथ सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। इन्हीं लोगों ने क्षेत्र में एक भी होर्डिंग या पोस्टर बैनर ऐसा नहीं बख्शा , जिस पर अशोक गहलोत और रघु शर्मा की तस्वीर लगी हो । वह तस्वीर चाहे डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने लगाई हो चाहे डॉ राजकुमार जयपाल ने। जहाँ भी गहलोत और डॉ शर्मा की तस्वीर दिखाई दी , उसको उतार फेंका गया। कई जगह इस भीड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी की। जिसके फलस्वरूप परेशान होकर पुलिस को कुछ लोगों को खदेड़ कर गिरफ्तार भी करना पड़ा।हैरत की बात देखिए !!! अशोक गहलोत और रघु शर्मा की तस्वीरें लगी होर्डिंग और पोस्टर फाड़ने और उधम मचाने वाले लोगों को, जब पुलिस उठाकर ले गई तो उन्हें छुड़ाने भी कौन पहुंचा  छुड़ाने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के ही विधायक और पायलट समर्थक राकेश पारीक और अजमेर दक्षिण से चुनाव हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भाटी।
यह सब देख कर मेरे पास हाल ही में, बतौर स्क्रिप्ट राइटर ज्वाइन किए एक नए ट्रेनी ने पूछा - भैया !!! यह कांग्रेसी होकर कांग्रेस के पोस्टर क्यूँ फाड़ रहे हैं इन लोगों को ऐसा करते हुए शर्म नहीं आती क्या देखने वाले आम लोग क्या सोचेंगे  उनमें क्या संदेश जाएगा 
उस नए के सादे और सरल दिमाग की यह बात सुनकर मां कसम खोपड़े में छेद हो गया 
आम आदमी यकीनन ऐसा ही सोचता होगा , जब कांग्रेस का झंडा हाथ में लिए कोई व्यक्ति कांग्रेस का ही पोस्टर या होर्डिंग लाठी और डंडों से छीलते हुए देख कर।
वाकई यह बात सोचने लायक है ,कि सचिन पायलट और उनके समर्थक सत्ता के लोभवश जब पूरे राजस्थान भर में तमाशा करके दिल्ली तक मूँह की खाकर वापस आ गए। उसके बाद जब पायलट खुद की सबकुछ स्वीकार कर अशोक गहलोत के साथ वापस आकर बैठ गए , और समझौता कर लिया । ऐसे में उनके समर्थकों को इस तरह से उधम मचाने की आवश्यकता क्या है 
मैंने मेरे पिछले ब्लॉग में लिखा था कि यह सब खेल राजस्थान के नए कांग्रेस प्रभारी अजय माकन को दिखाने के लिए खेला जाएग। ताकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से आए पर्यवेक्षकों को भ्रमित किया जा सके और दर्शाया जा सके कि अजमेर आज भी सचिन पायलट का गढ़ है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है ।
अक्सर देखा गया है कि बात जब भी सचिन पायलट के वर्चस्व की आती है, तब ऐसे कई अनजान चेहरे सड़कों पर हाथ में कांग्रेस का झंडा लिए दिखाई देते हैं , जिनका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। इस किराए की भीड़ के आगे वही पायलट गुट के गिने-चुने दो-चार चेहरे आकर खड़े हो जाते हैं । ताकि भीड़ का भ्रम पैदा किया जा सके।
अब देखना यह है कि ऐसा छदम भ्रम अजय माकन पकड़ पाते है या नहींया फिर यह धोखा पायलट समर्थक केंद्र से आए पर्यवेक्षक को दे रहे हैं , या अपने आप को 
खैर !!! आज के इस नाटक ने यह बात साफ कर दी है कि, कम से कम अजमेर में अब आने वाले सालों साल कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। और आने वाले निगम चुनावों में भी कांग्रेस की हार तय है।
क्योंकि साहब !!! यहां तो कांग्रेस को चुनाव भाजपा या किसी अन्य पार्टी के सामने नहीं बल्कि अपने ही लोगों के सामने ही लड़ना है ।

जय श्री कृष्ण

नरेश राघानी
www.horizonhind.com
9829070307


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved