For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 152431889
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: 9 लाख लीटर पानी आधे घंटे में सड़कों पर बहा, टंकी का वॉल्व टूटने पर तेज गति से निकला पानी, अजमेर के मदार स्थित नेहरू नगर की घटना |  Ajmer Breaking News: आनासागर झील की दुर्दशा, झील में फैली  गंदगी और जलस्तर कम करने हुई हजारों मछलियों की मौत को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार 23 जुलाई को अजमेर बंद का आह्वान किया गया है। |  Ajmer Breaking News: जल संरक्षण जन सहभागिता अभियान फेज- 3 के तहत दिनांक 22 जुलाई से 24 जुलाई तक त्रिदिवसीय स्वच्छता अभियान आनासागर में श्रमदान,सकल राष्ट्रभक्त अजमेर द्वारा शुरू किया गया । |  Ajmer Breaking News: दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली के नेतृत्व में कांग्रेस दक्षिण के सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। |  Ajmer Breaking News: आना सागर को बचाने के अभियान को लेकर 23 जुलाई को 'अजमेर बंद', डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में निकला विशाल पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: रिमझिम बारिश के बीच संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की ओपीडी में कैश काउंटर के पास अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। |  Ajmer Breaking News: भाजपा ने कांग्रेस के चुनावी पासे को पलटा,शहर कांग्रेस ने आनासागर की दुर्दशा के खिलाफ 23 जुलाई को ’अजमेर बंद’ का आह्वान किया, |  Ajmer Breaking News: कथा वाचक किरीट भाई सोमैया द्वारा जवाहर रंगमंच पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में आयोजित कथा के बीच खाटूश्याम बाबा पर की गई तथ्यहीन टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद श्याम भक्त आक्रोशित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीएसटी  एवं दरगाह थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा खेलते 27 सटोरिए दबोचे,₹60000 की नगदी और ताश पत्ती सहित जुआ सट्टा खेलने का सामान जप्त |  Ajmer Breaking News: एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा आना सागर की दुर्दशा के खिलाफ चौपाटी पर अनोखा प्रदर्शन, | 

राजस्थान न्यूज़: कपड़े, आटा और नमक सब कुछ बह गया, बच्चे रातभर घरों में भूखे बैठे रहे; व्यापारी दुकान पहुंचे तो सामान तैरता मिला

Post Views 171

August 15, 2020

जहां सुबह व्यापारियों ने दुकानों पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। वहीं, निचली बस्तियों और कुछ इलाकों में पानी अब भी नहीं उतरा है

राजधानी में शुक्रवार को हुई बर्बादी की बारिश के निशान शनिवार को भी नजर आए। जहां सुबह व्यापारियों ने दुकानों पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। वहीं, निचली बस्तियों और कुछ इलाकों में पानी अब भी नहीं उतरा है। ऐसे में परेशान लोग प्रशासन की मदद पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। स्थिति यह रही की शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को रात गुजारने के लिए अपने रिश्तेदारों के घर पर जाना पड़ा। वहीं, कुछ ने घर की छत पर रात गुजारी। मुश्किल की इस रात का हालात जानने के लिए भास्कर लोगों के बीच पहुंचा।

1- कपड़े, आटा, नमक सब बह गया

हम सबसे पहले पहुंचे सूत मिल कालोनी। यहां रहने वाले गोवर्धन ने बताया कि हमारे क्षेत्र में इतना पानी भर गया था कि जेसीबी की मदद से रेलवे के नाले को तुड़वाया इसके बाद पानी निकला। अब ऐसी दिक्कत हो गई है कि लोगों के पास खाना ही नहीं है। कपड़े, आटा, नमक सब पानी के साथ बह गए। रात गुजारना मुश्किल हो गया। लोगों को छतों पर और दूसरे इलाकों में जाकर सोना पड़ा। लोगों के पास पीने का पानी तक नहीं है। 5 हजार से ज्यादा लोग इलाके में रहते हैं। रात को कई लोगों को भूखा सोना पड़ा। जिन घरों में जो थोड़ा बहुत बचा था उससे पहले बच्चों का पेट भरा। रात भी बैठे-बैठे गुजर गई।


रुक्मणी नगर में भरा पानी। लोगों को आने जाने में हो रही परेशानी।

2- बच्चे कल से भूखे बैठे, लोगों से मांग कर लाए खाना

सूत कालोनी से आगे चले तो पास ही एक बस्ती में महिला ने बताया कि बारिश में घर के पीछे की दीवार गिर गई। आज सुबह खाना बनाने बैठे थे वो बना ही नहीं पाए। इसके बाद मंदिर से केले लाकर पेट भरा। पूरा कमरा गिर गया। महिला ने कहा कि बच्चे भूख से तड़प रहे थे। हमारे क्षेत्र का पानी बाहर जाता ही नहीं है। इसलिए पूरे इलाके में पानी भर गया। आसपास के लोगों से खाना मांगकर लाना पड़ा। बारिश से पूरी तरह से बर्बाद हो गए। पूरी गृहस्थी फिर से बसानी पड़ेगी।


बस्तियों में रातभर भूखे बैठे रहे बच्चे।

3- शोरूम में रखे सारे कपड़े बर्बाद हो गए, करोड़ों का नुकसान हुआ

इसके बाद जयपुर के सबसे व्यस्त बाजार चौड़ा रास्ता पहुंचे। यहां स्थित रेडिमेड कपड़े की दुकान के मालिक सेफ ने बताया कि कल तेज बारिश के कारण दुकान नहीं आ पाए। आज सुबह पहुंचे तो बेसमेंट पूरी तरह पानी से भर गया था। पंप की मदद से पानी बाहर निकाल रहे हैं। इतना पानी भरा है कि सुबह से अब तक भी बेसमेंट पानी से लबालब भरा है। सारा सामान खराब हो गया। सब नए कपड़े खराब हो चुके हैं। फिर थोड़ा आगे बढ़े तो पास में एक टेलीकॉम कंपनी का कस्टमर केयर सेंटर है। वहां बेसमेंट में पूरी तरह पानी भर गया। करीब लाखों रुपए की मशीनें खराब हो गईं।


टेलीकॉम कंपनी का सारा सामान बर्बाद हुआ।

4- किताबों की दुकान बर्बाद

चौड़ा रास्ता में ही किताबों की दुकान लगाने वाले मोतीलाल शर्मा ने बताया कि पानी से सारी किताबें गीली हो गईं। करीब-करीब सभी दुकानों में पानी भर गया था। लगभग सभी व्यापारियों को लाखों का नुकसान हो गया है। मशीनें लगाकर पानी बाहर निकाला है। इसके बाद पता चलेगा कि क्या बचा है।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved