For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155297217
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायत एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक |  Ajmer Breaking News: नांद स्थित श्री राजपूत सभा भवन में तीन दिवसीय भुवासा जीजा भाणजी बाईसा स्नेह मिलन समारोह का भव्यता से आगाज |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस का ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, भिनाय में 1 क्विंटल 33 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: सब्जी की क्रेट्स के नीचे छुपा था 10 लाख का डोडा पोस्त! नसीराबाद सदर पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव प्रभारी मोहनलाल कुमावत ने संगठनात्मक बैठक लेकर चुनाव की रणनीति पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। |  Ajmer Breaking News: टेलरिंग करने वाले बुजुर्ग गोविंदगढ़ निवासी 62 वर्षीय टेलर रेखराज ठाड़ा को 975 करोड़ की टैक्स रिकवरी का नोटिस, बोले- न कंपनी चलाई न कभी गुजरात गया |  Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, मातृ शक्ति मानसून फेस्ट पर रोक लगाने की मांग |  Ajmer Breaking News: टीटीई चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 8 मोबाइल फोन व ₹4500 की नगदी बरामद, अजमेर आरपीएफ को किया सुपुर्द |  Ajmer Breaking News: पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 6.50 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अमूल भगाओ-सरस बचाओ के नारे के साथ होगा सरस सहकार महाकुंभ, 23 अगस्त को कच्छावा गार्डन में जुटेंगे 25 हजार लोग | 

राष्ट्रीय न्यूज़: आजादी के बाद कितना बदला भारत? ऐसा रहा सात दशकों का सफर

Post Views 41

August 15, 2020

इन सात दशकों में ना सिर्फ भारत का नक्शा, बल्कि काफी कुछ बदल गया है।

15 अगस्त 2020, यानी 1947 को आजाद हुआ हमारा देश आज 74 साल का हो गया। इन सात दशकों में ना सिर्फ भारत का नक्शा, बल्कि काफी कुछ बदल गया है। पढ़े-लिखे लोगों की संख्या चार गुना बढ़ी है और प्रति व्यक्ति आय में भी काफी इजाफा हुआ है। समय के साथ देश में कई बदलाव आए हैं। आइए जानते हैं इन सबके बारे में-
साल 1947 में प्रति व्यक्ति की सालाना आय 274 रुपये थी, जो साल 2020 में 1.35 लाख रुपये हो गई है।
1947 में जनसंख्या घनत्व (प्रति इकाई क्षेत्रफल पर निवास करने वाले लोगों की संख्या) 114 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर थी, जो अब 410 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर है।
फर्टिलिटी रेट (प्रजनन क्षमता) की बात करें, तो आजादी के समय में एक महिला के औसत 5.9 बच्चे, यानी छह बच्चे होते थे। जबकि अब 2020 में ये आंकड़ा 2.2 रह गया है, यानी अब एक महिला के दो बच्चे होते हैं। 
भारत के महानगरों की बात करें, तो अभी कोलकाता की आबादी 46 लाख है, और दिल्ली की 303 लाख।
1947 में भारतीयों की आय औसत 37 साल थी। 74 सालों में इस आंकड़ा में काफी सुधार आया है। अब लोगों की आय औसत 69 साल है।
शहरी जनसंख्या की बात करें, तो आजादी के समय में कुल जनसंख्या में इसका योगदान 17 फीसदी था, जो अब 35 फीसदी हो गया है।
इस बीच भारतीयों में गाड़ियों की मांग भी काफी बढ़ी है। 1947 में जहां एक लाख लोगों में से 41 के नाम पर कार रजिस्टर्ड थी, वहीं 2020 में 2,275 भारतीयों के नाम कार या जीप रजिस्टर्ड है।
इतना ही नहीं, 74 सालों में देश में बिजली की खपत भी काफी बढ़ी है। पहले प्रति व्यक्ति 16 kwh बिजली की खपत थी, जो अब बढ़कर 1,181 kwh हो गई है।
लोगों ने पढ़ने-लिखने के महत्व को समझा। पहले देश में साक्षरता दर 18 फीसदी थी, जो अब 78 फीसदी हो गई है।
आजादी के बाद हर गांव तक बिजली पहुंचे, इसका प्रयास सरकार करती आई है। अब हालात ये हैं, कि पहले जहां सिर्फ 3,061 गांव में बिजली थी, वहीं अब भारत के 5,94,464 गांव तक बिजली मुहैया होती है।
पहले प्रति लाख लोगों में से आईपीसी के तहत संज्ञेय अपराध करने वाले 152 थे, जो अब बढ़कर 232 हो गए हैं।
देश में बॉलीवुड इंडस्ट्री भी काफी बढ़ी है। 1947 में दिलीप कुमार की फिल्म जुगनू सबसे हिट फिल्म थी। इस साल अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने धूम मचाई।
भारत के नक्शे और उसकी सीमाओं की बात करें तो सात दशक के सफर में काफी कुछ बदला है। समय के साथ लगातार इसमें बदलाव आते रहे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय सीमा की बात करें तो भारतीय मानचित्र में बहुत बदलाव नहीं आया, लेकिन देश के भीतर राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन की प्रक्रिया आजादी के बाद से ही चलती रही।
जरूरत और मांग के हिसाब से नए-नए राज्यों का गठन होता रहा। हाल ही में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग कर उन्हें केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। वर्तमान में देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved