For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169459169
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान जनसुनवाई अधिनियम की पालना सुनिश्चित करवाने की मांग

Post Views 11

August 14, 2020

आम आदमी पार्टी शिष्टमंडल ने सीएम के नाम एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान जनसुनवाई अधिनियम की पालना सुनिश्चित करवाने की मांग
आम आदमी पार्टी शिष्टमंडल ने सीएम के नाम एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। आम आदमी पार्टी ब्यावर शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एसडीओ श्वेता चौहान को ज्ञापन सौंपकर राजस्थान जनसुनवाई अधिनियम 2012 की पालना सुनिश्चित करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जनता के प्रति जवाबदेही निर्धारित करने की दिशा में यह कानून बेहतरीन उपाय है , किन्तु राज्य प्रशासन इसे लागू करने के प्रति किंचित मात्र भी चिंतित नहीं है । जनहित में निम्न व्यवस्थाएं तत्काल लागू करना आवश्यक है।
1. अधिनियम के व्यापक प्रचार प्रसार के साथ हर सरकारी कार्यालय पर अधिनियम सम्बन्धी जानकारी पट्ट  लगाए जाएं ।
2. राजकीय कार्यालयों में प्राप्त हर पत्र का लिखित जवाब निश्चित अवधि में दिया जाना आवश्यक हो । 
3. प्राप्त आवेदनों / पत्रों पर की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा, मोनिटरिंग करने हेतु एक अलग प्रकोष्ठ की स्थापना हो, जो सिर्फ प्राप्त आवेदनों की निगरानी कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे 
4. वर्तमान में प्राप्त आवेदनों की पेंडेन्सी , लटकाए रखने की आदत , गोलमोल जवाबों से कार्यों को टालते रहने की प्रवृत्ति से जनता त्रस्त है । प्राप्त आवेदनों के निष्पादन और टाले, लटकाए जाने वाले प्रकरणों की भी जानकारी लेंगे तो जिम्मेदारों की कार्यदक्षता का स्वयं आंकलन हो जायेगा , आप अचंभित हो जाएंगे ।
5. सुगम पोर्टल पर शिकायत करता का चाहे काम हुवा या नहीं हुवा उसे दो बार फोन पर मात्र सूचना ये ही दी जाती है। कि आपकी  शिकायत आगे भेजी जा रही है, और आपकी  शिकायत का निस्तारण हो गया है, चाहे शिकायतकर्ता संतुष्ट ही नहीं हो जो सीधा सीधा शिकायत करता के साथ मजाक मात्र है। अत: आग्रह है कि जन सुनवाई अधिनियम 2012 का जनहित में अक्षरश: पालन और क्रियान्विति को तत्काल  मूर्तरूप प्रदान करने की कृपा करें ।फोन पर सूचित कर देने , कि आपके कार्य का निष्पादन कर दिया गया है , से कार्य निष्पादित नहीं हो जाता । यह भी भ्रम बनाये रखने की एक बेहतरीन कला मात्र साबित हो रही ज्ञापन देने वालो में आम आदमी पार्टी के एडवोकेट रामपाल कुमावत, एडवोकेट नीलेश बुरड, महेश शर्मा, राधाकृष्ण माहेश्वरी, कन्हैयालाल खत्री आदि मोजुद थे।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved