For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167174753
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाचियावास में तीन बड़े खेल आयोजनों का संगम: साथ खेलें, यूनिफाइड स्पोर्ट्स एवं फ्लोरबॉल स्टेट लेवल सिलेक्शन ट्रायल |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी, आर-केट सेन्टर अजमेर द्वारा आर्यन कॉलेज अजमेर में उच्च तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स की जानकारी प्रदान की गई। |  Ajmer Breaking News: युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद  विजयी टीम मैक्स के संघर्ष के वफादार साथी हेमंत गुर्जर अध्यक्ष व जय वाल्मीकि उपाध्यक्ष का मधुसूदन मैक्स पाराशर के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी विकास विहार कॉलोनी में कार का साइड ग्लास तोड़ने को लेकर विवाद, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। | 

अजमेर न्यूज़: आज सम्मानित होगी मण्डावर सरपंच प्यारी रावत

Post Views 101

August 14, 2020

कोरोना महामारी में बेहतरीन प्रबंधन के लिये चयन

आज सम्मानित होगी मण्डावर सरपंच प्यारी रावत
कोरोना महामारी में बेहतरीन प्रबंधन के लिये चयन
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। कोरोना महामारी के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन व कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को राजसमन्द जिला कलक्टर  अरविन्द पोसवाल द्वारा जिला स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा की गयी थी। इन पुरस्कारों के लिए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला ने कमेटी के समक्ष मूल्यांकन प्रपत्र रखें, जिसे कमेटी ने जांच कर सर्वश्रेष्ठ पंचायतों का चयन किया। जिसमें राजसमन्द जिले के भीम पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मण्डावर का सर्वश्रेष्ठ पंचायतों में चयन किया गया है।  शनिवार को आयोजित समारोह में मण्डावर सरपंच प्यारी रावत को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला द्वारा पूर्व में इसका लोगो जारी कर 3पी पंचायत अवार्ड की रूपरेखा तैयार की गयी थी। प्रोमिस फॉर प्रोटेक्शन विथ पार्टिशिपेशन के नाम से इस अवार्ड के लिये संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी के माध्यम से ग्राम पंचायतों के प्राप्त आवेदन अनुसार सर्वश्रेष्ठ पांच पचायतों का चयन उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है। सुरक्षा, सर्तकता और सहभागिता इसके प्रमुख आधार स्तम्भ है। इसमें  क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाएं, हॉम क्वारेंटाइन की पालना, कोरोना पॉजिटीव की संख्या, पंचायत द्वारा वितरीत किये गये मास्क व सेनेटाइजर की संख्या, नरेगा योजना में प्रदत्त रोजगारों की संख्या और जारी किये नये जॉब कार्ड की संख्या, क्वारेंटाइन सेंटर पर किये गये निरीक्षणों की संख्या, आये गये प्रवासियों की संख्या आदि का आंकलन किया गया है। 
इन्होने कहा -हमारी ग्राम पंचायत में कोरोना महामारी के दौरान सभी शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मी , वार्ड पंच,  पंचायत सहायक व कोरोना रक्षक का अहम योगदान रहा।  हमारी मण्डावर पंचायत को बेहतरीन प्रबंधन के लिए चयन करने पर का श्रेय पूरी टीम वर्क को देती हूं। जिन्होंने संकट के समय बेहतरीन कार्य किया।
प्यारी रावत
सरपंच, ग्राम पंचायत मण्डावर।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved