For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170042851
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: ऑटो टिप्पर अब गौ तथा रोगी सेवा का कार्य भी करेंगे

Post Views 261

January 15, 2020

ऑटो टिप्पर अब गौ तथा रोगी सेवा का कार्य भी करेंगे

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। नगर परिषद की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत कचरा संग्रहण के लिए चलाए जा रहे ऑटो टिप्पर अब गौ तथा रोगी सेवा का कार्य भी करेंगे। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से एक अभिनव पहल की गई है। स्वच्छता के साथ-साथ सेवा कार्यों के लिए परिषद प्रशासन की और से ऑटो टिप्पर पर एक डिब्बा गाय के लिए रोटी तथा एक डिब्बा घरों में बचने वाली दवाइयों के लिए लगाया जा रहा है।  

अब शहरवासी गाय के लिए रोटी कचरा ढोने वाले ऑटो टिप्पर में लगे डिब्बे में डाल सकेंगे। साथ ही एक अन्य डिब्बे में घरों में बची दवाइयां भी डाल सकते है। इन दवाइयों को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय भिजवाया जाएगा ताकि इनकी पहचान करने के बाद इनका उपयोग जरूरतमंद रोगियों के लिए किया जा सके। 

नगर परिषद सभापति नरेश कनोजिया ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि कचरा परिवहन करने वाले ऑटो टिप्पर में बड़ी मात्रा में दवाइयां भी निकलती है। इनमें से कई दवाइयां काफी महंगी तथा असरकारक होती है। कनोजिया ने बताया कि परिषद प्रशासन ने इन दवाइयों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की ठानी है। इसके लिए कचरा परिवहन करने वाले ऑटो टिप्पर के माध्यम से इन दवाईयों का संग्रहण कर उन्हें अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया जाएगा ताकि चिकित्सकों द्वारा उनकी छंटनी करने के बाद किसी गरीब जरूरतमंद रोगी तक पहुंचाया जा सके। इसी प्रकार परिषद प्रशासन ने गौ-माता के लिए रोटी की व्यवस्था की ठानी है। इसके लिए टिप्पर पर लगे डिब्बे में रोटी संग्रहित की जाएगी तथा संग्रहित रोटियों को गौ-माता के लिए गौशाला भेजी जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved