For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169998726
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राजस्थान न्यूज़: पायलट को सीएम बनना है और गहलोत अपनी सीट बचाने में लगे हैं : बेनीवाल

Post Views 51

January 15, 2020

अजमेर. शहर के दो कॉलेजों में छात्र संघ कार्यालयों का उद‌्घाटन करने पहुंचे नागौर सांसद और आरएलडी मुखिया हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और गहलोत अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं। जनता की दोनों को परवाह नहीं है। कोटा, जोधपुर सहित कई जगह बच्चाें की माैत हुई लेकिन सरकार खामाेश देखती रही। बच्चे मर रहे हैं इसका मतलब सरकार फेल हैं। हाईकाेर्ट से लेकर सुप्रीम काेर्ट तक ने इस सरकार काे फटकार लगाई है।


मीडिया से बातचीत में उन्हाेंने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद अजमेर में बड़ी रैली करेंगे। बेराेजगारी भत्ता 3500 रुपए, किसानाें की संपूर्ण कर्जमाफी, मुफ्त बिजली, टाेल मुक्त राजस्थान हमारा मुद्दा था। हम सड़काें पर संघर्ष करके नए राजस्थान का निमार्ण करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि सड़काें पर संघर्ष करके दिल्ली में प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार काे घेरेंगे और झुकाएंगे। तमाम मुद्दाें काे पूरा कराने के लिए पंचायत चुनाव के बाद पूरे प्रदेश में आंदाेलन करेंगे।

बेनीवाल ने कहा कि इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री के क्षेत्र जाेधपुर से करेंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के क्षेत्राें अजमेर और टाेंक में रैली करेंगे। फिर प्रदेश के अन्य शहराें में आंदाेलन रैली करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार इस स्तर पर है कि पहले यहां गुटखा बंद किया जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved