For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167471124
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

राजस्थान न्यूज़: पैंथर ने हमला किया ताे ग्रामीणाें ने हत्या कर गाड़ दिया, वीडियाे वायरल हुआ ताे चेता वन विभाग

Post Views 11

January 15, 2020

चूरू/सांडवा. सांडवा थाना क्षेत्र के ज्याक गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे पैंथर ने तीन ग्रामीणों काे हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणाें ने पैंथर काे घेरकर पत्थर-डंडाें से मार डाला और शव गाड़ दिया। इसका वीडियाे वायरल होने पर वन विभाग के कर्मचारी हरकत में आए और रात को गांव में पहुंचे। हालांकि, रात अधिक होने से शव को निकाला नहीं गया। मौके पर दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बुधवार सुबह पैंथर का शव निकाला जाएगा।

सांडवा थाना क्षेत्र के गांव भाषीणा व ज्याक में 15 दिन से दो पैंथर देखे जाने की सूचना को वन विभाग ने हल्के में ले लिया। इसका नतीजा ये रहा कि गांव ज्याक में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आए एक पैंथर ने तीन ग्रामीणों को हमला कर घायल कर दिया। पैंथर के हमले में घायल दो लोगों को लाडनूं के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई, एक ग्रामीण के खरोंच आई थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved