For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173954242
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

राष्ट्रीय न्यूज़: दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर बाबा रामदेव बोले- उन्हें हमारे जैसे सलाहकार की जरूरत

Post Views 91

January 15, 2020

इंदौर. जेएनयू में दीपिका पादुकोण के जाने के विवाद पर बाबा रामदेव ने फिल्म अभिनेत्री को सलाह दी है। रामदेव ने कहा कि वह अच्छी कलाकार है, लेकिन राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक समझ के लिए और पढ़ना पड़ेगा, देश के लिए समझ बढ़ाने के बाद ही उन्हें बड़े निर्णय लेना चाहिए, उन्हें रामदेव जैसा सलाहकार चाहिए। बाबा रामदेव ने सीएए से लेकर अर्थव्यवस्था के लिए केंद्र के कामों का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने आर्थिक मंदी को लेकर कहा कि नोटबंदी-जीएसटी को देश पचा चुका है, जो चुनौतियां हैं उन पर सरकार जागरूक है।

बाबा रामदेव ने कहा- देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम भारतीयों की भी है। अब खुद मोदीजी तो खेत में हल चलाएंगे नहीं। न ही कोई कंपनी चलाएंगे। सरकार का काम अच्छी नियत से अच्छी नीति बनाना है जो वह कर रही है। वैसे भी अभी तो देश में मंदी और तेजी की जगह आग ज्यादा लग रही है। रामदेव यहां रुचि सोया ग्रुप को पतंजलि द्वारा 5000 करोड़ में अधिग्रहण किए जाने के बाद इंदौर आए थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved