For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162618944
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के कांग्रेस पार्षद बेंगलुरु में, 42 का दावा |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यालय परिसर मे आरपीएफ द्वारा सफाई कार्य |  Ajmer Breaking News: भाद्र मास,शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी 19 सितंबर 2026 को मेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक महर्षि दधीचि जयंती एनाटॉमी विभाग के तत्वाधान में मनाई गई। |  Ajmer Breaking News: जयपुर महापौर चुनाव: सियासी बाड़ेबंदी, शह-मात का खेल और पुष्कर में गुप्त मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड से 25 वर्षीय युवती हुई लापता, पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: लोकतंत्र को बचाने और भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय पार्षदों को सद्बुद्धि देने के लिए अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर एक सद्बुद्धि यज्ञ |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टॉवर थाना अंतर्गत अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल का शातिर गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 7 लाख 69 हजार 870 रुपये की नकदी बरामद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 74 केंद्रों पर 24,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, QRT-मोबाइल पार्टियों के साथ अभय कमांड सेंटर से रहेगी कड़ी निगरानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आजाद नगर, कोटड़ा इलाके में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया , |  Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश | 

राष्ट्रीय न्यूज़: कश्मीर में हिमस्खलन से 6 जवान शहीद, 5 नागरिकों की मौत; लद्दाख में फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया

Post Views 81

January 15, 2020

श्रीनगर. कश्मीर में सोमवार को माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना की चौकी हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आ गई। बर्फ में दबने से 5 जवान शहीद हो गए। 4 जवानों को बर्फ में से रेस्क्यू भी किया गया। नौगाम सेक्टर में एक बीएसएफ कांस्टेबल भी हिमस्खलन में शहीद हो गया। गांदरबल जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई। लद्दाख में ट्रैकिंग के लिए गए पर्यटक बर्फ में फंस गए। हेलिकॉप्टर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

लद्दाख में जंक्सर नदी जमने के बाद पर्यटक ट्रैकिंग के लिए पहुंचे थे। इनमें से कई खराब मौसम की वजह से फंस गए। 6 को बचाया गया और कई अभी भी फंसे हुए हैं। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने एक के बाद कई सर्च ऑपरेशन चलाए।

गांदरबल में पिता व उसके दो बेटों की बर्फ में दबने से मौत

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, रामपुर और गुरेज सेक्टर में भी हिमस्खलन के कारण सेना की चौकियों को नुकसान पहुंचा है। यहां भी एक जवान के शहीद होने की सूचना मिली है। अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। बर्फ में फंसे जवानों को रेस्क्यू करने के लिए वायुसेना की मदद ली गई। कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बारामूला जिले में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। माछिल सेक्टर से रेस्क्यू किए गए 4 जवानों में से दो अचेत हैं। खराब मौसम के चलते उनके इलाज में भी परेशानी हुई। गांदरबल में सोमवार रात 9 लोग बर्फ में दब गए। इनमें से 4 को सेना ने रेस्क्यू किया। 5 मृतकों में एक पिता व उसके दो बेटे भी शामिल हैं। इससे पहले गुलमर्ग में दो बच्चियों को रेस्क्यू किया गया था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved