For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

राष्ट्रीय न्यूज़: मोदी का नाम लिए बिना अय्यर ने कहा- अब देखें किसका हाथ मजबूत है, हमारा या उस कातिल का

Post Views 91

January 15, 2020

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर मंगलवार को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सीएए और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। अय्यर ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से सबकुछ करने के लिए तैयार हूं। जो भी कुर्बानियां देनी हों, उसमें भी तैयार हूं। अब देखें किसका हाथ मजबूत है, हमारा या उस कातिल का? शाहीन बाग में 15 दिसंबर से सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।

अय्यर ने आगे यह भी कहा, ‘‘चुनाव में उन्हें (भाजपा) को बहुमत मिला। उन्होंने कहा था कि हम सबका साथ, सबका विकास करेंगे, लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने सबका साथ, सबका विनाश किया। आपने ही उनको प्रधानमंत्री बनाया, आप ही उनको सिंहासन से उतार सकते हो।