For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168804783
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

क़लमकार: दवा करो तो फिर दुआ भी करो मन की आँखों से छुआ भी करो

Post Views 61

January 3, 2020


दवा करो तो फिर दुआ भी करो

मन की आँखों से छुआ भी करो


आग लगाने का जूनून है तो फिर

अपने जाहिलपन को धुआँ भी करो


कलेजे पे चढ़के बैठे हो इस ज़मीं के

मोहब्बत में ये जिस्म रूआँ* भी करो


अदबो-ओ-रिवाज़ का पुतला बना रखा है

बच्चों के साथ बच्चे कभी हुआ भी करो


कहते हैं कि बड़े-बड़े शहर बसाए हैं तुमने

अपने गाँव में एकाध ही सही कुआँ भी करो


बहुत सारी द्रौपदियों को हार चुके हो तुम

हिम्मत लगा कर खुद पर जुआ भी करो



रूआँ-घास


सलिल सरोज

कार्यकारी अधिकारी ,लोक सभा सचिवालय

सर्वोदय नगर

बेगूसराय,बिहार


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved