For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170174971
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: अधीर रंजन ने कहा- हम ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की तरफ जा रहे, हर मुद्दे पर बोलने वाले मोदी अब खामोश

Post Views 81

December 11, 2019

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म का मुद्दा उठाया। शून्य काल में चर्चा के दौरान चौधरी ने कहा कि कठुआ से उन्नाव तक दुष्कर्म के कई मामले सामने आ चुके हैं। जब ऐसी घटनाओं के बारे में सुनता हूं तो शर्म महसूस होती है। हम धीरे-धीरे ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सरकार के कई वरिष्ठ नेता अन्य मुद्दों पर काफी बात करते हैं, लेकिन इस विषय पर चुप रहते हैं।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पर विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। दरअसल, अधीर रंजन ने पूछा था कि कश्मीर में सामान्य हालात किसे कहते हैं, अभी वहां कितने नेता जेल में हैं, इस बारे में जानकारी दी जाए। इस पर शाह ने कहा- जम्मू-कश्मीर में हालात बिल्कुल सामान्य हैं, लेकिन मैं कांग्रेस के हालात नॉर्मल नहीं कर सकता। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद कांग्रेस ने वहां खून की नदियां बहने की बात कही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। घाटी में एक भी गोली नहीं चली है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved