For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178605792
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: सीटेट की परीक्षा संपन्न

Post Views 61

December 8, 2019

सीटेट की परीक्षा संपन्न अजमेर समेत प्रदेश के 7 शहरों में 235 परीक्षा केंद्र पर आयोजित हुई परीक्षा



केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का 13 वां संस्करण रविवार को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में देश भर में 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। राजस्थान में अजमेर समेत प्रदेश के सात शहरों में 235 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। सीबीएसई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत के 110 प्रमुख शहरों के 2935 परीक्षा केंद्रों में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का 13 वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।

सीटीईटी परीक्षा के लिए कुल 28 लाख 32 हजार 119 उम्मीदवार रजिस्टर्ड किए गए हैं। इनमें प्रथम पेपर  के लिए 16 लाख 46 हजार 619 और द्वितीय पेपर के लिए 11 लाख 85 हजार 500 पंजीकृत हैं। सीबीएसई ने परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए 4012 स्वतंत्र पर्यवेक्षकों और 789 बोर्ड प्रतिनिधियों को लगाया है। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय और विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए 118 शहर समन्वयकों को नियुक्त किया गया है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved