For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168751758
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

राष्ट्रीय न्यूज़: पवार ने कहा- सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू, 5 साल पूरे करेंगे

Post Views 71

November 16, 2019

मुंबई (अजय कुलकर्णी). महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की समन्वय समिति की पहली बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) की रूपरेखा तय हो चुकी है। शुक्रवार को शरद पवार ने कहा- सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू, 5 साल पूरे करेंगे। हमने मुलाकात के लिए राज्यपाल से शनिवार दोपहर 3 बजे का वक्त मांगा है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि भाजपा ही महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी है और उसके बिना स्थिर सरकार बनाना संभव नहीं है।

पवार ने कहा- पार्टियां स्थिर सरकार चाहती हैं, जिनका मकसद विकास करना होगा। मध्यावधि चुनाव की कोई गुंजाइश नहीं है। यह सरकार बनेगी और अपना पांच सालों का कार्यकाल पूरा करेगी। हम सभी यह सुनिश्चित करते हैं कि सरकार पांच साल तक चलेगी। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस का गठबंधन 6 महीने से ज्यादा नहीं चलेगा। इस पर पूछे गए सवाल के जवाब में पवार ने कहा- मैं देवेंद्र जी को कुछ सालों से जानता हूं। मगर मुझे इस बात का पता नहीं था कि वे एक ज्योतिषी भी हैं। 

हम राज्य में भाजपा सरकार बनाएंगे: प्रदेश अध्यक्ष

इस बीच, महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा की सरकार बनने की खबरों के बीच भाजपा ने भी बड़ा ऐलान किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, 'हमारे पास सबसे ज्यादा संख्या है। देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी के नेताओं के समक्ष यह विश्वास व्यक्त किया है कि 119 विधायकों के साथ हम राज्य में भाजपा सरकार बनाएंगे। हम राज्य को एक स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा के बिना महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं हो सकती।'


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved