For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139799977
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण प्रदेश की खुशहाली के लिए जिला स्तर पर की गई विशेष पूजा अर्चना |  Ajmer Breaking News: मातृ शक्ति की एकता से देश का विकास संभव - श्रीमती सरिता गेैना जिला स्तर पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात जनाना अस्पताल में बनेंगे 10 नए कॉटेज वार्ड 1.30 करोड़ रूपए स्वीकृत |  Ajmer Breaking News: झपट्टा मारकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मोबाइल की बरामदगी के प्रयास |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात सामने आई है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर एसपी ने ट्रैफिक कार्यालय का किया निरीक्षण, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती के निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना अंतर्गत गुवारडी क्षेत्र में एक मकान को अज्ञात चोर निशाना बनाकर करीब 8 से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपए नगद चुरा ले गए। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर के फीडरों का निरीक्षण करने पहुंचे जल संसाधन विभाग के अधिकारी, 10 दिन में सफाई पूरी करने का दावा |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, | 

कोरोना न्यूज़: कार लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक  की तलाश जारी

Post Views 71

May 19, 2019

कार लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक  की तलाश जारी

सिटी पुलिस ने की कार्रवाई, लुटेरो से की कार-बाइक जब्त

आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई प्रकरण है दर्ज 

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। सिटी थाना पुलिस ने कार किराए पर ले जाने के बहाने लूट की वारदात को अंजाम देने के तीन आरोपियो को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियो को रविवार को जज के समक्ष पेश किया गया। झा से उन्हें पुलिस को रिमांड के लिए सौप दिया गया है। पुलिस ने लुटेरो के कब्जे से कार व मोटरसाइकिल जब्त की है। जबकि चौथे आरोपी की तलाश है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग प्रकरण दर्ज है। शहर थानाधिकारी रमेन्द्रसिंह ने बताया कि सेदरिया निवासी रमेशसिंह ने बताया कि 16 मई शाम को दो युवक टैक्सी स्टैंड पर आए। अजमेर जाने के लिए कार किराए पर लेकर रवाना हुआ। सरमालिया चौराहा पर पहुंचे तो एक युवक और कार में सवार हो गए। यहां से मकरेडा के पास पहुंचने के साथ ही आरोपियो ने चालक रमेश की गर्दन पर चाकू रख लिया। कार रुकवाकर मोबाइल, पर्स व पांच हजार रुपए लूटकर ले गए। उसको वहीं पर पटक गए। कार को लेकर रवाना हो गए। कार चालक रमेश वहां से राजमार्ग स्थित एक होटल पर पहुंचा। वहां पर पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। शहर थाना पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियो की तलाश शुरु की। इस दौरान पुलिस को वारदात में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने उस मोटरसाइकिल के बारे में छानबीन की तो पता चला कि इस मोटरसाइकिल में भगत चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प से पेट्रोल भराया। यह एक होटल पहुंचे। वहीं पर रात रुके एवं वारदात की साजिश रची। इन होटल सहित इनके जाने वाले क्षेत्रों के फुटेज खंगाले तो आरोपियो की जानकारी एक-एक कर सामने आ गई। पुलिस ने इन आरोपियो के मोबाइल नम्बर पता कर जानकारी जुटाई। इस पहचान को पुख्ता करने के लिए आरोपियो के मोबाइल नम्बर ट्रेस किए तो इनकी लोकेशन ब्यावर सहित आस-पास के क्षेत्र में ही होने की जानकारी सामने आई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved