For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165578942
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे: पीछे से ट्रेलर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, आगे दूसरी गाड़ी से भिड़ी; विधायक और चालक सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: मेयर अनामिका शर्मा ने वार्ड 62 का किया औचक निरीक्षण: सुलभ शौचालय और नालों की मरम्मत के दिए निर्देश, स्वच्छता बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन |  Ajmer Breaking News: टेंपो चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया टेंपो बरामद |  Ajmer Breaking News: ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन |  Ajmer Breaking News: विश्व हृदय दिवस पर डॉ. अनिल समरिया का संदेश – संतुलित आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवन से रखें अपने दिल का ख्याल   |  Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। | 

क़लमकार: क्या कांग्रेस भाजपा के खिलाफ विरोध की लहर का फायदा उठाने से चूक जाएगी ?

Post Views 181

November 28, 2018

वसुन्धरा सरकार और अजमेर के दोनों मंत्रियों के पंद्रह साल के शासन स्वरूप उपजी विरोध की लहर के चलते ऐसी धारणा बनी थी कि इस बार कांग्रेस की लहर है और उसकी सरकार बन सकती है।

वासुदेव देवनानी की तुनक मिजाजी , अनीता भदेल का अतिक्रमणों का समर्थन और गिनती बढ़ाने का विकास और वसुन्धरा जी से सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी ने मेरे विचार से कांग्रेस की जीत के आसार पक्के कर दिए थे या पक्के कर दिए हैं क्योंकि भविष्य का अभी फैसला नहीं हुआ है।


बीजेपी की विरोधी लहर में जिस तरह कमर कसकर कांग्रेस और देवनानी के खिलाफ ब्राह्मणों को मैदान में उतरना था वे नहीं उतरे हैं।

मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपरोक्ष रूप से सचिन पायलट और अशोक गहलोत में अन्दर ही अन्दर शीत युद्ध जारी है।दोनों यह अवश्य चाहते होंगे कि उनके समर्थक ज्यादा से ज्यादा संख्या में जीतें इसका यह अर्थ भी लगा सकते हैं कि सामने वाले का समर्थक हार जाए।

वास्तव में एक बात मैं आपका बता दूं कि राहुल गांधी में नेतृत्व क्षमता का वो हुनर कभी रहा ही नहीं कि वो हालातों पर काबू पा सके।

ये तो हुई कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बात। अब आइए स्थानीय कांग्रेस की बात कर लें।

मैंने महसूस किया कि स्थानीय कांग्रेस में छोटे छोटे टापू बने हुए हैं।

इन छोटे छोटे टापुओं पर अलग अलग खेमों के अलग अलग झंडे लहरा रहे हैं।

ऐसी आशंका है सेनापति बनने की होड़ में सभी एक दूसरे को काट कर धराशाई हो जाएंगे और फिर ढूंढे से भी कोई सेनापति नजर नहीं आएगा और ताज एक बार फिर भाजपा की झोली में जा गिरेगा।

क्या भाजपा के खिलाफ विरोध की लहर का फायदा कांग्रेस उठाने से चूक जाएगी ?

जयहिंद।

राजेन्द्र सिंह हीरा

       अजमेर


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved