For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168779831
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

क़लमकार: लगता है दीपक हासानी जी उम्मीद छोड़ चुके हैं

Post Views 71

November 10, 2018

लगता है दीपक हासानी जी उम्मीद छोड़ चुके हैं ! 

राजस्थान के विधानसभा चुनावों में एक महीने से भी कम का समय रह गया है।

भाजपा के दोनों संभावित उम्मीदवारों ने बिना इस बात का इंतज़ार किए कि उन्हें टिकट मिलती है या नहीं घर घर जाकर प्रचार करना शुरू कर दिया।

आखिर व्यक्ति से पहले पार्टी सर्वोपरि होती है।

वहीं दूसरी तरफ अजमेर उत्तर से कांग्रेस और सिन्धी समाज के नुमाइंदे और सम्भावित प्रत्याशी दीपक हासानी जी हैं।

ये भले ही राजनीति के अखाड़े में नए नए आए हैं पर राजनीति की  समझ इनमें न के बराबर  है।

सोशल मीडिया पर मैंने इनकी पहली चार लाइनें पढ़ी जिनमें व्याकरण की  8 गलतियां थीं।

इन्होंने अपना प्रचार प्रसार जिसे भी सौंप रखा है उसकी 

काबलियत इसी बात से पता चलती है कि उसने मुसलमान भाइयों को मुहर्रम की बधाई दे दी।

सही काम के लिए सही व्यक्ति को चुनना भी एक गुण होता है।

पर विरले ही इसमें पारंगत होते हैं।

मुझे लगता है दीपक हासानी को एक नकारात्मक  वातावरण ने घेर रखा है जो बाहर से ना तो ठंडी हवा को अन्दर जाने दे रहा है और ना ही अन्दर की गर्मी को बाहर आने दे रहा है।

इस घेरे में दीपक जी अन्दर ही अन्दर झुलस कर रह गए हैं। अब यह उनकी मजबूरी है या कुछ और , वे ही जाने।

मुझे ऐसा लगता है कि दीपक जी ने मन बना लिया है कि टिकट मिलने के बाद ही काम करेंगे जो कि बहुत ही घातक सोच है।

इस सोच से स्वार्थ को बू आती है। दीपक जी कांग्रेस के कार्यकर्त्ता हैं उन्हें टिकट मिले या न मिले पार्टी के लिए तो उन्हें काम करना ही चाहिए।

कहीं ऐसा तो नहीं दीपक हासानी जी टिकट की उम्मीद ही छोड़ चुके हों।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved