For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176258138
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

हेल्थ न्यूज़: प्‍याज के 6 फायदों के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Post Views 261

October 28, 2017

pyaj ke 6 fayde ke bare me jankar heran rah jaige aap

हम अपने खाने में रोजाना ही प्‍याज डालते हैं. खाने में अलग-अलग ढंग से प्‍याज का इस्‍तेमाल किया जाता है. फिर चाहे वह प्‍याज की ग्रेवी हो, प्‍याज का रायता हो या प्‍याज का सलाद, हमें प्‍याज का हर अंदाज पसंद है. प्‍याज किसी भी बोरिंग खाने
को झट से टेस्‍टी बना देता है. प्‍याज की अहम‍ियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब-जब प्याज की कीमत आसमान में रही है, इसका खामियाजा तत्कालीन सरकार को उठाना पड़ा है. प्‍याज की वजह से ही 1980 में जनता
पार्टी को लोक सभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसी तरह बीजेपी 1998 में दिल्ली के चुनाव हार गई थी. बहरहाल, प्‍याज सिर्फ खाने को टेस्‍टी नहीं बनाता बल्‍कि यह अच्‍छी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी और गुणकारी है:


डायबिटीज और हार्ट अटैक रखे दूर
प्याज में क्रोमियम पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल करने के साथ ही ब्‍लड सर्कुलेशन भी ठीक रखता है. इससे हमारी मांसपेश‍ियों और शरीर को धीरे-धीरे ग्‍लूकोज मिलता रहता है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रोजाना हम जिन सब्‍जियों का इस्‍तेमाल करते हैं उनमें से ज्‍यादातर में क्रोमियम ब‍िलकुल नहीं पाया जाता है. ऐसे में प्‍याज खाना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है. प्‍याज शरीर में ब्‍लड को जमने से रोकने का काम करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है. यह नैचुरल ब्‍लड थ‍िनर है. इसके साथ ही डाइट में प्‍याज शामिल करने से शरीर का कॉलेस्‍ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहता है.


असरदार औषध‍ि है प्‍याज
अगर कोई कीड़ा-मकौड़ा काट ले तो प्‍याज का रस लगाने से जलन और दर्द में राहत मितली है. नाक से खून आने पर प्‍याज के रस की दो-तीन बूंदे डालने से खून आना बंद हो जाता है. कच्‍चा प्‍याज खाने से गर्मियों में लू नहीं लगती है. अगर किसी
को लू लग जाए तो प्‍याज का रस पीने या उसे तलवे पर मलने से राहत म‍िलती है. यही नहीं अगर आप अपने साथ प्‍याज का टुकड़ा लेकर चलेंगे तो भी लू नहीं लगेगी. अगर जोड़ों में दर्द हो तो सरसों के तेल में प्‍याज का रस मिलाकर लगाने से
फायदा होगा. प्याज के रस की कुछ बूंदे कान में डालने से कान के दर्द में राहत म‍िलती है. दर्द होने पर रूई की मदद से प्‍याज के रस की कुछ बूंदों को कान में डालने की सलाह दी जाती है.


सर्दी-खांसी, बुखार, पेट दर्द और एनीमिया में फायदेमंद
बराबर मात्रा में प्‍याज का रस और शहद मिलाकर खाने से सर्दी-खांसी और बुखार में राहत म‍िलती है. प्‍याज खाने से गैस्‍ट्रिक सिंड्रोम और कब्‍ज में फायदा होता है. प्‍याज में मौजूद फाइबर पेट साफ करने का काम करते हैं. 

त्‍वचा और बालों के लिए फायदेमंद 
प्‍याज त्‍वचा और बालों के लिए भी बेहद गुणकारी है. जैतून के तेल में प्‍यास का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्‍स यानी कि मुंहासों से राहत म‍िलती है. प्याज समय से पहले होने वाली झुर्रियों को भी कम करता है. त्वचा को जवान और स्वस्थ
रखता है. जूं और बालों के झड़ने से छुटकारा पाने के लिए बालों की जड़ों में प्‍याज का रस लगाना चाहिए. प्‍याज के रस से बालों की मालिश करने पर बाल झड़ने बंद हो जाते हैं साथ ही डैंड्रु से भी छुटकारा म‍िलता है. 


अन‍िद्रा, सिर दर्द और दांत दर्द में राहत 
अगर किसी को नींद न आने की बीमारी है तो प्‍याज खाने से जरूर फायदा मिलेगा. सिर दर्द के लिए भी प्‍याज का इस्‍तेमाल किया जा सकता है. तीन चम्‍मच पानी में एक चम्‍मच प्‍याज का रस और चीनी मिलाकर खाने से आराम मिलेगा. प्‍याज
खाने से दांत और मुंह के दर्द से भी राहत मिलती है. 

पीरियड्स में आराम 
पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात पाने में प्याज बेहद असरदार है. पीरियड शुरू होने से पहले कच्चा प्याज खाने से फायदा होता है.  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved