For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170076192
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

हेल्थ न्यूज़: क्या आप जानते हैं नारियल तेल के ये जादुई गुण

Post Views 301

September 26, 2017

रसोई या फिर ड्रेसिंग टेबल पर चुनिंदा सबसे गुणकारी चीजों में से एक है नारियल का तेल. यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है. बहुत से लोग खाना पकाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं, वहीं स्किन और बालों के लिए भी यह किसी जादू से कम नहीं. जानें, नारियल तेल के ऐसे ही कुछ फायदे.
*नहाने के पानी में एक नींबू के रस के साथ नारियल तेल की 5-6 बूंदे डालकर नहाएं. इससे त्वचा की नमी बनी रहती है. मौसम में बदलाव का असर नहीं होता है. पसीने से भी राहत मिलती है. अगर आप मॉइस्चराइजर में नारियल तेल की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं तो और भी अच्छा असर होगा.
*बाहर निकलने पर सनटैन होना आम है, चाहे कितनी ही सन्सक्रीन लगाई जाए. ऐसे में नारियल तेल जादू का काम करता है. नारियल तेल में लगभग एक चम्मच टमाटर का रस मिला कर प्रभावित जगह पर नियमित रूप से लगाएं, सनटैन दूर हो जाएगा.
*एक छोटे चम्मच नारियल के तेल में चीनी या रॉक सॉल्ट मिलाकर त्वचा पर रगड़ने डेड स्किन आसानी से उतर जाती है और त्वचा मुलायम और चमकदार हो जाती है. इससे कुहनी और घुटनों पर दिखने वाली कालिमा भी उतर जाती है.

*शरीर में पानी की कमी के कारण होंठ कटने-फटने लगते हैं. इससे बचाव के लिए नारियल का तेल लिप बाम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे होंठों की नमी बनी रहेगी. ये दिन में कई बार अप्लाय करें.
*बारिश के मौसम में हमारे बाल चिपचिपे होने लगते हैं. धूप का भी असर इनपर पड़ता है. इस कारण वे झड़ने भी लगते हैं. नियमित रूप से बालों की में नारियल तेल की मालिश कर उन्हें शैंपू करें. बालों में डैंड्रफ की समस्या हो तो तेल में थोड़ा-सा कपूर मिलाकर लगाएं. इससे बालों में चमक भी बढ़ेगी.


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved