For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117456556
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर एवं नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर के संयुक्त तत्वाधान मे एआईसीसी और पीसीसी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के अंतर्गत एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाना अंतर्गत त्रिपोलिया गेट पुलिस चौकी के सामने यादगार चिश्तिया चेरिटेबल गेस्ट हाऊस ओर फुटवेयर की शॉप में लगी शॉर्ट सर्किट से आग, |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट में 2 मिनट का मौन रखकर बापू सहित सभी शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,किया नमन  |  Ajmer Breaking News: 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कार्मिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर किया नमन, दी श्रद्धांजलि  |  Ajmer Breaking News: मोहनदास करमचंद गांधी यानि महात्मा गांधी के नाम से प्रख्यात बापू की आज पुण्यतिथि है। |  Ajmer Breaking News: ऐतिहासिक आनासागर झील में प्रवासी पक्षियों के शिकार एवं लगातार घटती पक्षियों की संख्या को लेकर कांग्रेस के शिष्ट मंडल ने जिला कलेक्टर को मुंह पर काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News:  एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था) द्वारा आज मंगलम अपार्टमेंट्स कोटड़ा के पास खुले आसमान में निवास कर रहे  50 जरूरतमंद  महिलाओं,बच्चों, को कंबल और टोपे  का वितरण |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम में भाजपा बोर्ड का कार्यकाल 31 जनवरी को होगा पूर्ण, उससे पूर्व महापौर बृज लता हाडा ने 5 साल की उपलब्धियां मीडिया से की साझा, कुछ सवालों पर साधा मौन  |  Ajmer Breaking News: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी व अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रने का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे अस्पताल में वर्षों से लंबित आग से बचाव के लिए फायर पंप हाउस की स्थापना की गई है | | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: जोधपुर में शान-ओ-शौकत से मना जश्ने गरीब नवाज, शेरुद्दीन खान को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड          

राजस्थान न्यूज़: जोधपुर में जश्ने गरीब नवाज कार्यक्रम शान-ओ-शौकत और अदब-ओ-एहतराम के साथ हज हाउस में आयोजित किया गया। एकता कमेटी राजस्थान की ओर से हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत नमाज़-ए-जुम्मा के बाद कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। कार्यक्रम की सदारत पीर सैयद मोईन अशरफ जिलानी ने की। एकता कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ ने बताया कि जश्ने गरीब नवाज का उद्देश्य समाज में भाईचारा, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शेरुद्दीन खान को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी निष्पक्ष और निर्भीक सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 25 छात्राओं को शिक्षा गौरव सम्मान भी प्रदान किया गया। वहीं कव्वाली ने समां बांध दिया और जायरीनों ने जमकर दाद दी।                             कार्यक्रम के समापन पर अमन-ओ-चैन, भाईचारे और देश की तरक्की की दुआ के साथ जश्ने गरीब नवाज का आयोजन संपन्न हुआ।                                  

Read more 25th Jan 2026

राजस्थान न्यूज़: ओएमआर गड़बड़ी के बाद चयन बोर्ड का फैसला, अब सभी भर्ती परीक्षाओं की ओएमआर शीट होगी ऑनलाइन

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। सरकारी भर्तियों में ओएमआर शीट में नंबर बढ़ाने के गंभीर मामले सामने आने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। बोर्ड ने तय किया है कि अब भविष्य में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं की ओएमआर शीट ऑनलाइन अपलोड की जाएंगी, ताकि पूरी चयन प्रक्रिया सार्वजनिक और निष्पक्ष हो सके। इस नई व्यवस्था की शुरुआत चपरासी (फोर्थ ग्रेड) भर्ती परीक्षा से की जाएगी। हाल ही में सामने आए मामलों में यह खुलासा हुआ था कि चयन बोर्ड से जुड़े कुछ कर्मचारियों और परीक्षा कराने वाली फर्म के कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उनकी ओएमआर शीट में बाद में नंबर बढ़ा दिए थे, जिससे उन्हें सरकारी नौकरी मिल गई। इस फर्जीवाड़े ने न केवल भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए, बल्कि हजारों ईमानदार अभ्यर्थियों के भविष्य को भी प्रभावित किया। इसके बाद बोर्ड को अभ्यर्थियों की ओर से लगातार शिकायतें मिलने लगीं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि ओएमआर शीट में गड़बड़ी के हालिया प्रकरण और अभ्यर्थियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की मंशा है कि हर अभ्यर्थी को यह भरोसा मिले कि उसका मूल्यांकन पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इस व्यवस्था की शुरुआत चपरासी भर्ती परीक्षा से की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट इसी महीने के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह तक ऑनलाइन अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद आने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं में भी यही प्रणाली लागू होगी। अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट ऑनलाइन देखकर यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि उनके उत्तरों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है।

Read more 24th Jan 2026

राजस्थान न्यूज़: गिव अप अभियान’ बना त्याग और सामाजिक सरोकार का उदाहरण, 54 लाख से अधिक संपन्नों ने छोड़ी खाद्य सुरक्षा, 73 लाख वंचित को मिला लाभ: सुमित गोदारा

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ‘गिव अप अभियान’ सहित विभाग की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर 2024 से शुरू हुआ गिव अप अभियान प्रदेशवासियों की त्याग भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। इस अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 54.36 लाख से अधिक संपन्न लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम हटवाया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि 28 फरवरी को अभियान की अवधि समाप्त होने के बाद जो अपात्र व्यक्ति स्वेच्छा से गिव अप नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “कोई भी पात्र छूटे नहीं” के संकल्प को ध्येयवाक्य मानते हुए तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के अनुरूप यह अभियान चलाया गया, जिसे प्रदेश की जनता से व्यापक समर्थन मिला। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जनसंख्या के अनुपात में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 4.46 करोड़ लाभार्थियों की सीलिंग थी, जो पूरी हो जाने के कारण नए पात्रों को सूची में शामिल करने की जगह नहीं बन पा रही थी। गिव अप अभियान के तहत अपात्रों द्वारा स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा छोड़ने तथा लगभग 27 लाख एनएफएसए लाभार्थियों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराने से कुल 81 लाख रिक्तियां बनीं, जो वर्तमान लाभार्थियों का लगभग 18.6 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री द्वारा 26 जनवरी को खाद्य सुरक्षा पोर्टल पुनः प्रारंभ किए जाने के बाद अब तक करीब 73 लाख वंचित पात्रों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा जा चुका है। मंत्री ने बताया कि हाल ही में आयोजित 32वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी राजस्थान में संचालित गिव अप अभियान की सराहना की है। जयपुर जिले में सर्वाधिक वंचित पात्रों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने बताया कि जयपुर में 3.17 लाख पात्र लाभार्थियों को एनएफएसए से जोड़ा गया, जबकि बाड़मेर (3.07 लाख) और सीकर (3.04 लाख) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में राज्य में 4.35 करोड़ लाभार्थी खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल हैं और इसके बावजूद लगभग 11 लाख रिक्तियां आज भी मौजूद हैं। इस स्थिति के साथ राजस्थान देश का एकमात्र राज्य बन गया है जहां एनएफएसए में इतनी रिक्तियां उपलब्ध हैं और इन्हें भरने के लिए लगातार आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

Read more 21st Jan 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई

राष्ट्रीय न्यूज़: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी। अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित जा रहे थे। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल रहे हैं। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

Read more 28th Jan 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच तनाव, गो-रक्षा के मुद्दे पर दिया कड़ा बयान

राष्ट्रीय न्यूज़: प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच बीते सात दिनों से चल रहा विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। शंकराचार्य के शिविर में हुए हंगामे को लेकर उन्होंने पहली बार सार्वजनिक बयान देते हुए कहा कि उन पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि वे गो-रक्षा की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे भाजपा की “आंख की किरकिरी” बन गए हैं, लेकिन कितनी भी परेशानी हो, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जितना उनके ऊपर अत्याचार होगा, उतनी ही मजबूती से वे अपने कदम आगे बढ़ाएंगे। यह विवाद शनिवार रात उस समय बढ़ गया, जब “कट्टर सनातनी सेना” नामक संगठन के 8 से 10 युवक भगवा झंडे लेकर शंकराचार्य के शिविर के पास पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने ‘आई लव बुलडोजर बाबा’ और ‘योगी जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए और शिविर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान शंकराचार्य के शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई और करीब 15 मिनट तक माहौल तनावपूर्ण रहा। बताया जा रहा है कि संगठन का प्रमुख सचिन सिंह नामक व्यक्ति है। घटना के बाद शंकराचार्य के शिष्यों ने सुरक्षा के मद्देनजर शिविर को चारों ओर से ढक दिया और प्रवेश मार्ग बंद कर दिए। शंकराचार्य के शिविर प्रभारी ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि असामाजिक तत्व लाठी-डंडों और झंडों के साथ जबरन शिविर में घुसने की कोशिश कर रहे थे और मारपीट पर उतारू थे। सेवकों ने समझाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन हालात इतने गंभीर थे कि कोई बड़ी घटना हो सकती थी। शिकायत में शंकराचार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस मामले पर सियासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। पूर्व अभिनेत्री और साध्वी ममता कुलकर्णी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उन्हें कोई ऐसा नेता नहीं दिखता जो सबको साथ लेकर चल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समाजवादी पार्टी की ओर झुक रहे हैं और गो-हत्या का मुद्दा लेकर विपक्ष की राजनीति कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शंकराचार्य जैसे शीर्ष धर्माचार्य के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें गंगा स्नान से वंचित रखा गया, जो अत्यंत निंदनीय है।

Read more 25th Jan 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! टायर फटा, फिर भी भागती रही स्कॉर्पियो! कीलों की पट्टी से रुकी तस्करों की रफ्तार, 90 लाख का डोडा चूरा जब्त

New! गहलोत के करीबी नेता के ठिकानों पर CGST का छापा, दस्तावेज जब्त किए

New! ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर एवं नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर के संयुक्त तत्वाधान मे एआईसीसी और पीसीसी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के अंतर्गत एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन

New! दरगाह थाना अंतर्गत त्रिपोलिया गेट पुलिस चौकी के सामने यादगार चिश्तिया चेरिटेबल गेस्ट हाऊस ओर फुटवेयर की शॉप में लगी शॉर्ट सर्किट से आग,

New! महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट में 2 मिनट का मौन रखकर बापू सहित सभी शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,किया नमन 

New! 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कार्मिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर किया नमन, दी श्रद्धांजलि 

New! मोहनदास करमचंद गांधी यानि महात्मा गांधी के नाम से प्रख्यात बापू की आज पुण्यतिथि है।

New! ऐतिहासिक आनासागर झील में प्रवासी पक्षियों के शिकार एवं लगातार घटती पक्षियों की संख्या को लेकर कांग्रेस के शिष्ट मंडल ने जिला कलेक्टर को मुंह पर काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन

New!  एक पहल सेवा की ओर से (सामाजिक संस्था) द्वारा आज मंगलम अपार्टमेंट्स कोटड़ा के पास खुले आसमान में निवास कर रहे  50 जरूरतमंद  महिलाओं,बच्चों, को कंबल और टोपे  का वितरण

New! अजमेर नगर निगम में भाजपा बोर्ड का कार्यकाल 31 जनवरी को होगा पूर्ण, उससे पूर्व महापौर बृज लता हाडा ने 5 साल की उपलब्धियां मीडिया से की साझा, कुछ सवालों पर साधा मौन