राजस्थान न्यूज़: दूदू विधानसभा क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत प्रस्तावित सड़क को निरस्त करने की मांग को लेकर आज किसानों ने विशाल प्रदर्शन किया। किसान महापंचायत के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवजी राम खुड़िया, त्रिलोक चौधरी, बालूराम (जिला अध्यक्ष किसान महापंचायत अजमेर), किसान महापंचायत जिला अध्यक्ष बलदेव मेहरिया, नंदलाल मीणा, रामगोपाल नेकाड़ी एवं किसान महापंचायत के कमल चौधरी सहित कई किसान नेता उपस्थित रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि भारतमाला योजना के तहत निकलने वाला हाईवे क्षेत्र की उपजाऊ कृषि भूमि से होकर प्रस्तावित है, जिससे किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। इसी को लेकर किसानों ने एकजुट होकर सड़क को निरस्त करने की मांग उठाई। आंदोलन के दौरान किसानों ने जुलूस निकालते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी किसान महापंचायत के जुलूस के साथ एडीएम कार्यालय तक मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Read more 15th Dec 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर। सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को ओटीएस परिसर स्थित नेहरू भवन में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने “कहा नहीं, बल्कि करके दिखाया है” और यह आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। संकल्प-पत्र में किए गए 392 वादों में से 274 संकल्प या तो पूरे हो चुके हैं या प्रगति पर हैं, जबकि 5 वर्षों में पूरे किए जाने वाले 70% वादे मात्र 2 साल में पूरे कर दिए गए।कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। “नवाचार हर क्षेत्र में जरूरी” — CM प्रेस ब्रीफिंग में सीएम ने कहा कि आज उनके विधायक दल का नेता चुने जाने के दो वर्ष भी पूरे हुए हैं और संयोग से यह नवाचार दिवस भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यह संदेश देते हैं कि सरकार को हर साल जनता के सामने अपने काम का लेखा-जोखा देना चाहिए। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, “पहले वर्ष भी हमने जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड रखा था और इस बार भी 2 वर्ष का काम पारदर्शिता के साथ जनता के सामने ला रहे हैं।” कांग्रेस पर हमला — “ईआरसीपी लटकाकर वोट लिए, हमने काम किया” मुख्यमंत्री शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर पानी की योजनाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक ईआरसीपी परियोजना को लटकाए रखा और पानी के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति की। मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि उनकी सरकार ने पीएम मोदी के सहयोग से रामजल सेतु परियोजना को प्राथमिकता दी और जनवरी 2024 में मध्यप्रदेश व केंद्र सरकार के साथ एमओयू तथा दिसंबर 2024 में एमओए पर हस्ताक्षर किए। परियोजना को गति देने के लिए 26 हजार करोड़ रुपए के कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। कांग्रेस के राज में युवा परेशान थे मुख्यमंत्री शर्मा ने युवाओं के मुद्दे पर भी कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में युवा परेशान और हताश थे। लगातार पेपर लीक के कारण उनके भविष्य पर अंधेरा छा गया था।” पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं में नकारात्मक भावना पैदा कर दी थी। वर्तमान सरकार ने पहली बार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं आयोजित करवाईं। युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
Read more 12th Dec 2025
राजस्थान न्यूज़: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव परिणाम आज घोषित हो गए हैं। राजीव सोगरवाल हाईकोर्ट बार के 42वें अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महेन्द्र शांडिल्य को 532 वोटों से हराया। सोगरवाल को 1741 और महेन्द्र शांडिल्य को 1209 वोट मिलें। वहीं महासचिव पद पर दीपेश शर्मा ने रिकॉर्ड 2 हजार 748 मतों से जीत दर्ज की। इसके अलावा उपाध्यक्ष के दो पदों पर एडवोकेट अनुराग कलवाटिया और सुनील शर्मा ने जीत दर्ज की है। संयुक्त सचिव के पद पर हिमांशी मीणा विजयी रही है।
Read more 12th Dec 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और देश के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने लातूर स्थित अपने निवास देवघर में सुबह 6:30 बजे अंतिम सांस ली। कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे पाटिल का वहीं उपचार चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। परिवार में बेटे शैलेश, बहू अर्चना और दो पोतियां हैं। शिवराज पाटिल भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में रहे, जिन्होंने लंबे समय तक केंद्र की सत्ता में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। लातूर लोकसभा सीट से वे 7 बार सांसद रहे और इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के अत्यंत विश्वस्त नेताओं में शामिल थे। 1980 के दशक में उन्होंने रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया, जबकि 1991 से 1996 तक वे लोकसभा के 10वें अध्यक्ष रहे—जो उनके संसदीय अनुभव और नेतृत्व क्षमता का बड़ा प्रतीक माना जाता है।
Read more 12th Dec 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शुक्रवार रात राष्ट्रपति भवन में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस डिनर को लेकर राजनीतिक हलकों में विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि विपक्ष के दोनों प्रमुख नेताओं — लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे — को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। कांग्रेस के सांसद शशि थरूर को इस आयोजन में आमंत्रण मिलने की पुष्टि हुई है, जिससे पार्टी में असंतोष और गहराया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि तमाम अटकलों के बीच अब यह स्पष्ट है कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष को इस रात्रिभोज में नहीं बुलाया गया। राहुल गांधी ने लगाया सरकार पर असुरक्षा का आरोप राहुल गांधी ने इससे पहले केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का विपक्षी नेताओं से मिलना भारत की एक पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि चाहे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या डॉ. मनमोहन सिंह की, विपक्ष के नेताओं से संवाद हमेशा होता रहा है, लेकिन वर्तमान सरकार विपक्ष को इस प्रक्रिया से दूर रखती है, जिससे सरकार की असुरक्षा की भावना झलकती है। शशि थरूर को मिला न्योता कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पुष्टि की है कि उन्हें विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुतिन के सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी को क्यों नहीं बुलाया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Read more 6th Dec 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved