For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 113722606
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विभागीय समन्वय बैठक आयोजित, फ्लैगशिप योजनाओं, विकास कार्यों और जनशिकायतों की विभागवार हुई विस्तृत समीक्षा |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा, आवारा श्वानों एवं अतिक्रमण पर की समीक्षा,प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर खानपान इकाइयों पर ओवरचार्जिंग और अवैध वेंडिंग को पूर्णतया रोकने के लिए विशेष अभियान |  Ajmer Breaking News: श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर आवासीय योजना का हुआ शुभारम्भ, योजना के साथ सीसी रोड निर्माण, स्ट्रीट लाइट स्थापना और अन्य विकास कार्य- खर्रा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने दी गीता जयंती की शुभकामनाएँ, निवास पर सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारियों के साथ विशेष आयोजन, पुस्तक व शॉल भेंटकर किया सम्मान |  Ajmer Breaking News: विश्व एड्स दिवस पर जेएलएन अस्पताल के एआरटी एवं मेडिसन विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: विश्व एड्स दिवस पर  जेएलएन अस्पताल के एआरटी एवं मेडिसन विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: केकड़ी विधानसभा से आए ग्रामीणों ने गाँव को वापस ग्राम पंचायत में जोड़ने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को  सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: 38 वी अंतर महाविद्यालय एथेलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स से पूर्व दरगाह के आसपास के बाजारों में किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: फुलेरा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो महिला आरोपी व मनचला युवक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

राजस्थान न्यूज़: फुलेरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। राजकार्य में बाधा के 2019 के मामले में फरार चल रही दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कस्बे में एक छात्रा का पीछा कर रहे मनचले युवक को भी मौके पर दबोच लिया गया। पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण राशि डोगरा डूडी (IPS) के अनुसार, लूट प्रकरण में वांछित आरोपी मूलचंद को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों द्वारा हमला किया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मुख्य आरोपी को 17 नवंबर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष दोनों महिला आरोपी लंबे समय से फरार चल रही थीं। एएसपी दूदू शिवलाल बैरवा, सीओ सांभरलेक अनुपम मिश्रा और थानाधिकारी फुलेरा राजेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी निगरानी के आधार पर गोरा पुत्री रामदेव और मंजू पुत्री सीताराम पत्नी मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त स्कूटी RJ 47 SJ 4357 को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रवि कुमार, सरदार सिंह, रमेश और महिला कांस्टेबल जमुना की अहम भूमिका रही। इसी दौरान कस्बे में एक लड़की का पीछा कर रहे बाबूलाल पुत्र हरीशचंद निवासी तेजाजी चौक, सांभरलेक को भी पुलिस ने धारा 141 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले भी इसी तरह की हरकत पर शांति भंग में गिरफ्तार हो चुका है।

Read more 1st Dec 2025

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान सरकार ने राज्य की महत्वाकांक्षी राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में चल रही अनियमितताओं और रेवेन्यू लॉस के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान सरकार ने राज्य की महत्वाकांक्षी राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में चल रही अनियमितताओं और रेवेन्यू लॉस के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बीते तीन महीनों में 34 निजी हॉस्पिटलों, 431 फार्मा स्टोरों और 28 सरकारी कर्मचारियों को योजना के दुरुपयोग और गड़बड़ियों के मामलों में निलंबित कर दिया है।स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि विभाग को कई शिकायतें मिली थीं कि योजना का गलत फायदा उठाकर कुछ हॉस्पिटल और फार्मा स्टोर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं और सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बाद विशेष ऑडिट और गहन जांच करवाई गई। जांच में सामने आए कि कई अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स ने योजना का दुरुपयोग सुनियोजित तरीके से किया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, सस्पेंड किए गए कई हॉस्पिटलों ने एक ही मरीज की एक ही सर्जरी पर दोहरा क्लेम उठाया, अनावश्यक जांचें करवाईं और कम कीमत पर उपलब्ध जांचों को महंगे पैकेज के रूप में क्लेम किया। इन अनियमितताओं के कारण विभाग ने ऐसे अस्पतालों से अब तक लगभग 36 करोड़ रुपये की पेनल्टी वसूल की है। वहीं 431 फार्मा स्टोरों पर कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने या तो दवा उपलब्ध नहीं कराई, बिल जारी नहीं किया या गलत बिल प्रस्तुत किए। कई मामलों में फार्मासिस्टों, मरीजों और डॉक्टरों के बीच मिलीभगत सामने आई, जिसके चलते योजना का गलत लाभ उठाया गया। विभाग ने इन फार्मा स्टोरों से 4.64 करोड़ रुपये की पेनल्टी वसूली है।सरकारी कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई में वे कार्मिक शामिल हैं जिन्होंने योजना का गलत उपयोग करते हुए अनियमित क्लेम करवाए या ग़लत जानकारी देकर योजना का दुरुपयोग कराया। सरकार की इस बड़ी कार्रवाई का संदेश साफ है—(आरजीएचएस) में भ्रष्टाचार और दुरुपयोग किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग का कहना है कि आगे भी सतत निगरानी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read more 29th Nov 2025

राजस्थान न्यूज़: सीकर गैंगरेप मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर लाइव किया था शर्मनाक कृत्य

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान के सीकर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 24 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात के दौरान न केवल महिला से रेप किया, बल्कि फेसबुक पर लाइव वीडियो भी किया था।थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आरोपियों ने महिला की झुग्गी में घुसकर उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ मारपीट व रेप किया। घटना के वक्त महिला का पिता और दो साल का बेटा भी मौके पर मौजूद थे। आरोपी शराब के नशे में धुत थे और वारदात के बाद झुग्गी में रखे ₹50,000 लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और उसी बस्ती के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल दिलीप की विशेष भूमिका रही। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस ने कहा कि मामले में तकनीकी जांच जारी है और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read more 29th Nov 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: नोएडा में अपर यमुना रिव्यू कमेटी की 9वीं बैठक, राज्य में यमुना जल लाने का मार्ग प्रशस्त, शेखावाटी अंचल में पहुंचेगा यमुना जल, सरकार प्रतिबद्ध - जल संसाधन मंत्री

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर, 27 नवंबर। राजस्थान के लिए अतिमहत्वपूर्ण अपर यमुना रिव्यू कमेटी की 9वीं बैठक गुरुवार को नोएडा के यमुना भवन में हुई। इसमें राजस्थान से जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत शामिल हुए। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, राजस्थान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के भागीरथ प्रयासों से वर्षों से लंबित यमुना जल अपवर्तन कार्य को धरातल पर लाने का मार्गप्रशस्त हुआ है।   श्री रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्वमें राज्य सरकार प्रदेश में अंतिम छोर तक जल उपलब्धता की दिशा में महत्वपूर्ण फैसले ले रही हैं। यमुना जल की यह परियोजना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि फरवरी, 2024 में यमुना जल के सम्बंध में एक ऐतिहासिक एमओयू के अनुरूप हरियाणा और राजस्थान सरकार द्वारा संयुक्त टास्क फॉर्स का गठन किया गया। इस फॉर्स द्वारा ही डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के शेखावाटी अंचल सीकर, चूरू, झुंझुनूं सहित आसपास के क्षेत्रों की जल सुरक्षाके लिए यमुना जल बेहद आवश्यक है।   जल संसाधन मंत्री ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर.पाटिल और हरियाणा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को धन्यवाद दिया, जिनके अथकप्रयासों से यमुना जल शेखावटी अंचल तक लाने के कार्यों को गति मिली हैं। श्रीरावत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में यमुना एवं इसकी सहायक नदियों पर तीन परियोजनाएं-रेणुकाजी, लखवार और किशाऊ का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार ने तीनों परियोजनाओं में अपनी हिस्सेदारी की राशि स्वीकृत कर दी है, ताकि समयबद्ध कार्य पूरे हो सकें।  श्री रावत ने बताया कि इन प्रगतिरत परियोजनाओं केसाथ-साथ मानसून में यमुना नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे जल में से आंशिक जल राशि राजस्थान में अपवर्तित करने के लिए परिवहन तंत्र का निर्माण किया जाना आवश्यक है। राजस्थान सरकार द्वारा इस तंत्र की डीपीआर तैयार करने के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। यह डीपीआर दोनों राज्यों की संयुक्त टास्क फॉर्स के समन्वय से तैयार हो रही है। इसे शीघ्र ही केन्द्रीय जल आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।  जल संसाधन मंत्री ने बताया कि इस तंत्र से न केवल बाढ़ में व्यर्थ बहकर जा रहे जल का सदुपयोग संभव होगा, बल्कि भविष्य की इन परियोजनाओं के जल को राजस्थान में लाकर विभिन्न जिलों में जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। श्री रावत ने हथिनी कुण्ड बैराज से राजस्थान में यमुना जल अपवर्तन के लिए रेणुकाजी, लखवार और किशाऊ को राष्ट्रीय परियोजनाओं काअभिन्न अंग मानकर वित्तीय सहायता प्रदान कराने का आग्रह किया। साथ ही, ओखला हैड से गुड़गांव नहर प्रणाली के जीर्णोद्धार कराने को भी अत्यन्त आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि नहर की क्षमता बढ़ने से राजस्थान को आवंटित जल भी प्राप्त हो सकेगा।  उल्लेखनीय है कि कमेटी की बैठक केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सरकार के मंत्रीगण और उच्चाधिकारी शामिल हुए। राजस्थान से मुख्य अभियंता व अतिरिक्त सचिव जल संसाधन श्री भुवन भास्कर सहित अन्य उच्चाधिकारी शामिल हुए।

Read more 27th Nov 2025

राष्ट्रीय न्यूज़: राजस्थान विधान सभा में वंदे मातरम् दीर्घा का उद्घाटन, वंदे मातरम् स्वाधीनता की सामूहिक चेतना का प्रभावी प्रतीक-  देवनानी

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर, 26 नवम्बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि देश का संविधान सुरक्षित है। इसे किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान भारत की आत्मा, भविष्य और वर्तमान है। दुनिया में भारत का संविधान ही ऐसा मजबूत संविधान है जिसके माध्यम से सत्ता का हस्तान्तरण शांतिपूर्ण तरीके से होता है। भारतीय संविधान की यह सबसे बड़ी विशेषता है। श्री देवनानी ने कहा कि वन्दे मातरम् केवल गीत  ही नहीं है, यह मातृभूमि के प्रति समर्पण, औपनिवेशिक दमन के विरुध प्रतिरोध और स्वाधीनता की सामूहिक चेतना का प्रभावी प्रतीक है। समय के साथ यह गीत जन सभाओं और सांस्कृतिक आयोजनों में भारत के स्वतन्त्रता संग्राम की प्रेरणा शाक्ति बन गया है। देश की विधान सभाओं में राजस्थान विधान सभा कदाचित ऐसी विधान सभा बन गई है, जहाँ वंदे मातरम् दीर्घा का निर्माण किया गया है  स्पीकर श्री देवनानी राजस्थान विधान सभा में बुधवार को संविधान दिवस पर आयोजित युवा संवाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। श्री देवनानी ने इस मौके पर विधान सभा के डिजिटल म्यूजियम में उनकी पहल से निर्मित वंदे मातरम दीर्घा का उद्घाटन  किया। देश की विधान सभाओं में राजस्थान विधान सभा कदाचित ऐसी विधान सभा बन गई है, जहाँ वंदे मातरम् दीर्घा का निर्माण किया गया है। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की सोच व परिकल्पना के अनुरूप राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के ऐतिहासिक पहलुओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष संविधान दिवस पर अध्यक्ष श्री देवनानी की पहल पर विधान सभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में संविधान दीर्घा का लोकार्पण किया गया। साथ ही विधान सभा परिसर में शौर्य वाटिका भी बनाई गई है। युवा पीढी इसे जीवन शैली में अपनाकर ही संविधान निर्माताओं के प्रति सच्चा नमन कर सकते है  श्री देवनानी ने कहा कि संविधान दिवस राष्ट्रीय चेतना को आलौकित करने वाला ऐतिहासिक पर्व है। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल स्मृति दिवस नहीं है बल्कि जीवंत संकल्प, प्रतिज्ञा और प्रतिबद्धता का दिवस है। यह न्याय, स्वतन्त्रता, समानता और बन्धुत्व के मूल्यों को दृढ करने वाला दिवस है। श्री देवनानी ने युवाओं का आव्हान किया कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात करें। युवा पीढी इसे जीवन शैली में अपनाकर ही संविधान निर्माताओं के प्रति सच्चा नमन कर सकते है। श्री देवनानी ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र है तो हम है। देश के प्रति विश्वास और श्रद्धा रखे। देश के लिए जिए। अधिकारों को मांगे लेकिन कर्तव्यों के निर्वहन के दायित्व से भी मुँह ना मोडे। पूरी क्षमता के साथ राष्ट्र हित का कार्य करें। भारत विश्व की महान शक्ति है। भारत विश्व गुरु है। यह सब भारतीय संविधान के कारण ही सम्भव है। इस मौके पर उपस्थित संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने कहा कि संविधान की मूल भावना में न्याय है। न्याय सभी को मिले। न्याय व्यवस्था में विश्वास करें। इसका स्वयं पालन करें और फिर दूसरों को कहे। समारोह में मौजूद नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने कहा कि संविधान की मजबूती बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री जीएस गिल ने कहा कि संविधान राष्ट्र के लोगों की भावना है। वन्दे मातरम दीर्घा  स्पीकर श्री देवनानी ने बताया कि सैंतीस पैनलों के माध्यम से वंदे मातरम के इतिहास और इससे सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियों का दीर्घा में समावेश किया गया है। उन्होंने कहा कि सन् 1875 में अक्षय नवमी के दिन वंदे मातरम की रचना, बंकिमचन्द्र ने इसे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के लालगोला में लिखा, संस्कृतनिष्ठ बंगाली में लिखे गए मूल गीत के चित्र सहित विभिन्न जानकारियां आमजन, युवा, शोधार्थी और छात्र-छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। दीर्घा लोगों के लिए प्रेरणादायी पहल  श्री देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा स्थित राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में वंदे मातरम् दीर्घा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय चेतना के इतिहास को नई दृष्टि से प्रस्तुत करने वाली एक प्रेरणादायी पहल है। दीर्घा बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित "वंदे मातरम्' की मूल भावना को केंद्र में रखते हुए स्वदेशी आंदोलन, जन-आंदोलनों तथा क्रांतिकारियों की भूमिका को सजीव रूप में दर्शाती प्रतीत हो रही है। दीर्घा में गीत  की मूल पंक्तियों, पांडुलिपि की प्रतिकृति और उस समय के राजनीतिक-सांस्कृतिक परिवेश का सुव्यवस्थित प्रदर्शन किया गया है। इससे आगंतुकों को स्वतंत्रता संग्राम के दौर की भावनाओं का अनुभव हो सकेगा। वंदे मातरम् के भावपूर्ण संगीत तथा आंदोलन से जुड़े दुर्लभ फोटोग्राफ़, पत्र, भाषण और वीडियो सामग्री भी दीर्घा में शामिल की गई है। श्री देवनानी ने बताया कि वंदे मातरम् दीर्घा का उ‌द्देश्य नई पीढ़ी को यह संदेश देना है कि मातृभूमि के प्रति प्रेम, कर्तव्य और संवैधानिक निष्ठा ही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। यह दीर्घा इतिहास, संस्कृति और संसदीय मूल्यों का एक अद्वितीय संगम बनकर राजस्थान विधानसभा की गरिमा को और अधिक समृद्ध करेगी।

Read more 26th Nov 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! विभागीय समन्वय बैठक आयोजित, फ्लैगशिप योजनाओं, विकास कार्यों और जनशिकायतों की विभागवार हुई विस्तृत समीक्षा

New! जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा, आवारा श्वानों एवं अतिक्रमण पर की समीक्षा,प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश

New! अजमेर मंडल पर खानपान इकाइयों पर ओवरचार्जिंग और अवैध वेंडिंग को पूर्णतया रोकने के लिए विशेष अभियान

New! श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर आवासीय योजना का हुआ शुभारम्भ, योजना के साथ सीसी रोड निर्माण, स्ट्रीट लाइट स्थापना और अन्य विकास कार्य- खर्रा

New! विधानसभा अध्यक्ष ने दी गीता जयंती की शुभकामनाएँ, निवास पर सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारियों के साथ विशेष आयोजन, पुस्तक व शॉल भेंटकर किया सम्मान

New! विश्व एड्स दिवस पर जेएलएन अस्पताल के एआरटी एवं मेडिसन विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन 

New! विश्व एड्स दिवस पर  जेएलएन अस्पताल के एआरटी एवं मेडिसन विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन 

New! केकड़ी विधानसभा से आए ग्रामीणों ने गाँव को वापस ग्राम पंचायत में जोड़ने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को  सौंपा ज्ञापन

New! 38 वी अंतर महाविद्यालय एथेलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

New! REEL बनाने वाले डॉक्टर के APO पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी डॉक्टर नेताओं पर भड़के