For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123977219
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: सांभर दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद

राजस्थान न्यूज़: सांभर/जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार शाम सांभर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। राठौड़ शाम करीब साढ़े 7 बजे सांभर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहे। दौरे की शुरुआत में राठौड़ ने पौराणिक तीर्थ देवयानी सरोवर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पोद्दार परिवार द्वारा आयोजित सवामणी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सैनी और फुलेरा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत भी मौजूद रहे। भाजपा सांभर-फुलेरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित खाटूश्याम मंदिर में दर्शन भी किए। स्थानीय समस्याओं पर हुआ संवाद भाजपा मंडल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने सांभर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने रोजगार के अभाव के कारण हो रहे पलायन पर चिंता जताई और निजी स्तर पर नमक उत्पादन की अनुमति देने की मांग रखी। साथ ही सांभर में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। दैनिक रेल यात्री संघ के सदस्यों ने भी अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राठौड़ ने सांभर से अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र करते हुए बताया कि लगभग 40 वर्ष पूर्व उन्होंने यहां दो वर्षों तक प्रचारक के रूप में कार्य किया था और इस क्षेत्र से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

Read more 5th Apr 2026

राजस्थान न्यूज़: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल का 5 से 8 अप्रैल तक राजस्थान दौरा

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल 5 से 8 अप्रैल तक राजस्थान प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार डॉ. अग्रवाल 5 अप्रैल की रात करीब 9 बजे जयपुर पहुंचेंगे। 6 अप्रैल को वे प्रातः खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन करेंगे, जिसके बाद सीकर में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे पूर्व विधायक केडी बाबर के निवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगे तथा एक निजी होटल में आयोजित बौद्धिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। शाम को वे सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पुनः जयपुर लौटेंगे। बैठकों में संगठनात्मक रणनीति पर होगा मंथन 7 अप्रैल को डॉ. अग्रवाल जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान राज्य एवं जिला स्तर के कोषाध्यक्षों के साथ भी संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

Read more 5th Apr 2026

राजस्थान न्यूज़: नवनिर्मित जल संसाधन भवन का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने किया लोकार्पण

राजस्थान न्यूज़: कोटा, 05 अप्रैल। कोटा के नयापुरा में नवनिर्मित ‘जल संसाधन भवन’ का लोकार्पण रविवार को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने विधिवत् पूजा अर्चना एवं पट्टिका का अनावरण कर किया।  कार्यक्रम में  विधायक कोटा दक्षिण श्री संदीप शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष श्री राकेश जैन, संभागीय आयुक्त श्री अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया, चीफ इंजीनियर जल संसाधन कोटा संभाग श्री डी आर मीणा एवं जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नव निर्मित भवन के लोकार्पण के बाद लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला एवं जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने भवन का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। करीब 11.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक भवन विभागीय अभियंताओं एवं कर्मचारियों को सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। भवन में भूतल सहित चार तल निर्मित किए गए हैं, जिनमें कार्यालय कक्ष, मीटिंग हॉल, पेंट्री, स्टोर, विद्युत कक्ष सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, लिफ्ट तथा सुगम आवागमन के लिए सीढ़ियों का निर्माण भी किया गया है। 

Read more 5th Apr 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 पर सुप्रीम कोर्ट का संशोधित आदेश: राहत सिर्फ याचिकाकर्ता तक सीमित, अन्य अभ्यर्थियों को झटका

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 परीक्षा से ठीक दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को बड़ी राहत देते हुए अपने पूर्व आदेश में संशोधन कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि गुरुवार को दिया गया आदेश केवल याचिकाकर्ता सूरजमल मीणा तक ही सीमित रहेगा और इसे सभी अभ्यर्थियों पर लागू नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि एक व्यक्ति दूसरे के लिए राहत की मांग नहीं कर सकता। सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले यानी गुरुवार को आदेश दिया था कि एसआई भर्ती-2021 के सभी अभ्यर्थियों को 5 और 6 अप्रैल को होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाए। ये वे अभ्यर्थी थे जो आयु सीमा पार होने के कारण SI भर्ती-2025 के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। हालांकि, शुक्रवार को आदेश में संशोधन के बाद अब यह राहत केवल संबंधित याचिकाकर्ता तक सीमित कर दी गई है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को झटका लगा है। इस मामले में आरपीएससी ने सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर कहा था कि परीक्षा से ठीक पहले करीब 2.21 लाख अतिरिक्त अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार करना और उन्हें एडमिट कार्ड जारी करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। आरपीएससी ने यह भी दलील दी कि 7.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं और परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में अंतिम समय पर इतने बड़े स्तर पर बदलाव करना व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। आरपीएससी की ओर से अधिवक्ता राजेश सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया था कि आदेश को केवल याचिकाकर्ताओं तक सीमित रखा जाए। इस पर अवकाश के दिन सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने संशोधित आदेश जारी किया। यह पूरा विवाद एसआई भर्ती-2021 से जुड़ा हुआ है। राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ ने 28 अगस्त 2025 को पेपर लीक और गंभीर अनियमितताओं के आधार पर इस भर्ती को रद्द कर दिया था। साथ ही आगामी भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने की सिफारिश भी की गई थी। हालांकि इस फैसले पर 8 सितंबर 2025 को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने स्टे लगा दिया था। आरपीएससी ने इसके बाद आयु सीमा में कोई विशेष छूट नहीं दी, जिसके चलते प्रभावित अभ्यर्थियों ने पुनः न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस आने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 19 जनवरी 2026 को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था, लेकिन अब तक उस पर निर्णय नहीं आया है। ऐसे में परीक्षा से ठीक पहले आए इस संशोधित आदेश ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता तो दी है, लेकिन हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदों को झटका भी पहुंचाया है।

Read more 3rd Apr 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: रिंग रोड से बदलेगी अजमेर की तस्वीर, विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने केंद्रीय मंत्राी  गडकरी की मुलाकात

राष्ट्रीय न्यूज़:  अजमेर, 2 अप्रेल। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्राी श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर अजमेर शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने तथा सुव्यवस्थित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित आउटर रिंग रोड के निर्माण की मांग रखी। इस संबंध में उन्होंने विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूर्व में भी इस विषय में निवेदन किया जा चुका है।      श्री देवनानी ने श्री गडकरी को अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा बजट वर्ष 2025-26 में अजमेर शहर के लिए प्रस्तावित आउटर रिंग रोड की डीपीआर तैयार करने के लिए 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है । सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 892 करोड़ रुपए की योजना तैयार करवाई गई है।      उन्होंने आग्रह किया कि अजमेर और पुष्कर की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान को दृष्टिगत रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को केंद्रीय स्तर पर स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र क्रियान्वित किया जाए।     उन्होंने बताया कि अजमेर धार्मिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर है। जहां विश्व प्रसिद्ध तीर्थराज पुष्कर एवं ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह स्थित है। इसके अतिरिक्त यहां कई राज्य स्तरीय विभागों के मुख्यालय भी संचालित हैं। इससे प्रतिदिन यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहता है। वर्तमान में अजमेर से प्रतिदिन लगभग 800 रोडवेज बसों का अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय संचालन होता है। इनसे हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। साथ ही पर्यटन सीजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक यहां पहुंचते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक प्रभावित होती है। भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही भी शहर की सड़कों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा रही है। श्री गडकरी ने कहा कि इन प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।       श्री देवनानी ने बताया कि इस रिंग रोड के निर्माण से शहर के भीतर यातायात दबाव में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही पर्यटन और शहरी विकास को भी नए आयाम प्राप्त होंगे।      उन्होंने कहा कि इस परियोजना के क्रियान्वयन से न केवल अजमेर और पुष्कर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि अजमेर विकास प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति भी सुद्दढ़ हो सकेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्राी से आग्रह किया कि तैयार डीपीआर के आधार पर आवश्यक बजट स्वीकृत कराते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश प्रदान किए जाएं। इससे आमजन को सुगम यातायात का लाभ शीघ्र मिल सकेगा। श्री नड्डा, श्री जोशी से भी मुलाकात     विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्राी श्री जे.पी. नड्डा एवं वरिष्ठ नेता श्री मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात की। इस दौरान अजमेर में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं अन्य विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Read more 2nd Apr 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

New! पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

New! रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश

New! पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार

New! महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश,

New! अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज 

New! राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर 

New! साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

New! मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं 

New! उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश