राजस्थान न्यूज़: जयपुर। अलवर के ईटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र से संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में पकड़े गए जोधपुर निवासी युवक कुंदन विश्नोई से अब जयपुर में गहन पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के संदेह में हिरासत में लिए गए आरोपी को अलवर से जयपुर लाया गया है, जहां इंटेलिजेंस ब्यूरो और राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा की टीम उससे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल फोन से कई ऐसे सुराग मिले हैं, जिनसे पाकिस्तान से संपर्क, संदिग्ध लेन-देन और संवेदनशील जानकारी साझा किए जाने की आशंका गहराई है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के मोबाइल से 900 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कॉल किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें पाकिस्तान के एक नंबर पर बार-बार बातचीत होने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा हांगकांग के कुछ नंबरों से भी संपर्क की बात सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और डिजिटल डेटा की जांच से इस पूरे मामले में और अहम खुलासे हो सकते हैं। जांच के दौरान आरोपी के फोन से बड़ी संख्या में चैट, तस्वीरें और अन्य फाइलें डिलीट पाई गई हैं। अब साइबर विशेषज्ञों की मदद से डिलीट किए गए डेटा को रिकवर किया जा रहा है। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपी ने सेना से जुड़ी कोई संवेदनशील जानकारी साझा की थी या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस संदिग्ध नेटवर्क में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय कुंदन विश्नोई जोधपुर का रहने वाला है और सेकंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है। उसे 14 जून को अलवर के ईटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र से संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया गया था। बताया जा रहा है कि उस समय वह एक छात्रा से बातचीत कर रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर सेना और आर्मी इंटेलिजेंस ने उससे पूछताछ शुरू की। बाद में मामला एमआईए थाना पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों तक पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया, विशेष रूप से इंस्टाग्राम के जरिए अलवर कैंट क्षेत्र और आसपास की युवतियों से संपर्क बढ़ाता था। विश्वास हासिल करने के लिए वह महंगे उपहार भी भेजता था। जांच एजेंसियों को उसके पास पाकिस्तान से धन पहुंचने के भी कुछ संकेत मिले हैं। हालांकि, इन तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Read more 19th Jun 2026
राजस्थान न्यूज़: जयपुर।आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कहा कि वे राजस्थान के आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। कीर्ति पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि वे आम आदमी पार्टी राजस्थान की पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं और इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक संवेदनशील पार्टी है और राजस्थान में जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं हों, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं का रोजगार या शिक्षा और स्वास्थ्य का विषय, आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी और उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगी। हाल ही में सामने आए पेपर लीक मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कहा कि राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक कठिन परिश्रम करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास सरकार की विफलताओं के कारण टूट रहा है। उन्होंने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की। आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और युवाओं को उज्ज्वल भविष्य देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही राजस्थान के आम आदमी की सबसे बड़ी उम्मीद है। पार्टी ने जिन राज्यों में सरकार बनाई है, वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य करके दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता भी अब ऐसी राजनीति चाहती है जो केवल वादे न करे, बल्कि परिणाम देकर दिखाए। कीर्ति पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है, वही करती है और उसकी राजनीति वादों की नहीं, काम की राजनीति है। इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि कीर्ति पाठक आम आदमी पार्टी की स्थापना काल से ही एक समर्पित स्वयंसेवक के रूप में पार्टी से जुड़ी रही हैं। उन्होंने जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। दीपक मिश्रा ने कहा कि पार्टी द्वारा लड़े गए विभिन्न चुनावों में कीर्ति पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने उन्हें राजस्थान में आम आदमी पार्टी की मेहनती, संघर्षशील और जमीनी नेताओं में से एक बताया। आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक के जयपुर में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने पहले कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और राजस्थान की खुशहाली, समृद्धि तथा जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने की कामना की।
Read more 19th Jun 2026
राजस्थान न्यूज़: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीगंगानगर जिले में एक ही जमीन के दो पट्टे जारी करने और जनसुविधा के लिए आरक्षित भूमि पर व्यावसायिक पट्टे जारी किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में यूआईटी सचिव सहित संलिप्त बताए गए आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित और जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में प्रशासनिक लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित ‘राज उन्नति’ की छठी बैठक में विभिन्न योजनाओं, अभियानों और लंबित कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने सांगानेर में सीईटीपी के पम्पिंग स्टेशन और पाइप-लाइन के कार्य में देरी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर कार्यों का मुआयना करें और लंबित कामों को जल्द पूरा करवाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पानी, बिजली, चिकित्सा, सड़क और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में यदि किसी भी कारण से रुकावट आती है, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों को तय समयसीमा में पूरा किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला कलक्टरों को सेवा शिविरों के माध्यम से अतिक्रमण और राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के जरिए आमजन को वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मानसून को देखते हुए सभी जिला कलक्टरों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश से पहले नालों की साफ-सफाई, सड़कों के पेचवर्क और जलभराव रोकने से जुड़े कार्य पूरे किए जाएं। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग पहले से तैयारी सुनिश्चित करे। उन्होंने मुख्य सचिव को बड़ी परियोजनाओं की मासिक समीक्षा करने और सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की खरीद एवं उपलब्धता को लेकर कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के शहरों और कस्बों में डंपिंग साइट पर पड़े पुराने कचरे के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुराने कचरे के ढेरों का नियमित मॉनिटरिंग के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिले और संबंधित भूमि पर ट्रीटमेंट प्लांट जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने 152 नगरीय निकायों में डंपिंग साइट पर पड़े पुराने कचरे के निस्तारण का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में जयपुर के लालकोठी क्षेत्र में प्रस्तावित कर्मयोगी भवन की कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय में जगह की कमी को देखते हुए आरएसआरडीसी को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मयोगी भवन बनने से विभिन्न आयुक्तालयों और आयोगों के कार्मिकों को सुविधायुक्त कार्यस्थल मिलेगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।
Read more 19th Jun 2026
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे होने के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में उनका सम्मान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा "नेशन फर्स्ट" की भावना के साथ कार्य किया है और देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को केवल वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा ही नहीं करनी है, बल्कि कई क्षेत्रों में दुनिया से एक कदम आगे निकलना है। उन्होंने ग्रीन एनर्जी, न्यूक्लियर एनर्जी, डेटा सेंटर, विनिर्माण और तकनीकी नवाचार को भविष्य के विकास का आधार बताते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत मेड इन इंडिया विमान और अन्य उन्नत तकनीकी उत्पादों के निर्माण में भी नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर विश्वास जताया था और पिछले 12 वर्षों में उस विश्वास को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री के अनुसार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक नीतियों के परिणामस्वरूप करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है और बड़ी संख्या में लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। प्रधानमंत्री ने देश में बुनियादी ढांचे के विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में हवाई अड्डों, एक्सप्रेस-वे और मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे देश के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिली है। NDA सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और योगदान की सराहना करते हुए अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित किया गया। यह प्रस्ताव एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रस्तुत किया, जबकि नेफियू रियो ने इसका समर्थन किया। बैठक में भाजपा और NDA शासित 22 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ अनौपचारिक संवाद भी हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भी उनके 12 वर्षों के कार्यकाल पर बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने तालियां बजाकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व और योगदान की सराहना की।
Read more 11th Jun 2026
राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समावेशी मानव विकास की रणनीति तैयार करना और उसे प्रभावी रूप से लागू करने पर विचार-विमर्श करना रहा। इस वर्ष बैठक की थीम "विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास" रखी गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग, क्षेत्र, आयु समूह और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि तक पहुंचे। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और डिजिटल गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में राज्यों और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही राज्यों के विकास दृष्टिकोण को राष्ट्रीय विकास दृष्टि के साथ जोड़ने की रणनीतियों पर भी विचार किया गया। नीति आयोग की इस बैठक में मानव संसाधन विकास को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करने, रोजगार सृजन बढ़ाने, महिलाओं की भागीदारी मजबूत करने तथा सामाजिक एवं क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की प्रमुख सिफारिशों की भी समीक्षा की गई। इन सिफारिशों को राज्यों में प्रभावी रूप से लागू करने तथा प्रशासनिक सुधारों को आगे बढ़ाने के उपायों पर भी मंथन किया गया। केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में स्थापित करना है। इसके लिए आर्थिक विकास के साथ-साथ मानव पूंजी, सामाजिक न्याय, नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाना और विकास के अवसरों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी है।
Read more 11th Jun 2026
गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?...
गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?... * ओशो के निजी दंत चिकित्सक देवगेट ओशो की मृत्यु से 4 दिन पहले हुई घटनाओं के बारे में बात करते हैं (शरीर को छोड़कर)... * 15 aजनवरी, 1990 को, मेरे जन्मदिन पर, मुझे शुन्यो से एक संदेश मिला: ओशो चाहते थे कि मैं उनके पेट का एक्स-रे ले। हम दंaत कक्ष में मिले। ओशो का शरीर पतला और बेकार लग रहा था, फिर भी मैंने उसे शक्तिशाली रूप से उपस्थित महसूस किया। मुझे शुन्यो से पता था कि वह हर दिन बीस घंटे से अधिक सो रहा था, हर शाम बुद्ध हॉल में कुछ क़ीमती मिनटों के लिए अपनी शारीरिक ऊर्जा को बचा रहा था। ओशो नेa मुझे बताया कि उसके हमलावरों की आवाज़ से उसका शरीर बहुत कमजोर हो गया था। उन्होंने कहा कि उनमें से शायद तीन, दो पुरुष और एक महिला, ध्वनि तरंगों पर ध्यानaa केंद्रित करने और अपने शरीर को लक्षित करने के लिए एक विशेष गठन में बैठे थे। यहां भारत में प्राचीन योगिक प्रथाएं हैं जहां लोग कुछ ध्वनियों, कुछ मंत्रों को जानते हैं, जो लोगों को नुक़सान पहुंचाने के लिए ध्वनि को केंद्रित कर सकते हैं। लेकिन मुझ पर हमला करaaने वाले ये लोग भारतीय नहीं हैं। वे वही लोग हैं जिन्होंने अमेरिका में पहले मुझे मारने की कोशिश की थी। वे तब सफल नहीं हो सके, और अब वे जो शुरू किया उसे पूरा कर ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बोलने से रोकने के लिए ज़हर की कोशिश की लेकिन मैं जारी रखने में कामयाब रहा। अब, पांच साल बाद वे वापस आ गए हैं। उन्होंने पहले बुद्ध हॉल में अपनी ध्वनि किरणों का उपयोग मेरे दिमाग़ पर हमला करने के लिए किया लेकिन मैं अपने दिमाग़ में नहीं हूं। मैं एक नो-मन हूं और उनकी आवाज़ का बहुत कम प्रभाव था। इसलिए उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी, अब वे मेरे शरीर पर हमला कर रहे हैं। मेरे गरीब शरीर को उनकी किरणों से कोई सुरक्षा नहीं है। हर दिन यह कमजोर होता जाता है। वे मुझे मार नहीं सकते लेकिन वे मेरे शरीर को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। अभी मेरे जिगर के क्षेत्र में बहुत दर्द हो रहा है। क्या आप इसे एक्स-रे कर सकते हैं? दुख की बात है, मैंने समझाया कि मेरी दंत एक्स-रे मशीन शायद अपर्याप्त थी क्योंकि यह केवल दांतों और जबड़े की छोटी फिल्में ले सकती थी, लेकिन हम कोशिश कर सकते थे। अमृतो को हमारे पास सबसे बड़ी एक्स-रे फ़िल्म मिली, जबकि मैंने इसकी बीम को चौड़ा करने के लिए डेंटल एक्स-रे मशीन के साथ जिग्गल किया। मैंने वह करने की कोशिश की जो ओशो पूछ रहा था। मैंने उसके जिगर के क्षेत्र की एक तस्वीर ली और फिर दंत विकास में बड़ी फ़िल्म विकसित करने में कामयाब रहा टैंक जिसे छोटी इंट्रा-ओरल डेंटल फ़िल्मों के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन परिणामी छवि धुंधली और अस्पष्ट थी। यह आख़िरी बार था जब मैंने ओशो को उसके भौतिक शरीर में देखा था। 19 जनवरी को शाम 4:30 बजे थे: मैं अपनी प्रेमिका के साथ अपने कमरे में था जब दरवाजे पर एक ज़रूरी दस्तक हुई। मनीषा, पीला और तनावग्रस्त दिख रही थी, ने पूछा कि क्या वह मेरे कमरे के फ़ोन का उपयोग कर सकती है। मुझे पता था कि वह केवल पूछेगी कि क्या कुछ असामान्य हो रहा है। अस्थायी सचिव के रूप में कार्य करते हुए वह इनर सर्कल के सदस्यों को फ़ोन कर रही थी और उन्हें कृष्णा हाउस में एक असाधारण बैठक में तुरंत आने के लिए कह रही थी। ओशो ने पंद्रह महीने पहले इक्कीस लोगों की एक कम्यून प्रबंधन टीम की स्थापना की थी, इसे इनर सर्कल का नाम दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका काम कम्यून के दिन-प्रतिदिन चलने का प्रबंधन करना था। मैं मूल चयन में नहीं था, लेकिन कुछ महीने बाद मुझे शामिल होने के लिए कहा गया था। फ़ोन करने के बाद, मनीषा ने कहा, “गीट, तुमने सुना कि मैं दूसरों को क्या बता रहा था। बैठक कृष्णा हाउस की छत पर ब्लू रूम में है। क्या आप वहां तुरंत जा सकते हैं?” इससे पहले कि मैं कोई सवाल पूछ पाता, वह जल्दी से गलियारे में चली गई, स्पष्ट रूप से एक और महत्वपूर्ण कार्य में शामिल थी। मैंने दोपहर के अधिकांश समय अजीब तरह से विपुल महसूस किया था। बाहरी मामलों की उथल-पुथल के बावजूद मैं कई दिनों से उत्साहित महसूस कर रहा था। मेरे दिल में ख़ुशी का एक अकथनीय नृत्य था। अंदर से मुझे उत्साह, आनंद महसूस हुआ। ब्लू रूम में पहुंचने पर, मैंने देखा कि अधिकांश इनर सर्कल पहले से ही वहां इकट्ठा हो चुके थे। माहौल तनावपूर्ण और तनावपूर्ण था। मेरा अपना उत्साह जगह से बाहर लग रहा था। मैं बैठ गया और इंतज़ार किया। कुछ मिनटों के बाद जयेश ने अमृतो के साथ प्रवेश किया। यह देखने के लिए संक्षेप में चारों ओर देखते हुए कि हम सभी मौजूद हैं, उन्होंने एक दृढ़, हालांकि शांत आवाज़ में कहा, “मुझे लगता है कि इसे लपेटने का कोई तरीक़ा नहीं है। मैं आपको सीधे बताऊंगा। ओशो ने कुछ समय पहले लगभग 4:45 बजे अपना शरीर छोड़ दिया था दोपहर।” स्तब्ध, मैंने अपनी घड़ी को देखा। शाम के 5:15 बजे थे। उपस्थित दो या तीन लोग रोने लगे। जयेश ने जल्दी से बीच में टोका, “देखो, मुझे तुम्हारी सारी मदद की ज़रूरत है। कृपया अभी तक अलग न हों। मुझे आप सभी की ज़रूरत है कि ओशो के भेजने को उतना ही सुंदर बनाने में मदद करें जितना वह हकदार है। यह आख़िरी चीज है जो हम उसके लिए कर सकते हैं भौतिक शरीर, चलो इसे अद्भुत बनाते हैं। उसने मुझे ठीक से बताया कि वह कैसे चाहता है कि ऐसा हो। उसने मुझे हर चीज के लिए विस्तृत निर्देश दिए, लेकिन मुझे यहां हर किसी की मदद की ज़रूरत है।” जयेश के शब्दों को सुनकर मेरा पहले का उत्साह सदमे में बदल गया था, लेकिन मैंने ओशो को अपने लोगों के साथ अपने अंतिम उत्सव का आनंद लेने में सक्षम बनाने के लिए हमारी मदद के लिए जयेश की अपील को स्पष्ट रूप से सुना। जैसे ही मैंने ब्लू रूम छोड़ा, जयेश ने मुझे बताया कि ओशो ने अनुरोध किया था कि मैं उनके शरीर को जलते हुए घाटों तक ले जाने के लिए एक वाहक बनूं। गतिविधि और भ्रमित भावनाओं के एक धुंध में मुझे याद है कि ओशो के इस अंतिम उपहार के लिए बेहद आभारी महसूस कर रहा था। - स्वामी देवगीत पुस्तक : ओशो - द फर्स्ट बुद्ध इन द डेंटल चेयर अध्याय: 17 अध्याय का नाम: ओशो का अंतिम दंत नाटक: अधिनियम V अंतिम सुनहरी झलक
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved