राजस्थान न्यूज़: जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष जांच टीम ने मंगलवार सुबह बड़ा अभियान चलाते हुए राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार जयपुर, बाड़मेर, दिल्ली, सीकर, बिहार, झारखंड और जालोर सहित कुल 15 स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। यह कार्रवाई रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल से जुड़े संभावित ठिकानों और करीब 15 आरोपियों के परिसरों पर की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक एसीबी की टीम मंगलवार सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, उनमें केडी गुप्ता, नीरज कुमार, सुशील शर्मा, डीके गोड़, महेंद्र सोनी, विशाल सख्सेना, दिनेश गोयल, शुभांशु दीक्षित और अरुण श्रीवास्तव के नाम सामने आए हैं। अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई संगठित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में की जा रही है। एसीबी की यह कार्रवाई विशेष जांच टीम पुलिस अधिकारी पुष्पेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। टीम दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यह मामला लंबे समय से जांच के दायरे में था और प्रारंभिक साक्ष्य मिलने के बाद एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। छापों के बाद संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ तेज की जाएगी और आवश्यक होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीबी की इस व्यापक कार्रवाई से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। आने वाले दिनों में जांच के दायरे में और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Read more 17th Feb 2026
राजस्थान न्यूज़: चूरू। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाया है। कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा के अनुसार प्रदेश में करीब 15 हजार ऐसे लोगों का फसल बीमा प्रीमियम काटा गया, जिनके नाम पर कोई जमीन ही दर्ज नहीं है। इन फर्जी किसानों के नाम पर कुल 1150 करोड़ रुपए का क्लेम पास किया गया है। यह बीमा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों के नाम पर किया गया था। शुक्रवार को मीणा चूरू जिले के सालासर स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडियाकी शाखा पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ सालासर ब्रांच में ही 71 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनका बीमा प्रीमियम काटा गया, जबकि वे वास्तविक किसान नहीं हैं। मंत्री ने जमाबंदी की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि इन व्यक्तियों के नाम पर न तो कोई खसरा नंबर दर्ज है और न ही जमीन का रिकॉर्ड मौजूद है। उन्होंने बताया कि इन 71 लोगों को 12-12 लाख रुपए, यानी करीब 9 करोड़ रुपए का भुगतान प्रस्तावित था और प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी। किसान और पिता का नाम एक जैसा कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सूची में कई मामलों में किसान और उनके पिता का नाम एक जैसा दर्ज है, जो संदेह पैदा करता है। उन्होंने बताया कि इनका बीमा एआईसी (AIC) कंपनी के माध्यम से किया गया था। मंत्री ने शाखा प्रबंधक से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर कोई सूची उपलब्ध नहीं कराई गई।
Read more 14th Feb 2026
राजस्थान न्यूज़: राजस्थान विधानसभा में बजट भाषण की शुरुआत करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली सरकार के “वित्तीय कुप्रबंधन” से प्रदेश को उबारते हुए निवेश को प्रोत्साहन दिया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ पर्यावरणीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछली बार हरित बजट प्रस्तुत किया गया था और इस बार भी विकास एवं वित्तीय अनुशासन पर विशेष जोर रहेगा। दीया कुमारी ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2026-27 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 41.39 प्रतिशत बढ़कर 21 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। वहीं प्रति व्यक्ति आय 1.68 लाख रुपए से बढ़कर 2 लाख 2 हजार रुपए के पार पहुंचने का अनुमान है। इसे उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों और निवेश प्रोत्साहन का परिणाम बताया। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर सरकार ने रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने बताया कि 3427 करोड़ रुपए का पूंजीगत खर्च केवल आधारभूत संरचना पर किया गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। प्रदेश में 16,430 किलोमीटर नई सड़कों को जोड़ते हुए कुल 42 हजार किलोमीटर सड़कों के विकास का लक्ष्य रखा गया है। सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए अलग-अलग मदों में बड़ी घोषणाएं की गईं। नॉन-पैचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़ रुपए और मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा अगले वर्ष
Read more 11th Feb 2026
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: भिवाड़ी। राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में सोमवार सुबह एक केमिकल–पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 25 मजदूर काम कर रहे थे। राहत एवं बचाव दल ने अब तक 8 शव बाहर निकाल लिए हैं, जबकि एक मजदूर के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस को गश्त के दौरान आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। फैक्ट्री में केमिकल पदार्थों के साथ पटाखों का निर्माण भी किया जाता था, जिससे आग तेजी से फैल गई। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको अग्निशमन केंद्र से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि कई शव पूरी तरह जल गए और कुछ के केवल कंकाल ही शेष बचे। बचाव दल को घटनास्थल पर जले हुए शरीर के हिस्सों को एकत्र कर प्लास्टिक बैग में सुरक्षित रखना पड़ा। मौके पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमिता मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (भिवाड़ी) अतुल साहू, तिजारा उपाधीक्षक शिवराज सिंह, उपखंड अधिकारी लाखन सिंह, तहसीलदार शैतान सिंह और खैरथल के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शिवपाल जाट सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक आशंका है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या ज्वलनशील पदार्थों के अनुचित भंडारण के कारण आग ने विकराल रूप लिया। मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।
Read more 16th Feb 2026
राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। पंचायत परिसीमन को लेकर दायर एक और याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही राजस्थान सरकार को बड़ी राहत बरकरार रही। पंचायतों के पुनः सीमांकन को चुनौती देने वाली इस याचिका को सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान निरस्त कर दिया।राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवमंगल शर्मा न्यायालय में उपस्थित रहे और सरकार का पक्ष रखा। न्यायालय के इस निर्णय के बाद राजस्थान में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। पहले भी इसी प्रकार की कई याचिकाएं दायर की जा चुकी थीं, जिन्हें न्यायालय ने खारिज कर दिया था। परिसीमन प्रक्रिया को लेकर कुछ याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया था कि पंचायत सीमाओं के पुनर्निर्धारण में अनियमितता बरती गई है। हालांकि राज्य सरकार का कहना था कि परिसीमन प्रक्रिया विधि के अनुरूप और निर्धारित नियमों के तहत की गई है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा याचिका खारिज किए जाने से सरकार के रुख को मजबूती मिली है। राजनीतिक हलकों में इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पंचायत चुनावों की समय-सीमा को लेकर पहले से ही न्यायालय के निर्देश मौजूद हैं। अब कानूनी अड़चन कम होने से राज्य निर्वाचन प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ सकेगी।विश्लेषकों का मानना है कि लगातार याचिकाओं के खारिज होने से परिसीमन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों पर विराम लगेगा और चुनावी तैयारियां गति पकड़ेंगी।
Read more 16th Feb 2026
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved