राजस्थान न्यूज़: पंचायत राज चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर में सबसे सीधा संदेश नेताओं को नहीं, अफसरों को दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अब तय करना होगा कि उन्हें सच्चाई और निष्पक्षता के साथ खड़ा होना है या सरकार के दबाव में काम करना है। सरकार के दबाव में काम करने का मतलब है कि आप जनता के सेवक के बजाय सत्ता में बैठे लोगों के निजी सहायक और निजी गुलाम बनकर काम कर रहे हैं। — धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व अध्यक्ष, आरटीडीसी उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों और पद की गरिमा को समझना चाहिए। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन अधिकारियों को सच्चाई, निष्पक्षता और कानून के साथ खड़ा रहना चाहिए। किसी भी अधिकारी को सत्ता के दबाव में आकर जनता के हितों से समझौता नहीं करना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि गांवों की सरकार के चुनाव में भाजपा का जैसा प्रदर्शन रहा और कई जगह पार्टी का सूपड़ा साफ हुआ, उससे साफ है कि जनता का सरकार से मोहभंग हो चुका है, जबकि कांग्रेस ने मजबूती से वापसी करते हुए व्यापक समर्थन हासिल किया है। उन्होंने इन नतीजों को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया और कहा कि चुनाव में अब करीब दो साल बाकी हैं, पर आज के नतीजों ने सरकार के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। सेमीफाइनल वाली यही बात नतीजों के दिन कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से भी उठी थी। इंजन आगे निकल गया, बोगियां पीछे रह गईं उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक जनता के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं हुआ और अधिकांश मंत्री अपने विभागों तथा जिम्मेदारियों में असफल साबित हुए हैं। डबल इंजन पर तंज कसते हुए उनके शब्द थे — इंजन आगे निकल गया और बोगियां पीछे रह गईं। उन्होंने कहा कि सरकार में आपसी तालमेल और जनहित के कामों का अभाव साफ दिखाई दे रहा है।नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के सदस्यों की चुनावी हार का जिक्र करते हुए राठौड़ ने कहा कि मंत्री का परिवार ही जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप लगाती रही है, अब उसे अपने नेताओं और मंत्रियों के परिवारों की राजनीतिक स्थिति भी देखनी चाहिए और पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। नतीजों में कई दिग्गजों के अपने ही इलाकों की तस्वीर सामने आई है।राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने नगर निगम चुनावों में भी अपनी मेहनत और संगठनात्मक ताकत दिखाई थी, लेकिन भाजपा ने प्रशासनिक दबाव और धनबल के जरिए सत्ता हासिल करने का प्रयास किया और अधिकारियों पर दबाव बनाकर परिस्थितियां प्रभावित करने की बात सामने आई। उनके मुताबिक ग्रामीण निकाय चुनावों में जनता ने अपने मताधिकार से भाजपा को आईना दिखा दिया।उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से चुनाव लड़कर जनता का विश्वास हासिल किया है। उनके मुताबिक सरकार के बचे हुए समय के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है और कांग्रेस की वापसी का रास्ता साफ होता दिख रहा है। राठौड़ गहलोत सरकार के समय राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रहे थे। उसी निगम के चार होटल अब पीपीपी मॉडल पर लीज पर देने की फाइल वित्त विभाग के पास है।
Read more 21st Nov 2026
राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में गणगौर कला महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव में लगी कला प्रदर्शनी देखी और राजस्थान की कला, संस्कृति तथा पारंपरिक कलात्मक अभिव्यक्तियों की सराहना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी मौजूद रहीं। राज्यपाल ने अपनी बात राजस्थानी भाषा में रखी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती ने समय-समय पर अकाल और अभावों की मार झेली, लेकिन यहां के लोगों ने कभी हार नहीं मानी। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद यह प्रदेश अपनी उत्सवधर्मिता, जीवटता और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए पहचाना जाता है। बागडे ने कहा कि लोगों ने विपरीत हालात के बीच भी अपनी कला, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को जीवित रखा। राज्यपाल ने राजस्थान की मांड गायकी का विशेष उल्लेख करते हुए इसे प्रदेश की विरल और विशिष्ट लोकसंगीत परंपरा बताया। उन्होंने गवरी, रम्मत और नौटंकी जैसी लोकनाट्य विधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन परंपराओं के जरिए सामाजिक मान्यताओं, लोककथाओं, ऐतिहासिक घटनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों की अभिव्यक्ति होती रही है। बागडे ने कहा कि ऐसी धरोहरों को सहेजना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनका महत्व समझ सकें। राज्यपाल ने घूमर, गैर और गींदड़ जैसे लोकनृत्यों को प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ये नृत्य परंपराएं यहां के सामाजिक जीवन, उत्सवों और लोकमान्यताओं से गहराई से जुड़ी हैं और सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामुदायिक जीवन की अभिव्यक्ति भी हैं। उन्होंने इन कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।अतिथि सत्कार की परंपरा का जिक्र करते हुए बागडे ने कहा कि ‘पधारो म्हारे देस’ की मीठी मनुहार राजस्थान की विशिष्ट पहचान है और इसमें अतिथियों के सम्मान, आत्मीयता तथा सामाजिक सौहार्द की परंपरा गहराई से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का लोकजीवन गणगौर जैसी परंपराओं से जुड़ा है, जहां पर्व और उत्सव केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को भी अभिव्यक्त करते हैं।राज्यपाल ने प्रदेश की वीरता, त्याग, तपस्या और बलिदान की परंपराओं को याद करते हुए कहा कि राजस्थान की धरती भक्ति और शक्ति के संगम की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश के समग्र विकास का संकल्प लेना चाहिए।शुभारंभ के बाद राज्यपाल ने शिल्पग्राम में लगी कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शित कलात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पारंपरिक कला और संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है तथा सांस्कृतिक विरासत के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ती है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी इससे पहले भी राज्यपाल से मुलाकात कर चुकी हैं। जवाहर कला केन्द्र में इससे पहले ‘नजर’ फोटोग्राफी प्रदर्शनी और ‘एक शाम वतन के नाम’ जैसे आयोजन हो चुके हैं।
Read more 21st Nov 2026
राजस्थान न्यूज़: जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को आवागमन की बड़ी सौगात मिली है।उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सीतावाली फाटक पर 14.37 करोड़ की लागत से नवनिर्मित रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) का लोकार्पण कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अंडर ब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। साथ ही रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से आमजन को राहत मिलेगी। इससे लोगों के समय और श्रम दोनों की बचत होगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि नवनिर्मित अंडर ब्रिज से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज का कार्य भी प्रगति पर है। विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है, ताकि विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे। दिया कुमारी ने कहा कि “मेरी विधानसभा क्षेत्र की जनता ही मेरी आंख और कान है।” यदि कहीं भी कोई गलत कार्य हो रहा है तो उसकी जानकारी उन्हें दें, ताकि उस पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। वही उन्होंने जयपुर स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर भी रूपरेखा तैयार करने की बात कही और कहा कि इस आयोजन में सभी क्षेत्रवासियों की सहभागिता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में जिला मंत्री भवानी शर्मा और रश्मि सैनी,नीलू जांगिड,पार्षद पिंकी शर्मा व राजेंद्र कारोड़िया, मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा,विनोद सैनी,माल सिंह,राकेश अग्रवाल,जयंत कुमावत,पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी,वार्ड अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष,पूर्व पार्षद-पदाधिकारी, व्यापार मंडल पदाधिकारी, विकास समितियों के अध्यक्ष एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Read more 20th Nov 2026
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का शुक्रवार (20 नवंबर) को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज शनिवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित चंडीघाट पर पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मां के निधन से पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पंचूर में भावुक दृश्य, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे सीएम योगी सावित्री देवी ने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। शुक्रवार शाम अपने पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे और उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। शनिवार सुबह अंतिम यात्रा से पहले सीएम योगी ने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प और माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे बेहद भावुक नजर आए और अपनी नम आंखों को रूमाल से पोंछते दिखे। उन्होंने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया, जिसके बाद अंतिम यात्रा पंचूर से हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हुई। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर "मां... ॐ शांति" और "नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः" लिखकर अपनी माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। चंडीघाट पर कड़ी सुरक्षा, कई दिग्गज नेता मौजूद हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी समेत दोनों राज्यों के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता हरिद्वार पहुंचे हैं। व्यक्तिगत दुख के बीच कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल जिस समय सावित्री देवी का निधन हुआ, उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में एक टैबलेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। करीब एक घंटे का संबोधन पूरा करने के बाद मंच के पीछे उन्हें उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने यह दुखद समाचार दिया। खबर सुनकर भी सीएम योगी ने धैर्य बनाए रखा, कार्यक्रम की औपचारिकताएं पूरी कीं और उसके बाद उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हरिद्वार में मां की अंत्येष्टि की रस्में पूरी करने के बाद सीएम योगी आज दोपहर लखनऊ लौटेंगे और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने जताया शोक सावित्री देवी के निधन पर देश के तमाम राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर शोक व्यक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि मां का जाना जीवन में एक ऐसी क्षति है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए सीएम योगी के प्रति संवेदना जताई। विपक्ष की ओर से अखिलेश यादव, मायावती और आजम खान ने भी इस कठिन समय में सीएम योगी और उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। योग गुरु बाबा रामदेव ने सावित्री देवी को नमन करते हुए उन्हें राष्ट्रमाता का गौरव देने की बात कही। उधर, गोरखनाथ मंदिर परिसर में भी शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
Read more 21st Nov 2026
राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में 15 नवंबर को लेखिका नेहा गिरि की किताब 'राज कृति' पर बातचीत हुई। कार्यक्रम का शीर्षक 'A Conversation Beyond the Pages' रखा गया था। किताब को राजस्थान की जीवित कलात्मक विरासत और राजीविका की महिला कारीगरों को समर्पित बताया गया है। कार्यक्रम के मंच पर राजीविका की महिला कारीगर भी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि वी. श्रीनिवास ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह जानकारी वी. श्रीनिवास की सोशल मीडिया पोस्ट से मिली है, जिसमें लेखिका को इस प्रयास के लिए बधाई दी गई।
Read more 16th Nov 2026
गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?...
गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?... * ओशो के निजी दंत चिकित्सक देवगेट ओशो की मृत्यु से 4 दिन पहले हुई घटनाओं के बारे में बात करते हैं (शरीर को छोड़कर)... * 15 aजनवरी, 1990 को, मेरे जन्मदिन पर, मुझे शुन्यो से एक संदेश मिला: ओशो चाहते थे कि मैं उनके पेट का एक्स-रे ले। हम दंaत कक्ष में मिले। ओशो का शरीर पतला और बेकार लग रहा था, फिर भी मैंने उसे शक्तिशाली रूप से उपस्थित महसूस किया। मुझे शुन्यो से पता था कि वह हर दिन बीस घंटे से अधिक सो रहा था, हर शाम बुद्ध हॉल में कुछ क़ीमती मिनटों के लिए अपनी शारीरिक ऊर्जा को बचा रहा था। ओशो नेa मुझे बताया कि उसके हमलावरों की आवाज़ से उसका शरीर बहुत कमजोर हो गया था। उन्होंने कहा कि उनमें से शायद तीन, दो पुरुष और एक महिला, ध्वनि तरंगों पर ध्यानaa केंद्रित करने और अपने शरीर को लक्षित करने के लिए एक विशेष गठन में बैठे थे। यहां भारत में प्राचीन योगिक प्रथाएं हैं जहां लोग कुछ ध्वनियों, कुछ मंत्रों को जानते हैं, जो लोगों को नुक़सान पहुंचाने के लिए ध्वनि को केंद्रित कर सकते हैं। लेकिन मुझ पर हमला करaaने वाले ये लोग भारतीय नहीं हैं। वे वही लोग हैं जिन्होंने अमेरिका में पहले मुझे मारने की कोशिश की थी। वे तब सफल नहीं हो सके, और अब वे जो शुरू किया उसे पूरा कर ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बोलने से रोकने के लिए ज़हर की कोशिश की लेकिन मैं जारी रखने में कामयाब रहा। अब, पांच साल बाद वे वापस आ गए हैं। उन्होंने पहले बुद्ध हॉल में अपनी ध्वनि किरणों का उपयोग मेरे दिमाग़ पर हमला करने के लिए किया लेकिन मैं अपने दिमाग़ में नहीं हूं। मैं एक नो-मन हूं और उनकी आवाज़ का बहुत कम प्रभाव था। इसलिए उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी, अब वे मेरे शरीर पर हमला कर रहे हैं। मेरे गरीब शरीर को उनकी किरणों से कोई सुरक्षा नहीं है। हर दिन यह कमजोर होता जाता है। वे मुझे मार नहीं सकते लेकिन वे मेरे शरीर को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। अभी मेरे जिगर के क्षेत्र में बहुत दर्द हो रहा है। क्या आप इसे एक्स-रे कर सकते हैं? दुख की बात है, मैंने समझाया कि मेरी दंत एक्स-रे मशीन शायद अपर्याप्त थी क्योंकि यह केवल दांतों और जबड़े की छोटी फिल्में ले सकती थी, लेकिन हम कोशिश कर सकते थे। अमृतो को हमारे पास सबसे बड़ी एक्स-रे फ़िल्म मिली, जबकि मैंने इसकी बीम को चौड़ा करने के लिए डेंटल एक्स-रे मशीन के साथ जिग्गल किया। मैंने वह करने की कोशिश की जो ओशो पूछ रहा था। मैंने उसके जिगर के क्षेत्र की एक तस्वीर ली और फिर दंत विकास में बड़ी फ़िल्म विकसित करने में कामयाब रहा टैंक जिसे छोटी इंट्रा-ओरल डेंटल फ़िल्मों के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन परिणामी छवि धुंधली और अस्पष्ट थी। यह आख़िरी बार था जब मैंने ओशो को उसके भौतिक शरीर में देखा था। 19 जनवरी को शाम 4:30 बजे थे: मैं अपनी प्रेमिका के साथ अपने कमरे में था जब दरवाजे पर एक ज़रूरी दस्तक हुई। मनीषा, पीला और तनावग्रस्त दिख रही थी, ने पूछा कि क्या वह मेरे कमरे के फ़ोन का उपयोग कर सकती है। मुझे पता था कि वह केवल पूछेगी कि क्या कुछ असामान्य हो रहा है। अस्थायी सचिव के रूप में कार्य करते हुए वह इनर सर्कल के सदस्यों को फ़ोन कर रही थी और उन्हें कृष्णा हाउस में एक असाधारण बैठक में तुरंत आने के लिए कह रही थी। ओशो ने पंद्रह महीने पहले इक्कीस लोगों की एक कम्यून प्रबंधन टीम की स्थापना की थी, इसे इनर सर्कल का नाम दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका काम कम्यून के दिन-प्रतिदिन चलने का प्रबंधन करना था। मैं मूल चयन में नहीं था, लेकिन कुछ महीने बाद मुझे शामिल होने के लिए कहा गया था। फ़ोन करने के बाद, मनीषा ने कहा, “गीट, तुमने सुना कि मैं दूसरों को क्या बता रहा था। बैठक कृष्णा हाउस की छत पर ब्लू रूम में है। क्या आप वहां तुरंत जा सकते हैं?” इससे पहले कि मैं कोई सवाल पूछ पाता, वह जल्दी से गलियारे में चली गई, स्पष्ट रूप से एक और महत्वपूर्ण कार्य में शामिल थी। मैंने दोपहर के अधिकांश समय अजीब तरह से विपुल महसूस किया था। बाहरी मामलों की उथल-पुथल के बावजूद मैं कई दिनों से उत्साहित महसूस कर रहा था। मेरे दिल में ख़ुशी का एक अकथनीय नृत्य था। अंदर से मुझे उत्साह, आनंद महसूस हुआ। ब्लू रूम में पहुंचने पर, मैंने देखा कि अधिकांश इनर सर्कल पहले से ही वहां इकट्ठा हो चुके थे। माहौल तनावपूर्ण और तनावपूर्ण था। मेरा अपना उत्साह जगह से बाहर लग रहा था। मैं बैठ गया और इंतज़ार किया। कुछ मिनटों के बाद जयेश ने अमृतो के साथ प्रवेश किया। यह देखने के लिए संक्षेप में चारों ओर देखते हुए कि हम सभी मौजूद हैं, उन्होंने एक दृढ़, हालांकि शांत आवाज़ में कहा, “मुझे लगता है कि इसे लपेटने का कोई तरीक़ा नहीं है। मैं आपको सीधे बताऊंगा। ओशो ने कुछ समय पहले लगभग 4:45 बजे अपना शरीर छोड़ दिया था दोपहर।” स्तब्ध, मैंने अपनी घड़ी को देखा। शाम के 5:15 बजे थे। उपस्थित दो या तीन लोग रोने लगे। जयेश ने जल्दी से बीच में टोका, “देखो, मुझे तुम्हारी सारी मदद की ज़रूरत है। कृपया अभी तक अलग न हों। मुझे आप सभी की ज़रूरत है कि ओशो के भेजने को उतना ही सुंदर बनाने में मदद करें जितना वह हकदार है। यह आख़िरी चीज है जो हम उसके लिए कर सकते हैं भौतिक शरीर, चलो इसे अद्भुत बनाते हैं। उसने मुझे ठीक से बताया कि वह कैसे चाहता है कि ऐसा हो। उसने मुझे हर चीज के लिए विस्तृत निर्देश दिए, लेकिन मुझे यहां हर किसी की मदद की ज़रूरत है।” जयेश के शब्दों को सुनकर मेरा पहले का उत्साह सदमे में बदल गया था, लेकिन मैंने ओशो को अपने लोगों के साथ अपने अंतिम उत्सव का आनंद लेने में सक्षम बनाने के लिए हमारी मदद के लिए जयेश की अपील को स्पष्ट रूप से सुना। जैसे ही मैंने ब्लू रूम छोड़ा, जयेश ने मुझे बताया कि ओशो ने अनुरोध किया था कि मैं उनके शरीर को जलते हुए घाटों तक ले जाने के लिए एक वाहक बनूं। गतिविधि और भ्रमित भावनाओं के एक धुंध में मुझे याद है कि ओशो के इस अंतिम उपहार के लिए बेहद आभारी महसूस कर रहा था। - स्वामी देवगीत पुस्तक : ओशो - द फर्स्ट बुद्ध इन द डेंटल चेयर अध्याय: 17 अध्याय का नाम: ओशो का अंतिम दंत नाटक: अधिनियम V अंतिम सुनहरी झलक
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved