For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165706609
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित।  |  Ajmer Breaking News: आई एचटीएम विभाग (ब्लड बैंक), जलाने चिकित्सालय, द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस, One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives, थीम के मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: आज 01.10.2026 को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय वद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी - बिना OTP और लिंक के खाते से उड़ाए 3.99 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: कार डिलीवरी के नाम पर करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली थाने में मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ओएसटी सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे हुई रिकॉर्ड  |  Ajmer Breaking News: सवाल हम चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं, जवाब देने भाजपा क्यों आ रही है? भाजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रवक्ता है या एजेंट? डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: नागौर दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ; बोले – पंचायती राज चुनावों में लहराएंगे कांग्रेस का परचम   |  Ajmer Breaking News: 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,​ 40 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल का हुनर, |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर एवं पुलिस थाना आदर्शनगर की संयुक्त बडी कार्यवाही 24 पेटी से अधिक अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में संलिप्त 4 मुल्जिम गिरफ्तार | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: जयपुर के टोंक रोड पर घड़ी शोरूम में बड़ी चोरी: द वॉच फैक्ट्री से करीब 3 करोड़ की राडो घड़ियां गायब, CCTV खंगाल रही पुलिस

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राजधानी के टोंक रोड स्थित घड़ी शोरूम ‘द वॉच फैक्ट्री’ में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। यह राडो (Rado) घड़ियों का शोरूम है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर यहां से करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की घड़ियां चोरी कर ले गए। वारदात का पता चलते ही शोरूम और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। विशेष पुलिस आयुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौके पर विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने शोरूम का निरीक्षण कर घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस की अलग-अलग टीमें शोरूम और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। काउंटर में मिले खाली बॉक्स, घड़ियां गायब घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में शोरूम के अंदर सामान अस्त-व्यस्त दिखाई दे रहा है। काउंटर में घड़ियों के कई बॉक्स खाली पड़े मिले, जबकि उनमें रखी महंगी घड़ियां गायब थीं।राडो की कई घड़ियों की कीमत लाखों रुपए तक होती है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में घड़ियां चोरी होने पर नुकसान का शुरुआती अनुमान 3 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है। CCTV से चोरों की पहचान की कोशिश पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। यह भी देखा जा रहा है कि वारदात किस समय हुई, चोर कितने थे और उन्होंने शोरूम में घुसने तथा बाहर निकलने के लिए कौन-सा रास्ता इस्तेमाल किया।आसपास के कैमरों की फुटेज के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। स्टॉक मिलान के बाद ही साफ होगा नुकसान फिलहाल चोरी हुई घड़ियों की संख्या और कुल कीमत का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि शोरूम के स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड का मिलान पूरा होने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। 3 करोड़ रुपए का आंकड़ा अभी शुरुआती अनुमान है, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे मामलों में अंतिम आंकड़ा अक्सर स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और बीमा दस्तावेजों के मिलान के बाद तय होता है।मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और चोरों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।

Read more 1st Oct 2026

राजस्थान न्यूज़: धौलपुर में रिटायरमेंट के दिन चंबल में लापता हुए पटवारी, बेटे ने मगरमच्छ के हमले की सूचना दी

राजस्थान न्यूज़: धौलपुर। चंबल नदी में पितरों को तर्पण करने गए पटवारी मोहनलाल गुप्ता बुधवार, 30 सितंबर की सुबह पानी में लापता हो गए। उनके बेटे चित्रांश ने पुलिस को दी लिखित सूचना में बताया कि तर्पण के दौरान मगरमच्छ उनके पिता को नदी में खींच ले गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और सिविल डिफेंस की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया। बुधवार को उपलब्ध जानकारी तक उनका पता नहीं चल पाया था। बेटे चित्रांश के अनुसार, घटना के समय वह और मोहनलाल के मित्र अशोक त्यागी नदी किनारे मौजूद थे। उनके पिता तर्पण कर रहे थे, तभी अचानक मगरमच्छ ने हमला किया और उन्हें पानी में खींच लिया। दोनों ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन मोहनलाल पानी में ओझल हो गए। चित्रांश ने घटना के संबंध में पुलिस को लिखित सूचना दी है। सूचना पर सागरपाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। बाद में सिविल डिफेंस की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस के पहुंचने पर नदी किनारे मोहनलाल के कपड़े और तर्पण की सामग्री रखी मिली। परिजनों के अनुसार, घंटाघर क्षेत्र निवासी मोहनलाल गुप्ता की उम्र 60 वर्ष है और बुधवार को ही उन्हें सेवानिवृत्त होना था। नौकरी के अंतिम दिन हुए हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य भी नदी किनारे पहुंचे। उनकी तलाश के लिए पुलिस और बचाव दल ने नदी में खोजबीन की। परिवार में पत्नी, बेटा चित्रांश और बेटी लवी हैं। परिजनों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले ही मोहनलाल ने बेटी की शादी की थी। बेटा पोस्ट ऑफिस में संविदाकर्मी के रूप में काम करता है, जबकि पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाकर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करती हैं।

Read more 1st Oct 2026

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में 1 अक्टूबर से नहीं बदलेगा स्कूलों का समय: अब 16 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था, 15 अक्टूबर तक पुराना समय ही रहेगा

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राजस्थान में इस बार 1 अक्टूबर से स्कूलों के समय में बदलाव नहीं होगा। गर्मी का असर बने रहने के चलते माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने विद्यालय समय परिवर्तन की तारीख आगे खिसका दी है। निदेशक ललित कुमार की ओर से 30 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार अब नई समय व्यवस्था 16 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 15 अक्टूबर 2026 तक समस्त विद्यालयों में पूर्व निर्धारित समय व्यवस्था यथावत लागू रहेगी। यानी अगले दो सप्ताह तक स्कूल उसी समय पर चलेंगे, जिस पर अभी चल रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से 30 सितंबर को जारी आदेश, जिसमें विद्यालय समय परिवर्तन 16 अक्टूबर 2026 से प्रभावी किया गया है। पहले 1 अक्टूबर से बदलना था समय शासन के पत्र (क्रमांक F.33(1)Edu-1/2023-07401, दिनांक 31 मार्च 2026) के तहत राज्य के समस्त एकल पारी के विद्यालयों के संचालन समय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिवर्तन 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होना था।अब निदेशालय ने इसी तिथि में संशोधन करते हुए परिवर्तन को 16 अक्टूबर से लागू करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि शेष गतिविधियां शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 के अनुसार ही संचालित होंगी।समय-सारणी में बदलाव का यह आदेश सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों और संस्था प्रधानों को पालना के लिए भेजा गया है। शिक्षक संगठनों ने की थी तारीख बढ़ाने की मांग अक्टूबर के शुरुआती दिनों में गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने समय तुरंत नहीं बदलने की मांग की थी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर 1 अक्टूबर के बजाय 16 अक्टूबर से समय बदलने का आग्रह किया था।संगठनों का तर्क था कि दोपहर में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है, जिससे छोटे बच्चों को परेशानी हो सकती है। विभाग ने इसी को देखते हुए तारीख आगे बढ़ाई है। पिछले वर्षों में कब बदला समय पिछले वर्ष स्कूलों का समय 1 अक्टूबर से बदला गया था। इससे पहले 2022, 2023 और 2024 में यह बदलाव 16 अक्टूबर से किया गया था। इस बार विभाग का फैसला उसी पुराने पैटर्न के करीब है।उदाहरण के तौर पर 2024 में 16 अक्टूबर से लागू हुई व्यवस्था में एकल पारी के स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे और दो पारी वाले स्कूलों का समय सुबह 7:30 से शाम 5:30 बजे तक रखा गया था। इस बार 16 अक्टूबर से क्या समय रहेगा, यह शिविरा पंचांग में तय कार्यक्रम के अनुसार लागू होगा। अस्पतालों का समय 1 अक्टूबर से बदलेगा जहां स्कूलों के समय में फिलहाल बदलाव नहीं होगा, वहीं प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में समय व्यवस्था 1 अक्टूबर से ही बदली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की निर्धारित मौसमी व्यवस्था के अनुसार अस्पतालों का संचालन नई समय-सारिणी के मुताबिक होगा।अभिभावकों के लिए इसका मतलब • 1 से 15 अक्टूबर तक — स्कूल अभी जिस समय पर चल रहे हैं, उसी समय पर चलेंगे। कोई बदलाव नहीं। • 16 अक्टूबर से — शिविरा पंचांग में तय नई समय व्यवस्था लागू होगी। • स्कूल स्तर पर समय की पुष्टि संस्था प्रधान से कर लें, क्योंकि एकल पारी और दो पारी वाले स्कूलों का समय अलग-अलग होता है।

Read more 1st Oct 2026

उदयपुर

उदयपुर न्यूज़: उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल द्वारा ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर न्यूज़: उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, अजमेर मंडल के तत्वावधान में आयोजित 'ऑन द स्पॉट' ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती ज्योति ऊषाहरा, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुमारी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों के मूल्यांकन के पश्चात निबंध प्रतियोगिता में 9 तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में 9, यानी कुल 18 प्रतिभाशाली बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों और बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।

Read more 28th Sep 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: प्रत्येक विधान सभा व लोक सभा क्षेत्र का लोकल एम्प्लायमेंट एण्ड स्कील मैप तैयार किया जाना आवश्यक - देवनानी

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 29 सितम्बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विधान सभा और लोकसभा क्षेत्र का लोकल एम्प्लायमेंट एण्ड स्कील मैप तैयार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र की पर्यटन, कृषि प्रसंस्करण, इंजिनियरिंग, रिनिवल एनर्जी और डिजिटल व्यवस्थाएं अलग-अलग तरह की होती है। स्थानीय उ‌द्योगों को बढावा देकर, युवाओं की सोच में बदलाव लाकर, पढाई व हाथ के काम में समन्वय का वातावरण निर्माण कर हम विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकते है। स्पीकर श्री देवनानी मंगलवार को नई दिल्ली के इण्डिया हैबिटेट सेंटर के गुलमोहर हॉल में विकसित भारत@2047 के लिए भारत के रोजगार ढांचे की मजबूती विषयक कार्यशाला में सांसदों, विधायकों, उ‌द्योग और शिक्षा जगत के विषय विशेषज्ञों को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह में एनएफपीआरसी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद श्री तरुण चुघ ने स्पीकर श्री देवनानी का स्वागत किया। सामूहिक संकल्प से रचेंगे इतिहास- श्री देवनानी ने कहा कि युवा शक्ति के पौरुष, मातृ शक्ति के सशक्तिकरण, श्रम, सामूहिक संकल्प, आत्मनिर्भरता और व्यवहारिक ज्ञान से ही हम नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में रोजगार आज के रोजगार जैसा नहीं रहेगा। एआई, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, सेमिकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, बॉयोटेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सेवाएं हमारी अर्थव्यवस्था की प्रकृति को बदल देंगे। इसके लिए हम सभी को रिस्कीलिंग और लाइफलांग लर्निंग के लिए निरन्तर तैयार रहना होगा। युवा कौशल के खोले जायेंगे नये द्वार- श्री देवनानी ने कहा कि नीति तभी प्रभावशाली होती है जब उसके पीछे ठोस अध्ययन, धरातल की वास्तविकता और उसके परिणामों का निरन्तर मूल्यांकन किया जाये। श्री देवनानी ने कहा कि देश की रोजगार वास्तुकला को अधिक सुदृढ़, समावेशी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना समय की आवश्यकता है। भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की क्षमता को कौशल, अवसर एवं उद्यमिता से जोड़कर रोजगार के नए द्वार खोले जा सकते हैं। रोजगार राष्ट्र की उत्पाद शक्ति- श्री देवनानी ने कहा कि बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था, तकनीकी प्रगति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव के बीच रोजगार के पारंपरिक स्वरूप में तेजी से बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार केवल नौकरी उपलब्ध करा देने का ही विषय नहीं है। यह व्यक्ति की क्षमता, कौशल सम्मान, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र की उत्पादक शक्ति से जुडा हुआ है। भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र- श्री देवनानी ने कहा कि जब कोई युवा अपनी शिक्षा को कौशल में, कौशल को कार्य में और कार्य को मूल्य सृजन में परिवर्तित करता है तो वह व्यक्तिगत जीवन के साथ राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को भी आगे बढाता है। ऐसे में शिक्षा और कौशल विकास को उ‌द्योगों की वर्तमान एवं भावी आवश्यकताओं से जोड़ना आवश्यक है। युवाओं को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में भी प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। आबादी का 65 प्रतिशत हिस्सा 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं का है। श्री देवनानी का मानना था कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए युवा शक्ति और रोजगार ढांचे को सशक्त करना होगा। स्टार्टअप को प्रोत्साहन देना आवश्यक- स्पीकर श्री देवनानी ने कहा कि रोजगार की मजबूत व्यवस्था के लिए कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप, स्वरोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उ‌द्यमों को प्रोत्साहन देना महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कौशल आधारित रोजगार के अवसर विकसित करने के साथ-साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था से युवाओं को जोड़ना भी आवश्यक है। समन्वय जरूरी- स्पीकर श्री देवनानी ने कहा कि महिलाओं की श्रमबल में अधिक भागीदारी के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल कार्य वातावरण, कौशल प्रशिक्षण, उ‌द्यमिता के अवसर और कार्यस्थल से जुडी आवश्यक सुविधाओं को भी बढ़ावा देना चाहिए। रोजगार की नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग और देश के प्रत्येक क्षेत्र तक अवसरों की समान पहुंच सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 केवल आर्थिक विकास का लक्ष्य नहीं, बल्कि ऐसा भारत बनाने का संकल्प है जिसमें प्रत्येक युवा को अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिले। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों, उ‌द्योग जगत, शैक्षणिक संस्थानों तथा कौशल विकास से जुड़े संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। राजस्थान में रोजगार क्षमता के लिए स्थानीय को दिया जा रहा है बढ़ावा- श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान में भी युवाओं के कौशल, उ‌द्यमिता और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रयासों को निरंतर गति दी जा रही है। रोजगार के नए अवसरों का सृजन, कौशल में सुधार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रभावी हो रोजगार व्यवस्था- श्री देवनानी ने आह्वान किया कि विकसित भारत @2047 के संकल्प को जनभागीदारी से साकार करने के लिए रोजगार को विकास की केंद्रीय धुरी बनाते हुए ऐसी रोजगार व्यवस्था विकसित की जाए, जो युवाओं की आकांक्षाओं, उ‌द्योगों की जरूरतों और देश की भविष्य की आर्थिक आवश्यकताओं के बीच प्रभावी सेतु बन सके। राष्ट्र प्रथम हमारी जीवन दृष्टि- श्री देवनानी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम एक नारा ही नहीं है बल्कि यही हमारी जीवन दृष्टि है। उन्होंने कहा कि यह दर्शन हमें हमारे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का महत्वपूर्ण आधार रहेगा। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न भागों से आये सांसद, विधायक और विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञ मौजूद थे।

Read more 29th Sep 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: Bank Strike Postponed: तीन दिन की बैंक हड़ताल स्थगित, सोमवार से सामान्य रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई अहम बैठक के बाद लिया गया। बैठक में बैंक कर्मचारियों के सभी शनिवार को अवकाश किए जाने की मांग समेत अन्य लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने शनिवार की छुट्टी के मुद्दे पर विचार के लिए एक संयुक्त समिति गठित करने पर सहमति जताई है। समिति विभिन्न विकल्पों और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद समाधान तलाशेगी। इसके अलावा स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए Performance Linked Incentive (PLI) योजना में बदलाव को लेकर भी IBA और यूनियनों के बीच बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी है। 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी आगे चर्चा की जाएगी। ग्राहकों को बड़ी राहत हड़ताल स्थगित होने के बाद बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। बैंक शाखाओं में कैश जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस समेत सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। इससे उन लाखों ग्राहकों को राहत मिली है, जिन्हें लगातार तीन दिनों की हड़ताल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। UFBU ने बैठक में बनी सहमति के बाद फिलहाल अपने प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम और हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया है।

Read more 28th Sep 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Ajmer Headlines

#मधुकर कहिन

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?... 

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?...  * ओशो के निजी दंत चिकित्सक देवगेट ओशो की मृत्यु से 4 दिन पहले हुई घटनाओं के बारे में बात करते हैं (शरीर को छोड़कर)... * 15 aजनवरी, 1990 को, मेरे जन्मदिन पर, मुझे शुन्यो से एक संदेश मिला: ओशो चाहते थे कि मैं उनके पेट का एक्स-रे ले। हम दंaत कक्ष में मिले। ओशो का शरीर पतला और बेकार लग रहा था, फिर भी मैंने उसे शक्तिशाली रूप से उपस्थित महसूस किया। मुझे शुन्यो से पता था कि वह हर दिन बीस घंटे से अधिक सो रहा था, हर शाम बुद्ध हॉल में कुछ क़ीमती मिनटों के लिए अपनी शारीरिक ऊर्जा को बचा रहा था। ओशो नेa मुझे बताया कि उसके हमलावरों की आवाज़ से उसका शरीर बहुत कमजोर हो गया था। उन्होंने कहा कि उनमें से शायद तीन, दो पुरुष और एक महिला, ध्वनि तरंगों पर ध्यानaa केंद्रित करने और अपने शरीर को लक्षित करने के लिए एक विशेष गठन में बैठे थे। यहां भारत में प्राचीन योगिक प्रथाएं हैं जहां लोग कुछ ध्वनियों, कुछ मंत्रों को जानते हैं, जो लोगों को नुक़सान पहुंचाने के लिए ध्वनि को केंद्रित कर सकते हैं। लेकिन मुझ पर हमला करaaने वाले ये लोग भारतीय नहीं हैं। वे वही लोग हैं जिन्होंने अमेरिका में पहले मुझे मारने की कोशिश की थी। वे तब सफल नहीं हो सके, और अब वे जो शुरू किया उसे पूरा कर ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बोलने से रोकने के लिए ज़हर की कोशिश की लेकिन मैं जारी रखने में कामयाब रहा। अब, पांच साल बाद वे वापस आ गए हैं। उन्होंने पहले बुद्ध हॉल में अपनी ध्वनि किरणों का उपयोग मेरे दिमाग़ पर हमला करने के लिए किया लेकिन मैं अपने दिमाग़ में नहीं हूं। मैं एक नो-मन हूं और उनकी आवाज़ का बहुत कम प्रभाव था। इसलिए उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी, अब वे मेरे शरीर पर हमला कर रहे हैं। मेरे गरीब शरीर को उनकी किरणों से कोई सुरक्षा नहीं है। हर दिन यह कमजोर होता जाता है। वे मुझे मार नहीं सकते लेकिन वे मेरे शरीर को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। अभी मेरे जिगर के क्षेत्र में बहुत दर्द हो रहा है। क्या आप इसे एक्स-रे कर सकते हैं? दुख की बात है, मैंने समझाया कि मेरी दंत एक्स-रे मशीन शायद अपर्याप्त थी क्योंकि यह केवल दांतों और जबड़े की छोटी फिल्में ले सकती थी, लेकिन हम कोशिश कर सकते थे। अमृतो को हमारे पास सबसे बड़ी एक्स-रे फ़िल्म मिली, जबकि मैंने इसकी बीम को चौड़ा करने के लिए डेंटल एक्स-रे मशीन के साथ जिग्गल किया। मैंने वह करने की कोशिश की जो ओशो पूछ रहा था। मैंने उसके जिगर के क्षेत्र की एक तस्वीर ली और फिर दंत विकास में बड़ी फ़िल्म विकसित करने में कामयाब रहा टैंक जिसे छोटी इंट्रा-ओरल डेंटल फ़िल्मों के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन परिणामी छवि धुंधली और अस्पष्ट थी। यह आख़िरी बार था जब मैंने ओशो को उसके भौतिक शरीर में देखा था। 19 जनवरी को शाम 4:30 बजे थे: मैं अपनी प्रेमिका के साथ अपने कमरे में था जब दरवाजे पर एक ज़रूरी दस्तक हुई। मनीषा, पीला और तनावग्रस्त दिख रही थी, ने पूछा कि क्या वह मेरे कमरे के फ़ोन का उपयोग कर सकती है। मुझे पता था कि वह केवल पूछेगी कि क्या कुछ असामान्य हो रहा है। अस्थायी सचिव के रूप में कार्य करते हुए वह इनर सर्कल के सदस्यों को फ़ोन कर रही थी और उन्हें कृष्णा हाउस में एक असाधारण बैठक में तुरंत आने के लिए कह रही थी। ओशो ने पंद्रह महीने पहले इक्कीस लोगों की एक कम्यून प्रबंधन टीम की स्थापना की थी, इसे इनर सर्कल का नाम दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका काम कम्यून के दिन-प्रतिदिन चलने का प्रबंधन करना था। मैं मूल चयन में नहीं था, लेकिन कुछ महीने बाद मुझे शामिल होने के लिए कहा गया था। फ़ोन करने के बाद, मनीषा ने कहा, “गीट, तुमने सुना कि मैं दूसरों को क्या बता रहा था। बैठक कृष्णा हाउस की छत पर ब्लू रूम में है। क्या आप वहां तुरंत जा सकते हैं?” इससे पहले कि मैं कोई सवाल पूछ पाता, वह जल्दी से गलियारे में चली गई, स्पष्ट रूप से एक और महत्वपूर्ण कार्य में शामिल थी। मैंने दोपहर के अधिकांश समय अजीब तरह से विपुल महसूस किया था। बाहरी मामलों की उथल-पुथल के बावजूद मैं कई दिनों से उत्साहित महसूस कर रहा था। मेरे दिल में ख़ुशी का एक अकथनीय नृत्य था। अंदर से मुझे उत्साह, आनंद महसूस हुआ। ब्लू रूम में पहुंचने पर, मैंने देखा कि अधिकांश इनर सर्कल पहले से ही वहां इकट्ठा हो चुके थे। माहौल तनावपूर्ण और तनावपूर्ण था। मेरा अपना उत्साह जगह से बाहर लग रहा था। मैं बैठ गया और इंतज़ार किया। कुछ मिनटों के बाद जयेश ने अमृतो के साथ प्रवेश किया। यह देखने के लिए संक्षेप में चारों ओर देखते हुए कि हम सभी मौजूद हैं, उन्होंने एक दृढ़, हालांकि शांत आवाज़ में कहा, “मुझे लगता है कि इसे लपेटने का कोई तरीक़ा नहीं है। मैं आपको सीधे बताऊंगा। ओशो ने कुछ समय पहले लगभग 4:45 बजे अपना शरीर छोड़ दिया था दोपहर।” स्तब्ध, मैंने अपनी घड़ी को देखा। शाम के 5:15 बजे थे। उपस्थित दो या तीन लोग रोने लगे। जयेश ने जल्दी से बीच में टोका, “देखो, मुझे तुम्हारी सारी मदद की ज़रूरत है। कृपया अभी तक अलग न हों। मुझे आप सभी की ज़रूरत है कि ओशो के भेजने को उतना ही सुंदर बनाने में मदद करें जितना वह हकदार है। यह आख़िरी चीज है जो हम उसके लिए कर सकते हैं भौतिक शरीर, चलो इसे अद्भुत बनाते हैं। उसने मुझे ठीक से बताया कि वह कैसे चाहता है कि ऐसा हो। उसने मुझे हर चीज के लिए विस्तृत निर्देश दिए, लेकिन मुझे यहां हर किसी की मदद की ज़रूरत है।” जयेश के शब्दों को सुनकर मेरा पहले का उत्साह सदमे में बदल गया था, लेकिन मैंने ओशो को अपने लोगों के साथ अपने अंतिम उत्सव का आनंद लेने में सक्षम बनाने के लिए हमारी मदद के लिए जयेश की अपील को स्पष्ट रूप से सुना। जैसे ही मैंने ब्लू रूम छोड़ा, जयेश ने मुझे बताया कि ओशो ने अनुरोध किया था कि मैं उनके शरीर को जलते हुए घाटों तक ले जाने के लिए एक वाहक बनूं। गतिविधि और भ्रमित भावनाओं के एक धुंध में मुझे याद है कि ओशो के इस अंतिम उपहार के लिए बेहद आभारी महसूस कर रहा था। - स्वामी देवगीत पुस्तक : ओशो - द फर्स्ट बुद्ध इन द डेंटल चेयर अध्याय: 17 अध्याय का नाम: ओशो का अंतिम दंत नाटक: अधिनियम V अंतिम सुनहरी झलक

Latest News

• New! स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित। 

• New! आई एचटीएम विभाग (ब्लड बैंक), जलाने चिकित्सालय, द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस, One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives, थीम के मनाया गया।

• New! आज 01.10.2026 को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय वद्धजन दिवस का आयोजन किया गया।

• New! अजमेर में साइबर ठगी - बिना OTP और लिंक के खाते से उड़ाए 3.99 लाख रुपये

• New! कार डिलीवरी के नाम पर करीब 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, कोतवाली थाने में मामला दर्ज

• New! संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के ओएसटी सेंटर के बाहर से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे हुई रिकॉर्ड 

• New! सवाल हम चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं, जवाब देने भाजपा क्यों आ रही है? भाजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रवक्ता है या एजेंट? डॉ. राजकुमार जयपाल 

• New! नागौर दौरे पर गोविंद सिंह डोटासरा को मिलीं जन्मदिन की शुभकामनाएँ; बोले – पंचायती राज चुनावों में लहराएंगे कांग्रेस का परचम  

• New! 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,​ 40 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल का हुनर,

• New! जिला स्पेशल टीम अजमेर एवं पुलिस थाना आदर्शनगर की संयुक्त बडी कार्यवाही 24 पेटी से अधिक अवैध अग्रेजी शराब तस्करी में संलिप्त 4 मुल्जिम गिरफ्तार