For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169765429
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: वार्ड 62 में राशन डीलर महेंद्र शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रसद अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Post Views 81

January 15, 2022

वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल उर्फ निक्की ने क्षेत्र के लोगों के साथ जिला रसद अधिकारी से की शिकायत

वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल क्षेत्र वासियों के साथ शनिवार को जिला रसद कार्यालय पहुंचे। जहां जिला रसद अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर को ज्ञापन देकर उचित मूल्य की दुकान संख्या 179 के डीलर महेंद्र शर्मा के खिलाफ शिकायत देकर उसका लाइसेंस निरस्त करने की अपील की।नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि लंबे समय से वार्ड वासी राशन डीलर की कारगुजारियों से परेशान है। राशन डीलर महेंद्र शर्मा वार्ड के गरीब राशन कार्ड धारियों के साथ धोखा कर रहा है। उनके घर जाकर ओटीपी लेता है और उनके बदले का राशन दूसरों को कालाबाजारी कर बेच देता है। ऐसे में जरूरतमंदों को ना तो राज्य सरकार और ना ही केंद्र सरकार की ओर से दिया जा रहा गेहूं मिल पा रहा है। ऐसे में राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज रसद अधिकारी को शिकायत दी गई है। यदि जल्दी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ तो वह क्षेत्रवासियों के साथ रसद कार्यालय पर धरना देंगे।जिला रसद अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर ने कहा कि पार्षद द्वारा दी गई शिकायत उन्हें मिली है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह राशन डीलर की जांच कर उचित कार्रवाई करें।

DQ7o8CEmC9w


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved