राजस्थान न्यूज़: यपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि अब कोई भी राष्ट्र नायकों का अपमान नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि कुछ दलों के नेतागण ने देश के नायकों के अपमान का सिलसिला जारी रख एक माहौल बनाने की कोशिश की थी। ऐसे लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुंह तोड जवाब मिला है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को केन्द्र में रखते हुए कहा कि कुछ लोगों ने नई पीढी के सामने नायकों के प्रति अश्रृदधा का भाव रखा। उन्होंने कहा कि देश के लिए त्याग और बलिदान करने वाले नायक सभी लोगों के लिए आदरणीय है। वीर सावरकर ने अण्डमान एवं निकोबार में राष्ट्र के लिए यातनाएं सहन की थी। वहीं राणा सांगा ने राष्ट्र के लिए अपने शरीर में अस्सी घाव झेले थे। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि नई पीढी को स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग और बलिदान के बारे में बताना होगा। उन्होंने कहा है कि वीर सावरकर महान राष्ट्र भक्त थे। उन्होंने अभिनव भारत नामक एक क्रांतिकारी संगठन बनाया था। विदेशी वस्त्रों की होली जलाई थी। वे ऐसे लेखक थे, जिनकी पुस्तक को प्रकाशित होने से पहले ही ब्रिटिश साम्राज्य की सरकारों ने प्रतिबन्धित कर दिया था। उन्होंने कहा कि देश के नायकों के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। राष्ट्र नायकों का अपमान देश कभी सहन नहीं करेगा। स्वतंत्रता सैनानियों की जीवनी और उनके द्वारा स्वतन्त्रता आन्दोलन में दिये गये योगदान के बारे में समाचार पत्रों को आलेख प्रकाशित करने चाहिए, ताकि लोग उनको समझ सके। राष्ट्र नायक भावी पीढी के आदर्श बन सके। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री के दायित्व के दौरान उन्होंने वीर सावरकर को पाठ्यक्रम में जोडा था।
Read more 27th Apr 2025
राजस्थान न्यूज़: अजमेर (वि.)l जयपुर के रामलीला मैदान में सोमवार को आयोजित होने वाले कांग्रेस के सम्मेलन एवं संविधान बचाओ रैली में अजमेर सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में 160 गाड़ियों में 1100 कार्यकर्ताओं का काफिला अजमेर सहित जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों से प्रातः 6:00 बजे जयपुर के लिए रवाना होगा सभी कार्यकर्ता बगरू टोल नाके पर एकत्र होंगेl यहां से जयपुर के रामलीला मैदान सांगानेरी गेट के लिए एक साथ प्रस्थान करेंगेl काफिले में अजमेर जिले की सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ता शामिल होंगेl सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे मुख्य अतिथि होंगे, इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे lउल्लेखनीय है कि रामचंद्र चौधरी अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं तथा विगत 35 वर्षों से डेयरी चेयरमैन के रूप में कार्य करने से ग्रामीण क्षेत्र में चौधरी की मजबूत पकड़ है ,इससे पूर्व भी कांग्रेस की अनेक रैलियां और सभाओं में रामचंद्र चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैl
Read more 27th Apr 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर / किशनगढ़ 26 अप्रेल 2025 शनिवार को देशभर के 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र देने के लिए रोजगार मेला का आयोजन हुआ, देशभर के लगभग 45 स्थानों पर आयोजित हुए रोजगार मेले के 15वें संस्करण का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शुभारंभ किया। जयपुर के आयकर भवन में आयोजित रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने उपस्थित होकर अनेक विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्रो का वितरण कर नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने रोजगार मेले को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देने के संकल्प के तहत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 51000 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण कर युवाओं के सपनो को नई उड़ान दी है। राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति के योगदान को बढ़ावा देने में रोजगार मेला महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। युवाओं को सशक्त बनाने और उनके सामर्थ्य को आगे बढ़ाने तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है। यह मेला हमारे देश के युवाओ के कौशल, मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस अभिनव पहल के माध्यम से अब तक लगभग 9 लाख से अधिक युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं। रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह रोजगार मेला एक अहम कदम साबित हो रहा है। रोजगार मेला रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर युवाओं के सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। दुनिया का सबसे युवा देश भारत अपनी युवा शक्ति के परिश्रम एवं उद्यम के बल पर आगे बढ़ रहा है।
Read more 26th Apr 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार पानी, ऊर्जा, रोजगार और औद्योगिक क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को साकार करने में 8 करोड़ प्रदेशवासियों की भागीदारी के साथ ही प्रवासी राजस्थानी भाई-बहनों की भी अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार को मुंबई में आयोजित कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानी समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी देश-विदेश की विभिन्न यात्राओं के दौरान यह देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई कि हमारे प्रवासी राजस्थानी अपनी कर्मभूमि के विकास में योगदान देने के साथ ही अपनी माटी से जुड़ाव रखते हुए राजस्थान को संवारने और समृद्ध बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने एक ऐसी ही पहल जल संचय के क्षेत्र में की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में हमें भामाशाहों और प्रवासी भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसके तहत राज्य में लगभग 45 हजार जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। यह अभियान वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजकर न केवल जल उपलब्धता बढ़ाएगा बल्कि भूजल स्तर को बढ़ाने में भी मददगार बनेगा।
Read more 27th Apr 2025
अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी से आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि "अब वक्त आ गया है कि पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिला दिया जाए। आतंकवादियों को कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।" प्रधानमंत्री ने हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि किसी ने अपना बेटा खोया है, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी। कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती, कोई बिहार का लाल था। आज पूरे देश का आक्रोश एक जैसा है — कारगिल से कन्याकुमारी तक।" पीएम मोदी का यह बयान एक स्पष्ट चेतावनी है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार है, और किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश एकजुट है, और न्याय के इस संघर्ष में हर नागरिक सरकार के साथ है। साथ ही, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के उन नेताओं का आभार जताया जिन्होंने भारत के साथ खड़े होकर हमले की निंदा की।
Read more 24th Apr 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved