राजस्थान न्यूज़: जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तीन एलाइड आरएएस अधिकारियों द्वारा शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। नशे में धुत इन अधिकारियों ने राहगीरों से गाली-गलौज की और बीच सड़क पर काले रंग की थार गाड़ी खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर थाने लाई। हालांकि थाने लाने के बाद भी उन्होंने न सिर्फ नाम बताने से इनकार किया बल्कि थाने में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता भी की। थाने में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों पर हमला कानोता थानाधिकारी हिम्मत सिंह के अनुसार, हिरासत में लिए गए अधिकारियों ने थाने में टेबल पर जोर-जोर से हाथ मारकर कांच तोड़ दिया। इतना ही नहीं, सीएल अवकाश रजिस्टर को फाड़ दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा कॉन्स्टेबल सेवा राम और महाराज सिंह के गले व हाथों पर खरोंचें और अंदरूनी चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है। थाने में किया जोरदार हंगामा हिरासत में लिए गए अधिकारियों ने खुद को "बड़ा अधिकारी" बताते हुए थाने में जमकर हंगामा किया और पुलिस की कार्रवाई में लगातार बाधा डाली। पुलिस अब इस पूरे मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Read more 27th Apr 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवती ने मंगेतर बनकर एक युवक से 10 लाख रुपए की ठगी कर ली। युवती ने खुद को पीड़ित युवक की मंगेतर बताकर कॉल किया और शादी की खरीदारी के बहाने क्यूआर कोड भेजकर 28 बार में पैसे मंगवाए। पुलिस के मुताबिक, जमवारामगढ़ निवासी गिर्राज प्रसाद मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गिर्राज बिजली विभाग में कार्यरत हैं। उनकी सगाई 9 मार्च को टेडियावाला निवासी सुमन से हुई थी। सगाई के कुछ दिनों बाद गिर्राज को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली युवती ने खुद को उनकी मंगेतर सुमन बताया और ससुराल का सही पता भी बताया, जिससे गिर्राज विश्वास में आ गए। युवती ने धीरे-धीरे शादी की खरीदारी के लिए पैसों की मांग शुरू कर दी। उसने क्यूआर कोड भेजकर गिर्राज से करीब 10 लाख रुपए 28 बार में ट्रांसफर करवा लिए। गिर्राज को तब ठगी का एहसास हुआ जब गुरुवार को उनकी साली ने असली मंगेतर से बात कराने के लिए फोन किया और असलियत का खुलासा हुआ। पीड़ित गिर्राज ने तुरंत बस्सी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ठग युवती की तलाश जारी है।
Read more 27th Apr 2025
राजस्थान न्यूज़: यपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि अब कोई भी राष्ट्र नायकों का अपमान नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि कुछ दलों के नेतागण ने देश के नायकों के अपमान का सिलसिला जारी रख एक माहौल बनाने की कोशिश की थी। ऐसे लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुंह तोड जवाब मिला है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को केन्द्र में रखते हुए कहा कि कुछ लोगों ने नई पीढी के सामने नायकों के प्रति अश्रृदधा का भाव रखा। उन्होंने कहा कि देश के लिए त्याग और बलिदान करने वाले नायक सभी लोगों के लिए आदरणीय है। वीर सावरकर ने अण्डमान एवं निकोबार में राष्ट्र के लिए यातनाएं सहन की थी। वहीं राणा सांगा ने राष्ट्र के लिए अपने शरीर में अस्सी घाव झेले थे। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि नई पीढी को स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग और बलिदान के बारे में बताना होगा। उन्होंने कहा है कि वीर सावरकर महान राष्ट्र भक्त थे। उन्होंने अभिनव भारत नामक एक क्रांतिकारी संगठन बनाया था। विदेशी वस्त्रों की होली जलाई थी। वे ऐसे लेखक थे, जिनकी पुस्तक को प्रकाशित होने से पहले ही ब्रिटिश साम्राज्य की सरकारों ने प्रतिबन्धित कर दिया था। उन्होंने कहा कि देश के नायकों के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। राष्ट्र नायकों का अपमान देश कभी सहन नहीं करेगा। स्वतंत्रता सैनानियों की जीवनी और उनके द्वारा स्वतन्त्रता आन्दोलन में दिये गये योगदान के बारे में समाचार पत्रों को आलेख प्रकाशित करने चाहिए, ताकि लोग उनको समझ सके। राष्ट्र नायक भावी पीढी के आदर्श बन सके। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री के दायित्व के दौरान उन्होंने वीर सावरकर को पाठ्यक्रम में जोडा था।
Read more 27th Apr 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार पानी, ऊर्जा, रोजगार और औद्योगिक क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को साकार करने में 8 करोड़ प्रदेशवासियों की भागीदारी के साथ ही प्रवासी राजस्थानी भाई-बहनों की भी अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार को मुंबई में आयोजित कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानी समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी देश-विदेश की विभिन्न यात्राओं के दौरान यह देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई कि हमारे प्रवासी राजस्थानी अपनी कर्मभूमि के विकास में योगदान देने के साथ ही अपनी माटी से जुड़ाव रखते हुए राजस्थान को संवारने और समृद्ध बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने एक ऐसी ही पहल जल संचय के क्षेत्र में की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में हमें भामाशाहों और प्रवासी भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसके तहत राज्य में लगभग 45 हजार जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। यह अभियान वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजकर न केवल जल उपलब्धता बढ़ाएगा बल्कि भूजल स्तर को बढ़ाने में भी मददगार बनेगा।
Read more 27th Apr 2025
अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी से आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि "अब वक्त आ गया है कि पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिला दिया जाए। आतंकवादियों को कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।" प्रधानमंत्री ने हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि किसी ने अपना बेटा खोया है, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी। कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती, कोई बिहार का लाल था। आज पूरे देश का आक्रोश एक जैसा है — कारगिल से कन्याकुमारी तक।" पीएम मोदी का यह बयान एक स्पष्ट चेतावनी है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार है, और किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश एकजुट है, और न्याय के इस संघर्ष में हर नागरिक सरकार के साथ है। साथ ही, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के उन नेताओं का आभार जताया जिन्होंने भारत के साथ खड़े होकर हमले की निंदा की।
Read more 24th Apr 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved