राजस्थान न्यूज़: जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) विभाग के मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत एवं झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यंत सिंह ने बुधवार को ग्राम अकावदकलां तहसील खानपुर के समीप परवन नदी पर परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के निर्माणाधीन बांध व टनल के निर्माण कार्य का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा की परवन वृहद सिंचाई परियोजना राज्य सरकार की महत्वाकांशी परियोजना है। राज्य सरकार का प्रयास है कि इस परियोजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिले। इस परियोजना से बारां, झालावाड़ व कोटा के लगभग 2 लाख हैक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना बड़े स्तर की है इसलिए समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि बांध एवं टनल निर्माण कार्य की व्यापक मॉनिटरिंग की जा रही है और प्रत्येक 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा की परियोजना के अंतर्गत 392.70 मी. लम्बाई एवं 38 मी. ऊँचाई का कंक्रीट का बांध बनाया जा रहा है। बांध में कुल 15 रेडियल गेट है, साथ ही बांध में दांयी मुख्य नहर की जल आपूर्ति हेतु 8.708 कि.मी. लम्बी 8 मीटर व्यास की टनल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही जलदाय विभाग के इंटेकवेल से संबंधित कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा की इस परियोजना के तहत आंशिक डूब क्षेत्र के वंचित किसानों एवं ग्रामीणों की सभी समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने किसानों द्वारा सिचांई के लिए खेतों तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को पाईप लाईन ठीक करवाकर खेतों तक पानी पहुंचाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया की राज्य सरकार के निर्देशानुसार उक्त परियोजना के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Read more 23rd Apr 2025
राजस्थान न्यूज़: उदयपुर। शहर के 25 वर्षीय युवा ने मुंबई की माया नगरी में सफलता की सीढ़ी चढ़ना शुरू कर दिया है। रामगिरी स्थित पिक पर्ल टावर में रहने वाले गर्वित सोनी ने केसरी 2 फिल्म के गानों में अपनी आवाज दी और चर्चित हो गए। गर्वित की आवाज इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है। क्योंकि उन्होंने फिल्म के उस महत्वपूर्ण दृश्य पर अपनी आवाज दी, जो पूरी फिल्म का इमोशनल दृश्य दर्शाती है। गर्वित ने दो गाने गाये हैं। एक गाना केसरी-2 फिल्म में, दूसरा इसी के एलबम में टाइटल सॉन्ग। सुन यारा सुन... और परवरदिगार... गानों में अपनी आवाज देकर गर्वित ने माया नगरी में अपना सफ़र शुरू कर दिया है। गर्वित ने बड़ौदा में म्यूजिक का कोर्स किया और फिर बॉलीवुड अपना बसेरा बना लिया। 3 साल के कड़े संघर्ष और मेहनत के बाद गर्वित को अपने लक्ष्य मिला। गर्वित का कहना है कि उनके पिता बचपन से यही कहते हैं कि कि प्रोफेशन कोई भी चुनो। म्यूजिक को अपनी जिंदगी में जरूर उतरना चाहिए। क्योंकि उससे जिंदगी सुकून से चलती है। गर्वित ने शुरुआती दौर में म्यूजिक को पैशन बनाया और फिर इस पैशन को ही प्रोफेशन में बदल दिया। दरअसल, गर्वित को आवाज देने का मौका उस सीन पर मिला, जहां जलियांवाला बाग कांड के बाद लाशों का ढेर बिछा होता है और गर्वित को अपनी आवाज के मार्फत उस इमोशनल सीन की कहानी को बयां करना पड़ती है। जब फिल्म में दृश्य के साथ गर्वित की आवाज सुनाई देती है, तो आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।
Read more 22nd Apr 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर । राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए IPL मैच के दौरान पार्किंग और खाने-पीने की वस्तुओं को लेकर मूल्य वसूली पर जनता में गहरा रोष देखने को मिला। मैच से पहले और बाद में चार पहिया वाहनों से ₹ 300, जबकि दो पहिया वाहनों से ₹ 100 की अत्यधिक पार्किंग फीस वसूली गई। आमतौर पर शहरी निकायों की अधिकतम पार्किंग दर ₹50 प्रति दिन होती है। जनता के सवाल: कौन कर रहा है लूट की निगरानी? इस पूरे मामले में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के. पवन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष और आम लोग आरोप लगा रहे हैं कि IPL जैसे बड़े आयोजनों के नाम पर पार्किंग माफिया को खुली छूट दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सब सरकार की जानकारी और अनुमति से हो रहा है? क्या सरकार इस लूट को रोकने के लिए कोई कार्रवाई करेगी? पानी 20 रुपये, खाना 10 गुना महंगा स्टेडियम के अंदर पानी मुफ्त देने का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत में ₹ 20 प्रति गिलास वसूले गए। एक समोसा ₹ 70, एक बर्गर ₹ 200,साधारण स्नैक्स और पेय पदार्थों की कीमतें 8-10 गुना तक वसूल की गईं।
Read more 20th Apr 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस 21 अप्रैल को भारत दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात के बाद वे उसी रात जयपुर पहुंचेंगे, जहां उनका तीन दिवसीय प्रवास रहेगा। वेंस 24 अप्रैल की सुबह भारत से रवाना होंगे।जयपुर में रेड कारपेट स्वागत की तैयारियां राजस्थान सरकार ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वेंस के स्वागत के लिए रेड कारपेट स्वागत की व्यवस्था की है।राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और खुफिया एजेंसियों को सक्रिय किया गया है।वेंस के मूवमेंट के दौरान सुरक्षा के लिहाज से बांधित मार्ग, बैरिकेडिंग और सादी वर्दी में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
Read more 19th Apr 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की उस हालिया टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें राष्ट्रपति और राज्यपालों को विधेयकों पर समयबद्ध निर्णय लेने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा कि “कोई अदालत राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकती।” धनखड़ ने यह भी कहा कि,"संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत कोर्ट को मिला विशेष अधिकार, अब लोकतांत्रिक संस्थाओं के विरुद्ध 24x7 न्यूक्लियर मिसाइल बन गया है।"उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि "जज आजकल सुपर पार्लियामेंट की तरह बर्ताव कर रहे हैं।" पृष्ठभूमि: सुप्रीम कोर्ट बनाम राज्यपाल विवाद नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की उस हालिया टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें राष्ट्रपति और राज्यपालों को विधेयकों पर समयबद्ध निर्णय लेने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा कि “कोई अदालत राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकती।” धनखड़ ने यह भी कहा कि,"संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत कोर्ट को मिला विशेष अधिकार, अब लोकतांत्रिक संस्थाओं के विरुद्ध 24x7 न्यूक्लियर मिसाइल बन गया है।"उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि "जज आजकल सुपर पार्लियामेंट की तरह बर्ताव कर रहे हैं।"
Read more 18th Apr 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved