For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 116381051
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत राजा साइकिल चौराहे के पास रेलवे क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: खरेकड़ी रोड पर सड़क के बीच नाग नागिन को देख मचा हड़कंप, |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत गौरव पथ स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, मंदिर प्रबंधन समिति सहित क्षेत्र वासियों में आक्रोश  |  Ajmer Breaking News: अजमेर टेन्ट डीलर्स समिति,शहर-जिला-संभाग का दिनांक 18 जनवरी 2026 (रविवार) को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: 26 जनवरी 2026 को भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस अजमेर के पुलिस लाइन मैदान में मनाया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: ग्रीन ग्रोथ स्किल प्रतियोगिता,द्वितीय दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन, सतत विकास पर लगी प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने शहर के केंद्र में आधुनिक बहुमंजिला गांधी भवन लाइब्रेरी की रखी नींव |  Ajmer Breaking News: ग्रीन ग्रोथ स्किल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ, विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना व कौशल विकास को मिलेगी नई दिशा - श्री राठौड़ |  Ajmer Breaking News: भारतीय ज्ञान परम्परा , अतीत, वर्तमान एवं भविष्य विषय पर त्रिदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ भव्य शुभारम्भ, वसुधैव कुटुम्बकम् भारत का वैश्विक संदेश - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना अंतर्गत माखुपुरा गांव में बंद मकान में मिली महिला की लाश, बेटे ने अपने ही पिता पर जताया हत्या का शक, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर शुरू की जांच | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: 78 वां सेना दिवस: शौर्य संध्या में गूंजा पराक्रम,ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं, आतंकी सोच के खात्मे तक जारी रहेंगे शांति के प्रयास :राजनाथ सिंह

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। 78 वें सेना दिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम में भारतीय सेना की वीरता, पराक्रम और बलिदान की गाथा ने जयपुर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेना दिवस उन वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का दिन है, जिनके कारण आज देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है और जब तक आतंकी सोच का पूर्ण रूप से खात्मा नहीं हो जाता, तब तक शांति के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि राजस्थान की धरती शौर्य, त्याग और पराक्रम की अमर कथाओं से ओतप्रोत है। महाराणा प्रताप, राणा सांगा, पन्नाधाय, मीराबाई और भामाशाह जैसी विभूतियों ने भारत की सैन्य और सांस्कृतिक परंपरा को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने सदैव भारत की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया है और आज भी यहां के युवा बड़ी संख्या में सेना में सेवा देकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। ऐसी वीर भूमि पर शौर्य संध्या का आयोजन सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना को पहला भारतीय सेनाध्यक्ष मिलने के साथ स्वाभिमान और स्वाधीनता की नई शुरुआत हुई थी। यह दिवस आज भी संकल्प और आत्ममंथन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने न केवल अपनी सैन्य शक्ति, बल्कि अपने राष्ट्रीय चरित्र और मानवीय मूल्यों का भी परिचय दिया। यह अभियान इतिहास में साहस और संतुलन के प्रतीक के रूप में याद रखा जाएगा। रक्षा मंत्री सिंह ने भारतीय सैनिक को केवल योद्धा ही नहीं, बल्कि दार्शनिक और कुशल प्रबंधक बताया। उन्होंने कहा कि सैनिक का जीवन दर्शन “सेवा परमो धर्मः” पर आधारित है और वह निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा करता है। नागरिकों और युवाओं से उन्होंने सैनिकों के इस निस्वार्थ सेवा भाव से प्रेरणा लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण, मजबूती और आत्मनिर्भरता को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

Read more 16th Jan 2026

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान विधानसभा में मार्शल पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ: पुलिस, सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी कर सकेंगे आवेदन

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मार्शल, अतिरिक्त मार्शल और उप मार्शल के पदों पर नियुक्ति को लेकर बड़ा निर्णय सामने आया है। इन पदों पर अब राजस्थान पुलिस सेवा के साथ-साथ पुलिस, सैन्य एवं अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्य के विधि विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र अधिकारियों को इन पदों के लिए आवेदन करना होगा, जिन पर नियुक्ति का निर्णय तीन सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा।गौरतलब है कि 30 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा सचिवालय (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 1992 में संशोधन को कैबिनेट की स्वीकृति दी गई थी। अब विधि विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन संशोधित नियमों को औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है। संशोधित नियमों के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया संशोधित प्रावधानों के तहत मार्शल, अतिरिक्त मार्शल और उप मार्शल के पद अब केवल राजस्थान पुलिस सेवा तक सीमित नहीं रहेंगे। इन पदों को प्रतिनियुक्ति, स्थानांतरण या विशेष चयन के माध्यम से भी भरा जा सकेगा। मार्शल का पद एल-19 पे लेवल अतिरिक्त मार्शल का पद एल-16 पे लेवल उप मार्शल का पद एल-14 पे लेवल इन पदों पर नियुक्ति पुलिस सेवा या सैन्य एवं अर्द्धसैनिक बल सेवा के समकक्ष या एक पे लेवल कम के अधिकारियों में से की जा सकेगी। नियुक्ति के लिए अधिकारियों की आयु 45 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है। सहायक मार्शल पद के लिए शर्तें सहायक मार्शल के पद पर नियुक्ति के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि अभ्यर्थी राजस्थान अधीनस्थ पुलिस सेवा में उप निरीक्षक पद पर न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव रखता हो। इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा सचिवालय में कम से कम एक वर्ष तक लगातार कार्य करने का अनुभव भी आवश्यक होगा। विशेष चयन में चयन समिति करेगी फैसला विशेष चयन की स्थिति में पात्र और इच्छुक अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। चयन का निर्णय पद चयन समिति द्वारा लिया जाएगा। इस समिति मेंविधानसभा के प्रमुख सचिव,विशिष्ट सचिव तथा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नामित अधिकारी शामिल होंगे। विशेष चयन के लिए पात्र अधिकारी के पास न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य किया गया है। इस फैसले के बाद विधानसभा की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े इन महत्वपूर्ण पदों पर अनुभवी और योग्य अधिकारियों की नियुक्ति का दायरा व्यापक हो गया है।

Read more 16th Jan 2026

राजस्थान न्यूज़: एसआईआर में कांग्रेस वोट काटने की साजिश का आरोप, डोटासरा बोले—लोकतंत्र पर सीधा हमला

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर 4 से 5 हजार कांग्रेस समर्थक वोट कटवाने की सुनियोजित साजिश रची जा रही है। डोटासरा ने यह आरोप सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए लगाए और इसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने पोस्ट में लिखा कि बेहद चिंताजनक और अति-गंभीर जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार मोदी सरकार और भाजपा कांग्रेस के वोट काटने के उद्देश्य से योजनाबद्ध षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे के बाद सीएमआर से एक पैन ड्राइव जारी की गई, जिसमें प्रदेश की हर विधानसभा में कांग्रेस समर्थित हजारों वोट कटवाने से संबंधित डेटा शामिल है। एसडीओ कार्यालयों में फॉर्म देकर वोट कटवाने की साजिश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के अनुसार यह डेटा विधानसभा-वार भाजपा नेताओं तक पहुंचाया गया है और एसआईआर पर अंतिम आपत्ति की तारीख (15 जनवरी) से पहले एसडीओ कार्यालयों में बड़े पैमाने पर फॉर्म जमा कर कांग्रेस के जायज़ वोट कटवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का गंभीर उदाहरण बताया।

Read more 15th Jan 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: पूर्वोत्तर दौरे पर भागीरथ चौधरी ने खेती-किसानी से जुड़े कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, माँ कामाख्या के किए दर्शन

राष्ट्रीय न्यूज़: गुवाहाटी (असम)/दीमापुर एवं नोकलक (नागालैंड) किशनगढ़, 17 जनवरी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर क्षेत्र पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य केंद्र सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा, स्थानीय स्तर पर उनके प्रभाव का आकलन तथा संबंधित संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करना रहा। अपने दौरे के पहले दिन केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी दिल्ली से रवाना होकर नागालैंड के दीमापुर एवं नोकलक पहुंचे।  नोकलक में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्रालयों की योजनाओं और नीतियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप कृषि योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। इसके पश्चात उन्होंने जिला अस्पताल, नोकलक का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दौरे के दूसरे दिन 17 जनवरी को केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने स्थानीय समुदायों एवं हितधारकों से संवाद किया तथा क्षेत्र की पारंपरिक सुरक्षा एवं सांस्कृतिक धरोहर को समझने के उद्देश्य से विलेज गार्ड्स म्यूज़ियम का निरीक्षण किया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक में भाग लिया। नागालैंड के कार्यक्रमों के पश्चात केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता की। इसी क्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ शक्तिपीठ श्री कामाख्या माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश, प्रदेश तथा किसानों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूर्वोत्तर भारत बन रहा है प्राकृतिक खेती का हब : पूर्वोत्तर दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती का हब बनाना चाहती है। केंद्र सरकार की कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं तथा स्थानीय किसानों की मेहनत के दम पर आज पूर्वोत्तर खेती किसानी के क्षेत्र में नया इतिहास लिख रहा है। भागीरथ चौधरी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत कृषि, जैविक उत्पादन और उद्यानिकी की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है। केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि अवसंरचना मजबूत करने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read more 17th Jan 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी साल्ट लेक से गिरफ्तार

राष्ट्रीय न्यूज़: कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी भरे ई-मेल में राज्यपाल को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं और पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को कोलकाता के पास सॉल्ट लेक इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है कि उसने धमकी क्यों दी और इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। लोक भवन के अधिकारियों ने बताया कि धमकी की जानकारी तत्काल राज्य के डीजीपी को दे दी गई, साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी अवगत कराया गया। ई-मेल में आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था, जिसके आधार पर उसकी पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। धमकी के बाद राज्यपाल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। राज्यपाल बोस को पहले से ही Z+ सुरक्षा प्राप्त है। राज्य पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के करीब 60–70 जवान उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब राज्य में सियासी माहौल गर्म है। 8 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजनीति से प्रेरित बताया था। इस पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से संविधान के अनुरूप सहयोग की अपेक्षा होती है और किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकना दंडनीय अपराध है।

Read more 9th Jan 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! अलवर गेट थाना अंतर्गत राजा साइकिल चौराहे के पास रेलवे क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात,

New! खरेकड़ी रोड पर सड़क के बीच नाग नागिन को देख मचा हड़कंप,

New! क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत गौरव पथ स्थित नंदेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात, मंदिर प्रबंधन समिति सहित क्षेत्र वासियों में आक्रोश 

New! अजमेर टेन्ट डीलर्स समिति,शहर-जिला-संभाग का दिनांक 18 जनवरी 2026 (रविवार) को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

New! 26 जनवरी 2026 को भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस अजमेर के पुलिस लाइन मैदान में मनाया जाएगा।

New! ग्रीन ग्रोथ स्किल प्रतियोगिता,द्वितीय दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन, सतत विकास पर लगी प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

New! भीषण हादसे में चाय पीने जा रहे 4 दोस्तों की मौत, बाइपास पर कारें भिड़ीं

New! लेकसिटी बना आईपीएल का हॉटस्पॉट, युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह बहा रहे पसीना

New! कांग्रेस ने लगाया भाजपा विधायक पर आरोप, कहा- SIR में कटवाए 260 नाम

New! विधानसभा अध्यक्ष ने शहर के केंद्र में आधुनिक बहुमंजिला गांधी भवन लाइब्रेरी की रखी नींव