राजस्थान न्यूज़: जयपुर जल जीवन मिशन के 900 करोड़ रुपए के घोटाले में आरोपी पूर्व मंत्री महेश जोशी की अंतरिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को ईडी कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा। गुरुवार को इस पर सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया। महेश जोशी की ओर से उनके अधिवक्ता दीपक चौहान ने 9 दिन की अंतरिम जमानत मांगी है। उन्होंने कोर्ट में कहा कि जोशी की पत्नी का हाल ही में निधन हुआ है और उनकी 13वीं और अन्य अंतिम संस्कार से जुड़े रीति-रिवाजों का पालन महेश जोशी की उपस्थिति में होना आवश्यक है। इस बीच, अंतरिम जमानत की पहले दी गई अवधि समाप्त होने पर जोशी ने गुरुवार शाम जयपुर सेंट्रल जेल में आत्मसमर्पण कर दिया। अब वे शुक्रवार सुबह तक जेल में ही रहेंगे, जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आता। बचाव पक्ष की दलीलें: यह दुखद पारिवारिक परिस्थिति है, जिसमें जोशी का घर पर रहना अनिवार्य है। अंतिम संस्कार की परंपराएं महेश जोशी के हाथों से संपन्न होना सामाजिक रूप से जरूरी मानी जाती हैं। कोर्ट शुक्रवार को यह तय करेगा कि जोशी को और 9 दिन की अंतरिम जमानत दी जाए या नहीं। यदि कोर्ट जमानत मंजूर करती है, तो जोशी कुछ समय के लिए जेल से बाहर रह सकेंगे।
Read more 1st May 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज एसआई भर्ती 2021 घोटाले में बड़ा खुलासा करते हुए राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला। शहीद स्मारक पर जारी उनके अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन, बेनीवाल ने एसओजी द्वारा की गई पूछताछ का नोट मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। उद्योग राज्यमंत्री केके बिश्नोई पर भ्रष्टाचार का आरोप पूछताछ नोट के अनुसार, एक आरोपी अधिकारी संतोष ने एसओजी के समक्ष कबूल किया कि उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने ₹6 लाख रुपये दिए, जो डमी कैंडिडेट "छम्मी" को परीक्षा दिलाने के लिए खर्च हुए। यह बयान भ्रष्टाचार में राजनीतिक संरक्षण की पुष्टि करता है। बेनीवाल ने कहा कि यह सिर्फ भर्ती घोटाला नहीं, बल्कि राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति थानेदार बन गया जिसने परीक्षा ही नहीं दी – यह सीधी मिलीभगत है।" बेनीवाल के तीखे सवाल क्या मंत्री के नाम हटवाने के लिए एसओजी पर दबाव डाला जा रहा है? क्या सरकार 1-1 करोड़ रुपये में न्याय का सौदा कर रही है? क्या जनता के भरोसे को खुलेआम बेचा जा रहा है? RLP की प्रमुख मांगें मंत्री के.के. बिश्नोई को तत्काल बर्खास्त किया जाए। SI भर्ती 2021 को रद्द कर नई पारदर्शी प्रक्रिया से दोबारा भर्ती की जाए। एसओजी की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। CBI से स्वतंत्र जांच कराई जाए। सभी दोषियों – मंत्री, अफसर, दलाल और लाभार्थियों – पर सख्त कार्रवाई हो। योग्य अभ्यर्थियों को न्याय और नियुक्ति दी जाए।
Read more 1st May 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह सर्जिकल यूनिट-3 के एच वार्ड में एक गंभीर लापरवाही सामने आई। सुबह करीब 10:30 बजे छत का प्लास्टर गिरने से दो मरीज घायल हो गए। इनमें से एक मरीज के चेहरे, होठ, सिर और आंख के पास गहरी चोटें आई हैं और वह घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्ड में भर्ती मरीजों को तत्काल अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया।SMS अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने जानकारी देते हुए कहा कि छत गिरने की इस घटना में दो मरीज घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और भवन की संरचनात्मक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के आदेश दिए गए हैं और मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया है।
Read more 1st May 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: उदयपुर/अहमदाबाद – कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। वे पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। गणगौर पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगने से 90 प्रतिशत तक झुलस गई थीं, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्होंने गुरुवार को अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिवार के सदस्य उनका पार्थिव शरीर लेकर उदयपुर रवाना हो चुके हैं, जहां उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार का कार्यक्रम जल्द तय किया जाएगा। जीवन परिचय और योगदान: डॉ. गिरिजा व्यास राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी थीं।वे लोकसभा सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में कई अहम मंत्रालयों की ज़िम्मेदारी संभाल चुकी थीं।शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर उनका कार्य उल्लेखनीय रहा। राजनीतिक जगत में शोक:उनके निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि "डॉ. गिरिजा व्यास का जाना एक युग का अंत है, उन्होंने समाज सेवा और महिला अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
Read more 1st May 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में भारत ने समुद्री सीमा सुरक्षा को भी मजबूत करना शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना का जंगी जहाज INS-सूरत गुरुवार को पहली बार गुजरात के हजीरा पोर्ट पर तैनात किया गया। इस अवसर पर नौसेना अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने जहाज का स्वागत किया। INS सूरत की तैनाती को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। INS सूरत की पहली बार हजीरा पोर्ट पर तैनाती भारतीय नौसेना के सभी युद्धपोत अलर्ट पर राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री के बीच फोन पर बातचीत पाकिस्तान ने सीमा चौकियों पर दोबारा झंडे फहराए नौसेना के सभी वॉरशिप अलर्ट पर:न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन नेवी ने सभी युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रखा है। हाल ही में अरब सागर में एंटी-शिप और एंटी-एयरक्राफ्ट फायरिंग अभ्यास किया गया। इसके साथ ही गुजरात के तटीय इलाकों में कोस्ट गार्ड को भी चौकस कर दिया गया है। भारत-अमेरिका रक्षा मंत्री की बातचीत:न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ से फोन पर बातचीत की। हालांकि, इस बातचीत का विवरण सामने नहीं आया है। पाकिस्तान का झंडा गेम:पाकिस्तान ने बुधवार को इंटरनेशनल बॉर्डर पर अपनी चौकियों से राष्ट्रीय झंडे हटा लिए थे, लेकिन गुरुवार को दोबारा झंडे फहरा दिए गए। इससे पाकिस्तान की रणनीति और मंशा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अमेरिका से मदद की मांग:सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने इस तनाव के बीच अमेरिका से हस्तक्षेप और समर्थन की मांग की है।
Read more 1st May 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved