For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106595249
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रदेश की उपमुख्यमंत्री और अजमेर व ब्यावर जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने अजमेर पहुंचकर अधिकारियों के ली मीटिंग, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को फॉय सागर रोड विनायक नगर की बाशिंदों ने जन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंप कर अधिकारियों को निर्देशित करने की रखी मांग, |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी के अजमेर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय में चोरी की वारदात, चोर कार्यालय के कमरे से 9 पंखे, दो मोबाइल और एक स्पीकर चोरी कर हुए फरार, |  Ajmer Breaking News: महिलाओं और दिव्यांगजन के विकास और कल्याण के लिए राजस्थान महिला कल्याण मण्डल देश की अग्रणी और आदर्श संस्था: दिया कुमारी |  Ajmer Breaking News: बारिश के मौसम में नगर निगम वार्ड 48 में गालियों के बीच खुदवा रहा है नाला, दोनों और रहने वाले क्षेत्रवासी हुए घरों में कैद, निकलना हुआ दूभर, आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने ली सुध |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ नगर परिषद् के वार्ड संख्या 12 (गांधीनगर) में विगत 50 वर्षों से निवासरत घुमंतु कालबेलिया समाज के 30 परिवारों को वहां से नहीं हटाने एवं स्थायी रूप से भूमि आवंटन करने की मांग |  Ajmer Breaking News: श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट, शाखा पुष्कर द्वारा 20 से 24 जुलाई 2025 तक त्रयोदशी पुष्कर अरण्य तीर्थ 24 कोसी प्रदक्षिणा का आयोजन किया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत मीट शॉप पर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच हुई जंग, चाकू और बोतलों से हुए हमले में दो लोगों की मौत, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में हलवाई गली की दुकान में चोरी, सावन के बीच सुरक्षा को लेकर बढ़ी चुनौती | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: विधान सभा अध्यक्ष देवनानी से पुलिस महानिदेशक की मुलाकात,  देवनानी ने शर्मा को नये दायित्व के लिए दी बधाई,  विधान सभा और अजमेर की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा

राजस्थान न्यूज़: अजमेर , 16 जुलाई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से बुधवार को यहां विधान सभा में राजस्थान के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। पुलिस महानिदेशक श्री शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।श्री देवनानी ने इस नवीन दायित्व के लिए श्री शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने पुलिस महानिदेशक से राजस्थान विधान सभा, विधायक आवास परिसर व कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान और अजमेर से संबंधित विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की।श्री देवनानी से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री राजीव कुमार शर्मा की राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण के पश्चात यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।

Read more 16th Jul 2025

राजस्थान न्यूज़: प्याज़ और गुड़ से करें लिवर डिटॉक्स: बिना दवा, बिना खर्च का असरदार घरेलू नुस्खा

राजस्थान न्यूज़: आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी और जंक फूड से भरपूर खानपान का सबसे पहला असर हमारे लिवर (यकृत) और पाचन तंत्र पर पड़ता है। अगर आपको खाना खाने के बाद गैस, अपच, पेट में भारीपन या चेहरे पर थकान और सुस्ती महसूस होती है, तो यह संकेत हो सकते हैं कि आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में महंगे डिटॉक्स सप्लीमेंट्स या विदेशी इलाज की जगह घरेलू उपाय ज्यादा असरदार और सुरक्षित हो सकते हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ डा. पीयूष त्रिवेदी (शासन सचिवालय, जयपुर) का मानना है कि हमारी रसोई में मौजूद दो आम चीज़ें – प्याज़ और गुड़ – लिवर की सफाई और पाचन तंत्र की मजबूती में चमत्कारी असर दिखा सकते हैं। प्याज़ में पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं, सूजन कम करते हैं और खून को शुद्ध करते हैं। यह थकान दूर करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म भी तेज करता है। दूसरी ओर, गुड़ एक नेचुरल डिटॉक्स एजेंट है जो लिवर को सक्रिय करता है, पाचन सुधारता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। जब दोनों को एकसाथ सेवन किया जाए, तो यह लिवर डिटॉक्स के लिए एक बेहतरीन देसी नुस्खा बनता है। सेवन का सही तरीका: सुबह खाली पेट 1 चम्मच कटा कच्चा प्याज़ और 1 छोटा टुकड़ा गुड़ लें। चाहें तो थोड़ा नींबू मिला सकते हैं। दोपहर के भोजन में प्याज़ को सलाद में जरूर शामिल करें और भोजन के बाद थोड़ा गुड़ चबाएं। हफ्ते में कम से कम 5 दिन इस रूटीन को अपनाएं। 15 दिन में फर्क दिखने लगता है।

Read more 15th Jul 2025

राजस्थान न्यूज़: महारानी कॉलेज की मजार पर बढ़ा विवाद: हनुमान चालीसा पाठ के साथ चेतावनी, 18 जुलाई की रिपोर्ट के बाद आंदोलन की तैयारी

राजस्थान न्यूज़: जयपुर के प्रतिष्ठित महारानी कॉलेज परिसर में बनी मजार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को धरोहर बचाओ संघर्ष समिति ने कॉलेज के बाहर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की और मजार को अवैध बताते हुए उसे हटाने की मांग दोहराई। समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर 18 जुलाई को आने वाली प्रशासनिक जांच रिपोर्ट उनके पक्ष में नहीं आई, तो वे बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। समिति के अध्यक्ष भारत शर्मा ने कहा कि जब कॉलेज की स्थापना हुई थी, तब वहां किसी प्रकार की मजार नहीं थी। ऐसे में कैंपस में तीन मजारों का निर्माण न केवल अवैध है बल्कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत का परिणाम है। उन्होंने इसे "लैंड जिहाद" और "लव जिहाद" की साजिश करार देते हुए कहा कि यदि इसे नहीं रोका गया, तो भविष्य में कॉलेज परिसर एक समुदाय विशेष का धार्मिक स्थल बन जाएगा, जिससे छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि जिस परिसर में पुरुषों की एंट्री प्रतिबंधित है, वहां मजारों का निर्माण कैसे और कब हो गया? भारत शर्मा का आरोप है कि यह सरकारी ज़मीन को वक्फ घोषित करवाने की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कॉलेज को फिर से केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित करने की मांग की। गौरतलब है कि महारानी कॉलेज राजस्थान यूनिवर्सिटी का एकमात्र गर्ल्स कॉलेज है, जहां 6000 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं और परिसर में चार गर्ल्स हॉस्टल भी हैं। हाल ही में कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने मजार को "पुरानी" बताते हुए विवाद को तूल न देने की बात कही थी, जबकि भाजपा विधायक गोपाल शर्मा और बालमुकुंद

Read more 15th Jul 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़:  देवनानी ने मध्यप्रदेश के बैरागढ़ में संत हिरदाराम आश्रम का किया अवलोकन, संत हिरदाराम संस्थान समाज के लिए आशा का प्रकाश,

राष्ट्रीय न्यूज़: अजमेर , 16 जुलाई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मंगलवार को भोपाल के बैरागढ़ स्थित संत शिरोमणि हिरदाराम आश्रम पहुँचकर वहां संचालित जनसेवा कार्यों का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने आश्रम में संत हिरदाराम के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया। श्री देवनानी ने कहा कि संत हिरदाराम ने अपने जीवन को शिक्षा, सेवा और चिकित्सा जैसे पवित्र कार्यों को समर्पित किया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि संत हिरदाराम के तप, त्याग और सेवा भावना की प्रेरणा से आश्रम आज भी विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है। आश्रम द्वारा संचालित विद्यालय, अस्पताल, महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास केन्द्र की गतिविधियों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे संस्थान समाज के लिए आशा का प्रकाश है। श्री देवनानी ने कहा कि आज जब समाज को नैतिक मूल्यों और सेवा भाव की आवश्यकता है. तब संत हिरदाराम का जीवन दर्शन हमें सही दिशा दिखाता है। आश्रम द्वारा निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्य समाज में समरसता, करुणा और आत्मनिर्भरता को बल देते हैं। श्री देवनानी ने आश्रम परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा यज्ञ इसी भाव से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

Read more 16th Jul 2025

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: अंतरिक्ष से वापसी: शुभांशु शुक्ला सहित चार एस्ट्रोनॉट 18 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे, पीएम मोदी ने दी बधाई

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री 18 दिन तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में रहने के बाद 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए। उनकी वापसी स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए कैलिफोर्निया के तट पर हुई, जिसे स्प्लैशडाउन (समुद्र में लैंडिंग) कहा जाता है। चारों एस्ट्रोनॉट्स ने 14 जुलाई की शाम 4:45 बजे ISS से वापसी की यात्रा शुरू की थी, जो करीब 23 घंटे में पूरी हुई। शुभांशु और उनकी टीम 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे ISS पहुंचे थे। वे एक्सियम मिशन 4 का हिस्सा थे, जिसे 25 जून दोपहर 12 बजे फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उनकी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा से पृथ्वी पर वापसी के लिए स्वागत करता हूं। उन्होंने अपने समर्पण और साहस से अरबों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे गगनयान मिशन की दिशा में एक और मील का पत्थर है।शुभांशु की इस अंतरिक्ष यात्रा को भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं और वैश्विक सहयोग की दिशा में भी बड़ा संकेत मिला है।

Read more 15th Jul 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! प्रदेश की उपमुख्यमंत्री और अजमेर व ब्यावर जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने अजमेर पहुंचकर अधिकारियों के ली मीटिंग,

New! अजमेर पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को फॉय सागर रोड विनायक नगर की बाशिंदों ने जन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंप कर अधिकारियों को निर्देशित करने की रखी मांग,

New! उपमुख्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी के अजमेर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत,

New! अजमेर के सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय में चोरी की वारदात, चोर कार्यालय के कमरे से 9 पंखे, दो मोबाइल और एक स्पीकर चोरी कर हुए फरार,

New! महिलाओं और दिव्यांगजन के विकास और कल्याण के लिए राजस्थान महिला कल्याण मण्डल देश की अग्रणी और आदर्श संस्था: दिया कुमारी

New! पूर्व विधायक प्रीति ने लगाया थानाधिकारी पर बदसलूकी का आरोप, कांग्रेस सड़क पर

New! राज्य ग्रैपलिंग रेसलिंग में उदयपुर को 8 स्वर्ण सहित 22 पदक

New! बारिश के मौसम में नगर निगम वार्ड 48 में गालियों के बीच खुदवा रहा है नाला, दोनों और रहने वाले क्षेत्रवासी हुए घरों में कैद, निकलना हुआ दूभर, आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने ली सुध

New! किशनगढ़ नगर परिषद् के वार्ड संख्या 12 (गांधीनगर) में विगत 50 वर्षों से निवासरत घुमंतु कालबेलिया समाज के 30 परिवारों को वहां से नहीं हटाने एवं स्थायी रूप से भूमि आवंटन करने की मांग

New! श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट, शाखा पुष्कर द्वारा 20 से 24 जुलाई 2025 तक त्रयोदशी पुष्कर अरण्य तीर्थ 24 कोसी प्रदक्षिणा का आयोजन किया जा रहा है।