For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102798098
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: माय भारत (नेहरू युवा केन्द्र) अजमेर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने निवास पर कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना |  Ajmer Breaking News: जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन की बडी कार्यवाही। |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत घर में घुसकर चोरी और घर के मालिकाना वसीयत को खुर्द बुर्द करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम पटेल पुष्कर पहुंचे,उन्होंने जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में विधिवत दर्शन कर देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने किया नरेगा कार्यों का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत नारी शाला रोड पर आबकारी नियमों को ताक में रखकर खोले गए शराब के ठेके का हुआ विरोध, |  Ajmer Breaking News: शादीशुदा व्यक्ति ने पहचान छुपा कर युवती को शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया देह शोषण, |  Ajmer Breaking News: विभिन्न मीडिया माध्यमों से ऑनलाइन फ्रॉड पर जानकारी देने के बावजूद नहीं थम रही साइबर क्राइम की घटना, | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: युवक से मंगेतर बनकर 10 लाख की ठगी, शादी की शॉपिंग के नाम पर भेजवाए पैसे

राजस्थान न्यूज़: जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवती ने मंगेतर बनकर एक युवक से 10 लाख रुपए की ठगी कर ली। युवती ने खुद को पीड़ित युवक की मंगेतर बताकर कॉल किया और शादी की खरीदारी के बहाने क्यूआर कोड भेजकर 28 बार में पैसे मंगवाए। पुलिस के मुताबिक, जमवारामगढ़ निवासी गिर्राज प्रसाद मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गिर्राज बिजली विभाग में कार्यरत हैं। उनकी सगाई 9 मार्च को टेडियावाला निवासी सुमन से हुई थी। सगाई के कुछ दिनों बाद गिर्राज को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली युवती ने खुद को उनकी मंगेतर सुमन बताया और ससुराल का सही पता भी बताया, जिससे गिर्राज विश्वास में आ गए। युवती ने धीरे-धीरे शादी की खरीदारी के लिए पैसों की मांग शुरू कर दी। उसने क्यूआर कोड भेजकर गिर्राज से करीब 10 लाख रुपए 28 बार में ट्रांसफर करवा लिए। गिर्राज को तब ठगी का एहसास हुआ जब गुरुवार को उनकी साली ने असली मंगेतर से बात कराने के लिए फोन किया और असलियत का खुलासा हुआ। पीड़ित गिर्राज ने तुरंत बस्सी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ठग युवती की तलाश जारी है।

Read more 27th Apr 2025

राजस्थान न्यूज़: एसोसिएशन ऑफ स्‍माल एण्‍ड मीडियम न्‍यजपेपर्स ऑफ इण्डिया के 31 वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन

राजस्थान न्यूज़: यपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि अब कोई भी राष्‍ट्र नायकों का अपमान नहीं कर सकेगा। उन्‍होंने कहा कि कुछ दलों के नेतागण ने देश के नायकों के अपमान का सिलसिला जारी रख एक माहौल बनाने की कोशिश की थी। ऐसे लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुंह तोड जवाब मिला है।  विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को केन्‍द्र में रखते हुए कहा कि कुछ लोगों ने नई पीढी के सामने नायकों के प्रति अश्रृदधा का भाव रखा। उन्‍होंने कहा कि देश के लिए त्‍याग और बलिदान करने वाले नायक सभी लोगों के लिए आदरणीय है। वीर सावरकर ने अण्‍डमान एवं निकोबार में राष्‍ट्र के लिए यातनाएं सहन की थी। वहीं राणा सांगा ने राष्‍ट्र के लिए अपने शरीर में अस्‍सी घाव झेले थे। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि नई पीढी को स्‍वतंत्रता सैनानियों के त्‍याग और बलिदान के बारे में बताना होगा। उन्‍होंने कहा है कि वीर सावरकर महान राष्‍ट्र भक्‍त थे। उन्‍होंने अभिनव भारत नामक एक क्रांतिकारी संगठन बनाया था। विदेशी वस्‍त्रों की होली जलाई थी। वे ऐसे लेखक थे, जिनकी पुस्‍तक को प्रकाशित होने से पहले ही ब्रिटिश साम्राज्‍य की सरकारों ने प्रतिबन्धित कर दिया था। उन्‍होंने कहा कि देश के नायकों के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। राष्‍ट्र नायकों का अपमान देश कभी सहन नहीं करेगा। स्‍वतंत्रता सैनानियों की जीवनी और उनके द्वारा स्‍वतन्‍त्रता आन्‍दोलन में दिये गये योगदान के बारे में समाचार पत्रों को आलेख प्रकाशित करने चाहिए, ताकि लोग उनको समझ सके। राष्‍ट्र नायक भावी पीढी के आदर्श बन सके।  विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि राजस्‍थान सरकार में शिक्षा मंत्री के दायित्‍व के दौरान उन्‍होंने वीर सावरकर को पाठ्यक्रम में जोडा था।

Read more 27th Apr 2025

राजस्थान न्यूज़: जयपुर में कांग्रेस का सम्मेलन व संविधान बचाओ रैली आज

राजस्थान न्यूज़: अजमेर (वि.)l जयपुर के रामलीला मैदान में सोमवार को आयोजित  होने  वाले कांग्रेस के सम्मेलन एवं संविधान बचाओ रैली में अजमेर सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में 160 गाड़ियों में 1100 कार्यकर्ताओं का काफिला अजमेर  सहित  जिले  की  सभी  विधान  सभा क्षेत्रों   से प्रातः 6:00 बजे जयपुर के लिए रवाना होगा  सभी कार्यकर्ता बगरू टोल नाके पर एकत्र होंगेl यहां से जयपुर  के   रामलीला मैदान सांगानेरी गेट  के लिए एक  साथ प्रस्थान करेंगेl काफिले में अजमेर जिले की सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ता शामिल होंगेl सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे मुख्य अतिथि होंगे, इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे lउल्लेखनीय है कि रामचंद्र चौधरी अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं तथा विगत 35 वर्षों से डेयरी चेयरमैन के रूप में कार्य करने से ग्रामीण क्षेत्र में चौधरी की मजबूत पकड़ है ,इससे पूर्व भी कांग्रेस की अनेक रैलियां और सभाओं में रामचंद्र चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैl

Read more 27th Apr 2025

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: मुंबई में कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम: प्रवासी राजस्थानी कर्मभूमि के साथ ही मातृभूमि राजस्थान को भी समृद्ध बनाने में दे रहे योगदान : भजनलाल शर्मा

राष्ट्रीय न्यूज़: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार पानी, ऊर्जा, रोजगार और औद्योगिक क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को साकार करने में 8 करोड़ प्रदेशवासियों की भागीदारी के साथ ही प्रवासी राजस्थानी भाई-बहनों की भी अहम भूमिका होगी। मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार को मुंबई में आयोजित कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानी समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी देश-विदेश की विभिन्न यात्राओं के दौरान यह देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई कि हमारे प्रवासी राजस्थानी अपनी कर्मभूमि के विकास में योगदान देने के साथ ही अपनी माटी से जुड़ाव रखते हुए राजस्थान को संवारने और समृद्ध बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।  मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने एक ऐसी ही पहल जल संचय के क्षेत्र में की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में हमें भामाशाहों और प्रवासी भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसके तहत राज्य में लगभग 45 हजार जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। यह अभियान वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजकर न केवल जल उपलब्धता बढ़ाएगा बल्कि भूजल स्तर को बढ़ाने में भी मददगार बनेगा। 

Read more 27th Apr 2025

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: PM मोदी का सख्त संदेश: पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिला देंगे, आतंकवाद को मिलेगी कल्पना से भी बड़ी सजा

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी से आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि "अब वक्त आ गया है कि पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिला दिया जाए। आतंकवादियों को कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।" प्रधानमंत्री ने हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि किसी ने अपना बेटा खोया है, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी। कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती, कोई बिहार का लाल था। आज पूरे देश का आक्रोश एक जैसा है — कारगिल से कन्याकुमारी तक।" पीएम मोदी का यह बयान एक स्पष्ट चेतावनी है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार है, और किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश एकजुट है, और न्याय के इस संघर्ष में हर नागरिक सरकार के साथ है। साथ ही, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के उन नेताओं का आभार जताया जिन्होंने भारत के साथ खड़े होकर हमले की निंदा की।

Read more 24th Apr 2025

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Latest News

New! माय भारत (नेहरू युवा केन्द्र) अजमेर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम

New! केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने निवास पर कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

New! जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

New! अजमेर पुलिस द्वारा एरिया डोमिनेशन की बडी कार्यवाही।

New! सिविल लाइंस थाना अंतर्गत घर में घुसकर चोरी और घर के मालिकाना वसीयत को खुर्द बुर्द करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार,

New! राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम पटेल पुष्कर पहुंचे,उन्होंने जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में विधिवत दर्शन कर देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की

New! जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने किया नरेगा कार्यों का निरीक्षण

New! रामगंज थाना अंतर्गत नारी शाला रोड पर आबकारी नियमों को ताक में रखकर खोले गए शराब के ठेके का हुआ विरोध,

New! शादीशुदा व्यक्ति ने पहचान छुपा कर युवती को शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया देह शोषण,

New! विभिन्न मीडिया माध्यमों से ऑनलाइन फ्रॉड पर जानकारी देने के बावजूद नहीं थम रही साइबर क्राइम की घटना,