राजस्थान न्यूज़: जयपुर के रामलीला मैदान में सोमवार को कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' का आयोजन हुआ। रैली के मुख्य वक्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रहे। खड़गे ने अपने भाषण में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब देश पर संकट आता है तो प्रधानमंत्री को सभी दलों के नेताओं के साथ ऑल पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए थी, लेकिन मोदी जी चुनावी भाषणों में व्यस्त रहे। खड़गे ने कहा कि देश के स्वाभिमान पर हमला हुआ है और ऐसे समय में एकता दिखाना जरूरी था। खड़गे ने कहा कि अगर आज चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सका है तो वह संविधान की देन है, जिसे अंबेडकर ने बनाया। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर अंबेडकर और संविधान के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी बाबा साहेब का नाम लेने से परेशान है तो कांग्रेस उन्हें सही जवाब देगी। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने जयपुर में बीजेपी नेताओं द्वारा हाल ही में हुए उपद्रव पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंकी ताकतें देश को धर्म के नाम पर बांटना चाहती हैं, लेकिन कांग्रेस एकता और भाईचारे की बात करती रहेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य में पंचायतों और समितियों के परिसीमन का मुद्दा उठाया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि पांच साल से अधिक चुनाव टालना संविधान के खिलाफ है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने राजस्थान में ट्रांसफार्मर घोटाले और बढ़ते भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर हमला बोला। रैली में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई और राहुल गांधी द्वारा पीड़ित परिवारों से मिलने का उल्लेख कर कांग्रेस की संवेदनशीलता को दर्शाया गया। कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ किसी भी कार्रवाई में पार्टी सरकार का समर्थन करेगी।
Read more 29th Apr 2025
राजस्थान न्यूज़: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को जयपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान कांग्रेस अच्छा काम कर रही है और पार्टी को यहीं से नई मजबूती मिलेगी। खड़गे ने कहा कि जिला एवं ब्लॉक से लेकर मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को लगातार सशक्त बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब संगठन की जड़ें स्थानीय स्तर पर मजबूत होंगी तो स्वाभाविक रूप से पूरी पार्टी भी अधिक सशक्त और प्रभावी बनेगी। खड़गे के इस बयान से आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर कांग्रेस केराष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे।
Read more 29th Apr 2025
राजस्थान न्यूज़: जयपुर। लोकसभा याचिका समिति के अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने 28 अप्रैल सोमवार को जयपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित 'संविधान बचाओ रैली' पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तथाकथित संविधान बचाओ अभियान न तो संविधान की रक्षा के लिए है, न लोकतंत्र के लिए, बल्कि यह उनकी राजनीतिक बौखलाहट का परिणाम है। कांग्रेस अपनी डूबती नैया को बचाने के लिए इस प्रकार के अभियान चला रही है, जोकि एक नाकाम कोशिश है। लोकसभा याचिका समिति के अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने कहा कि आज कांग्रेस के नेताओं ने रैली में सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को मजबूत करने की बात की, क्योंकि उन्हें भी अब यह अच्छी तरह से पता चल गया है कि कांग्रेस आज न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश में बदहाल, कमजोर और बिखरी हुई स्थिति में है। लोकसभा याचिका समिति के अध्यक्ष एवं सांसद जोशी कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में देश की जनता ने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा, उससे कहीं अधिक करके दिखाया है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ पुलवामा और उरी के हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे कड़े जवाब दिए। अब जब प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले के बाद देश से वादा किया है कि गुनहगारों को कल्पना से भी अधिक कठोर सजा मिलेगी, तो कांग्रेस को उन पर भरोसा करना चाहिए न कि अनर्गल बयानबाजी कर देशहित को आहत करना चाहिए। लोकसभा याचिका समिति के अध्यक्ष एवं सांसद जोशी ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने संविधान की मूल भावना को ज़मीन पर उतारने का वास्तविक काम किया है। इसके उलट कांग्रेस ने दशकों तक सत्ता का दुरुपयोग करते हुए संविधान का अपमान किया —कभी आपातकाल लगाकर, कभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा जमाकर,तो कभी सत्ता में बने रहने के लिए संविधान के साथ खिलवाड़ करके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संविधान की रक्षा की बात करने से पहले सौ बार नहीं, हजार बार सोचने की जरूरत है, क्योंकि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने ही संविधान और लोकतंत्र का सबसे अधिक नुकसान किया है।
Read more 29th Apr 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म पुरस्कारों से विभूतियों को सम्मानित किया गया। देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सभी विभूतियों को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। आपकी असाधारण उपलब्धियां समस्त देशवासियों को प्रेरित करती हैं। इस वर्ष राजस्थान के लिए गर्व का विषय रहा कि प्रदेश की तीन प्रतिष्ठित हस्तियों ने पद्मश्री सम्मान प्राप्त कर मरुधरा का मान बढ़ाया। इनमें प्रख्यात भजन और लोक मांड गायिका श्रीमती बेगम बतूल जी, प्रसिद्ध उर्दू शायर, आलोचक एवं साहित्य विद्वान श्री शीन काफ़ निज़ाम जी तथा अध्यात्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री बैजनाथ महाराज शामिल हैं। राष्ट्र एवं समाज हित में इन विभूतियों का समर्पण प्रेरणास्पद है और हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कि वे इसी प्रकार सेवा और साधना से समाज को प्रेरित करते रहें।
Read more 29th Apr 2025
अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: पहलगाम आतंकी हमले को छह दिन हो चुके हैं, और इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में आसिफ ने कहा कि भारत पहलगाम हमले के जवाब में कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है और यदि देश के अस्तित्व को खतरा हुआ तो परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पाकिस्तान की सेना ने सरकार को संभावित भारतीय सैन्य कार्रवाई के बारे में आगाह कर दिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच पीएम आवास पर 40 मिनट तक एक अहम बैठक हुई, जिसमें हालात की समीक्षा की गई। हालांकि बैठक का ब्योरा अभी सामने नहीं आया है। पहलगाम हमले के बाद के हालात और भी संवेदनशील हो गए हैं। बीते 6 दिनों में एक हजार भारतीय नागरिक वाघा बॉर्डर से भारत लौट चुके हैं। दूसरी ओर करीब 800 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत से पाकिस्तान वापस जा चुके हैं। भारतीयों को यात्रा अवधि कम करने के निर्देश दिए गए थे। वहीं चीन ने भी पहलगाम हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं और भारत-पाकिस्तान दोनों को बातचीत से अपने मतभेद सुलझाने चाहिए। हमले के दो और वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें गोलियों की आवाजें, भागते हुए लोग और घायल पर्यटक दिखाई दे रहे हैं। हमले की भयावहता ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
Read more 29th Apr 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved