राजस्थान न्यूज़: जयपुर मेट्रो के सेकंड फेज को लेकर पिछले 15 वर्षों से लंबित रही योजना को आखिरकार मूर्त रूप मिल गया है। कांग्रेस और बीजेपी सरकारों के बीच फंसी इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) अब अंतिम रूप में तैयार हो गई है। पहले सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक प्रस्तावित यह लाइन अब बदले हुए रूट के साथ रिंग रोड से सीकर रोड होते हुए टोडी मोड़ तक जाएगी। इस परिवर्तन के बाद मेट्रो की कुल लंबाई लगभग 20 किलोमीटर और बढ़ गई है, जिससे अब यह 43 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बन गया है। यह जयपुर मेट्रो के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। डीपीआर फाइनल होने के साथ ही गवर्नमेंट हॉस्टल को क्रॉसिंग स्टेशन के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां से एक रूट चांदपोल मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा, जबकि दूसरा कलेक्ट्रेट सर्किल होकर टोडी मोड़ तक जाएगा। ऐसे में मानसरोवर और बड़ी चौपड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को चांदपोल से दूसरी ट्रेन लेनी होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सर्किट हाउस के पास बनने वाले स्टेशन को एलिवेटेड कनेक्टिविटी के माध्यम से जयपुर जंक्शन से जोड़ा जाएगा ताकि पैदल सड़क पार करने की जरूरत न पड़े। राइस कंपनी द्वारा डीपीआर को सरकार को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इसमें एक-दो संशोधन सुझाए हैं, जिनमें मुख्य बदलाव मेट्रो को जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से जोड़ने को लेकर है। इस डीपीआर को अब केंद्र सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा। कुल लागत करीब ₹11,500 करोड़ आंकी गई है। केंद्र से स्वीकृति और फंड जारी होने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। जयपुरवासियों के लिए यह परियोजना लंबे समय से प्रतीक्षित है और इसके अमल में आने से शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा।
Read more 3rd May 2025
राजस्थान न्यूज़: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों आरपीएससी के पुनर्गठन और एसआई भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर विरोध प्रदर्शन और सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जोरदार पलटवार किया है। उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई ने बेनीवाल को "अविश्वसनीय नेता" बताते हुए कहा कि उनकी राजनीति अब पूरी तरह जनाधार खो चुकी है और वे अब मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए निराधार बयानबाजी का सहारा ले रहे हैं। विश्नोई ने चेतावनी दी कि यदि बेनीवाल युवाओं को गुमराह करने और झूठे आरोपों से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। पेपरलीक मामले में भजनलाल सरकार का ऐतिहासिक कार्य, 292 आरोपी सलाखों के पीछे, 93 लोकसेवकों की सेवा समाप्त : अशोक परनामी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने 'पेपरलीक माफिया' पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 292 आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला है और 92 लोकसेवकों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है—राज्य में अब तक 223 परीक्षाएं हुईं और एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। भजनलाल सरकार ने 16 माह में 67 हजार सरकारी नौकरियां दीं और 1.88 लाख भर्तियां पाइपलाइन में हैं। परनामी ने कहा कि भाजपा 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर अडिग है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो।
Read more 3rd May 2025
राजस्थान न्यूज़: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को SI भर्ती 2021 निरस्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया। उन्होंने इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर में CM आवास के घेराव की योजना बनाई थी। हालांकि, पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेड्स और भारी बंदोबस्त को देखते हुए बेनीवाल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचने से पहले ही स्वेच्छा से गिरफ्तारी दे दी। पुलिस ने हनुमान बेनीवाल सहित उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर पुलिस वैन में बिठाया और सभी को सांगानेर सदर थाने ले जाया गया। इस दौरान मौके पर हल्की झड़प और नारेबाजी भी हुई, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते कोई बड़ा उपद्रव नहीं हुआ। सांगानेर सदर पुलिस स्टेशन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और सांसद बेनीवाल व उनके समर्थक हिरासत के दौरान प्रदर्शन करते हुए हनुमान बेनीवाल पिछले कई दिनों से SI भर्ती परीक्षा 2021 में भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे हैं। उन्होंने हाल ही में एक पूछताछ नोट जारी कर एक राज्य मंत्री पर डमी कैंडिडेट को परीक्षा दिलाने के लिए पैसे देने का आरोप भी लगाया था। हालांकि, इस दस्तावेज को SOG ने फर्जी बताते हुए खंडन कर दिया है।
Read more 2nd May 2025
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: गोवा के शिरगांव गांव में आयोजित प्रसिद्ध लैराई जात्रा के दौरान शुक्रवार शाम मची भगदड़ ने भीषण रूप ले लिया। इस हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार सुबह मीडिया में यह दुखद खबर सामने आई, जिसके बाद राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत तुरंत नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल पहुंचे और वहां भर्ती घायलों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने तथा सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घटनास्थल से लगातार एंबुलेंस के जरिए घायल श्रद्धालुओं को अस्पतालों में लाया जा रहा है। शुक्रवार शाम को हजारों श्रद्धालु लैराई देवी की जात्रा में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान अचानक भीड़ में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोजन स्थल पर क्राउड मैनेजमेंट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे यह हादसा हुआ। लैराई जात्रा नॉर्थ गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में हर साल अप्रैल या मई महीने में आयोजित होती है। यह एक पारंपरिक हिंदू धार्मिक उत्सव है जो देवी लैराई को समर्पित है। गोवा के अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक से भी भारी संख्या में श्रद्धालु इस पर्व में शामिल होने आते हैं। इस वर्ष यह जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। हादसा इसी दौरान हुआ।
Read more 3rd May 2025
राष्ट्रीय न्यूज़: देशभर में अचानक बदले मौसम ने कहर बरपाया है। गुरुवार रात दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली और यूपी में 4-4, जबकि छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की जान गई है। दिल्ली-एनसीआर में हालात: तेज धूल भरी आंधी और भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले और 3 फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ीं। अन्य राज्यों में असर: पश्चिम बंगाल के संदकफू में ताजा बर्फबारी। जम्मू में हुई भारी बारिश से गर्मी से राहत। जयपुर, जैसलमेर, भीलवाड़ा और पाली में भी गुरुवार को तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग का अलर्ट: राजस्थान के 30 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में ओले गिरने की संभावना।दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में धूल भरी आंधी चल सकती है।
Read more 2nd May 2025
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved