For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 177973764
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी |  Ajmer Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान |  Ajmer Breaking News: महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल |  Ajmer Breaking News: पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​ |  Ajmer Breaking News: कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: आतिशबाजी से बिदके हाथी, स्टेच्यू सर्किल पर इधर-उधर भागे; जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर लोग बाल-बाल बचे

राजस्थान न्यूज़: जयपुर के 299वें स्थापना दिवस की शाम स्टेच्यू सर्किल पर जैसे ही आतिशबाजी शुरू हुई, समारोह में शामिल हाथी बिदक गए। धमाकों की आवाज और रोशनी से घबराए हाथी सर्किल के पास सड़क पर इधर-उधर भागने लगे। उस समय वहां बड़ी संख्या में लोग खड़े थे और कई लोग बाल-बाल बचे। मौके के वीडियो में हाथी सड़क के बीचोंबीच आगे बढ़ते दिख रहे हैं। उनके महावत पीठ पर ही बैठे हैं और ठीक उनके बीच से एक मोटरसाइकिल सवार निकल रहा है। दोनों तरफ कारें खड़ी हैं और आगे ट्रैफिक चल रहा है। हाथी आयोजन का ही हिस्सा थे हाथी वहां संयोग से नहीं पहुंचे थे। नगर निगम के तय कार्यक्रम के मुताबिक सवाई जयसिंह सर्किल पर महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन के दौरान चारों दिशाओं के रास्तों पर आठ हाथियों के साथ शहनाई वादन होना था। यही शहनाई वादन हुआ भी, और इसके बाद आतिशबाजी शुरू हुई।स्टेच्यू सर्किल का असली नाम सवाई जयसिंह सर्किल ही है। महापौर सुनील कोठारी के मुताबिक आम बोलचाल में यह स्टेच्यू सर्किल के नाम से जाना जाने लगा, इसलिए निगम के कागजों में भी दोनों नाम चलते हैं। इससे पहले शाम को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित किए और पूरा सर्किल 11 हजार इलेक्ट्रॉनिक और मिट्टी के दीपकों से जगमगा उठा। हेलिकॉप्टर से यहां भी फूल बरसाए गए।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, महापौर सुनील कोठारी, उप महापौर सरोज कंवर, निगम आयुक्त ओम कसेरा और अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल मौजूद रहे। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कलाकारों ने लोकगीतों पर प्रस्तुतियां दीं और जयपुर पर आधारित गीत पेश किया गया। दर्शकों में विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। सुबह गंगापोल दरवाजे पर क्रेन से गणेश पूजन दिन की शुरुआत गंगापोल दरवाजे से हुई, जहां क्रेन की मदद से दरवाजे पर बने भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन किया गया। शहनाई वादन और नगाड़ों की गूंज के बीच हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए और गुलाब की पंखुड़ियां गिरती देख लोग रुक गए।पूजन में महापौर सुनील कोठारी और सांसद मंजू शर्मा के साथ विधायक बालमुकुंदाचार्य, उप महापौर सरोज कंवर और पार्षद विमल अग्रवाल, प्रतिभा शर्मा, कविता शर्मा तथा सुभाष सांघी शामिल हुए। इसके बाद आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई और जयपुर घराने का कथक प्रस्तुत किया गया।स्थापना दिवस आमतौर पर महीने भर चलता है, लेकिन इस बार कार्यक्रम दो दिन में सिमट गया। महापौर सुनील कोठारी ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि नगर निगम बोर्ड को बने करीब एक महीना ही हुआ है और इतने कम समय में बड़े आयोजन की तैयारी संभव नहीं थी। मंगलवार को मोती डूंगरी गणेशजी को निमंत्रण दिया गया और शाम को बिड़ला ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें देशभर से आए सात कवियों ने प्रस्तुतियां दीं।

Read more 19th Nov 2026

राजस्थान न्यूज़: कायमखानी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में  11 जोड़े बने हमसफर

राजस्थान न्यूज़: शाहपुरा। सामाजिक एकता, सादगी और आपसी सहयोग की मिसाल पेश करते हुए कायमखानी वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में कायमखानी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया । सम्मेलन की अध्यक्षता  कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष सावंत खा कायमखानी ने की एवं मुख्य अतिथि नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश सेन, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका के उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद इशाक अतिविशिष्ट अतिथि भामाशाह मोहम्मद खा कायमखानी चितौड़गढ़ ओर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष भाजपा इमरान कायमखानी  के साथ सभी अतिथियों का स्वागत माला, पगड़ी ओर शॉल ओढ़कर किया गया।कायमखानी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष उम्मेद खा कायमखानी ने बताया कि यह सामूहिक विवाह सम्मेलन बिजयनगर रोड स्थित गांधी फार्म में संपन्न हुआ । इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में जिले के 11 जोड़े निकाह के बंधन में बंधकर हमसफर बने।सोसायटी के सचिव हाजी शौकत खां कायमखानी ने बताया कि सम्मेलन में पंजीकृत 11  जोड़ों की बारातें अपराह्न में पहुंचि। शाम 5 बजे शहर काजी सैयद शराफत अली की सदारत में मौलाना मुमताज द्वारा निकाह की रस्म अदा कराई गई । इसके बाद अजीम अली सरकार की दरगाह परिसर में बरातियों, मेहमानों, अतिथियों और समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई।  वेलफेयर सोसायटी द्वारा पार्षद यूसुफ खान, पार्षद प्रतिनिधि आसिफ खान, वार्ड पंच गुलशेर खा रुपपुरा, इस्लाम खा प्रतापपुरा, रिटायर्ड ASI चिराग अली खा कायमखानी, शौकत खान भीलवाड़ा, मुराद खान प्रतापपुरा, इस्लाम खान आदि का अभिनंदन किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. मोहम्मद इशाक ने कहा कि कायमखानी समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा अब तक 14 विवाह सम्मेलन आयोजित किये गए, जिससे फिजूलखर्ची पर रोक लगी है अब इसी तरह सभी को मिलकर समाज में बच्चों की शिक्षा के लिए काम करना चाहिए। कायमखानी महासभा जिलाध्यक्ष सांवत खा ने भी अपने सम्बोधन में फिजूल खर्ची रोकने पर जोर दिया।  मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेन ने सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई ओर शुभकामनाएं दी । अंत में सोसायटी के अध्यक्ष उम्मेद खा कायमखानी ने सम्मेलन में आए सभी अतिथियों, कॉम के सरदारों, माताओं, बहनों, युवाओ, मेहमानों, पत्रकार साथियों का धन्यवाद ओर आभार व्यक्त किया।  इस मौके पर सोसायटी के जाकिर खा फतेहखानी (गोरू मामा), उस्मान खान हुसैनखानी, महमूद खान मलवाण, हमीद खा हाथीखानी, नाहर खा हाथीखानी, जीवण खा, हमीद खा अगवान, चिराग खा, बरकत खा, अख्तर खा के साथ हजारों समाजजन उपस्थित थे।

Read more 19th Nov 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: नेहा गिरि की किताब 'राज कृति' पर बीकानेर हाउस में बातचीत: राजस्थान की जीवित कला और राजीविका की महिला कारीगरों को समर्पित

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में 15 नवंबर को लेखिका नेहा गिरि की किताब 'राज कृति' पर बातचीत हुई। कार्यक्रम का शीर्षक 'A Conversation Beyond the Pages' रखा गया था। किताब को राजस्थान की जीवित कलात्मक विरासत और राजीविका की महिला कारीगरों को समर्पित बताया गया है। कार्यक्रम के मंच पर राजीविका की महिला कारीगर भी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि वी. श्रीनिवास ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह जानकारी वी. श्रीनिवास की सोशल मीडिया पोस्ट से मिली है, जिसमें लेखिका को इस प्रयास के लिए बधाई दी गई।

Read more 16th Nov 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: संजय की मौत न होती तो शायद राजीव आज भी जिंदा होते: सोनिया; बोलीं- गीता से मिला राजनीति में आने का साहस, पीएम पद छोड़ने का पछतावा नहीं

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि अगर संजय गांधी की मौत नहीं हुई होती तो गांधी परिवार और देश की राजनीति यकीनन अलग होती। उनके पति राजीव गांधी शायद आज निजी जीवन जी रहे होते और शायद जिंदा भी होते। सोनिया ने कहा कि राजीव जिंदा होते तो वे सब एक सामान्य जिंदगी जी रहे होते। लोगों ने उनके बारे में कई किस्से-कहानियां गढ़ीं, लेकिन उन्होंने इन सब पर ध्यान देने के बजाय अपने बच्चों और काम पर ध्यान दिया। अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर एक हिंदी अखबार को दिए इंटरव्यू में सोनिया ने आपातकाल, संजय गांधी की मौत के बाद परिवार में आई दरार, राजीव के राजनीति में आने, अपने विदेशी मूल पर उठे सवालों और प्रधानमंत्री पद ठुकराने पर खुलकर बात की। नेहरू-गांधी परिवार में जवाहरलाल नेहरू के बाद सोनिया पहली सदस्य हैं, जिन्होंने आत्मकथा लिखी है। नेहरू ने 1936 में ‘एन ऑटोबायोग्राफी’ लिखी थी, यानी परिवार से अगली आत्मकथा आने में 90 साल लगे। 2015 में राहुल-प्रियंका के कहने पर शुरू की किताब सोनिया ने बताया कि आत्मकथा लिखने का खयाल पहली बार 2015 में आया, जब राहुल और प्रियंका ने उनसे लिखने को कहा। कुछ दोस्तों ने भी यही सलाह दी। इसके बाद उन्होंने नोट्स जुटाने शुरू किए और यादें एक-एक कर सामने आती गईं। करीब दस साल की मेहनत के बाद यह किताब सामने आई। राजीव से पहली मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों कुछ साझा दोस्तों के जरिए मिले थे, तब वे 19 साल की थीं। वे राजीव के व्यक्तित्व से प्रभावित हुई थीं, उनके नाम या परिवार से नहीं। शादी के बाद भी, जब राजीव पायलट थे, उनका जीवन एक आम मध्यमवर्गीय परिवार जैसा था। आपातकाल के फैसले से असहमत थे राजीव आपातकाल पर सोनिया ने कहा कि इंदिरा गांधी जानती थीं कि राजीव आपातकाल लगाने के फैसले से सहमत नहीं थे। फिर भी परिवार में मतभेद का सवाल नहीं था, क्योंकि दोनों बेटे मां का बहुत आदर करते थे। उन्होंने कहा कि यह फैसला इंदिरा गांधी के लिए भी आसान नहीं था, क्योंकि वे स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रही थीं और लोकतंत्र में गहरी आस्था रखती थीं। सोनिया के मुताबिक उस समय पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मानते थे कि बढ़ती अराजकता और हिंसा के बीच आपातकाल ही इकलौता रास्ता है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेताओं ने सेना और सरकारी अधिकारियों से आदेश न मानने तक की अपील की थी। मेनका की मां चाहती थीं सीधे राजनीति, यहीं से पड़ी दरार सोनिया ने बताया कि संजय और मेनका की शादी के कुछ महीनों बाद ही परिवार का माहौल बदलने लगा था। पहले दोनों भाई काफी वक्त साथ बिताते थे, लेकिन शादी के बाद संजय परिवार से कुछ दूर हो गए। संजय की मौत के बाद घर का माहौल और बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि उस समय मेनका 23 साल की थीं और इतनी कम उम्र में पति को खोने का सदमा कठिन था। मेनका की मां चाहती थीं कि वे सीधे राजनीति में आएं, जबकि इंदिरा गांधी का मानना था कि उन्हें कुछ महीने के बेटे वरुण पर ध्यान देना चाहिए। सोनिया के मुताबिक विचारों का यही टकराव दरार की वजह बना, जिसका असर शायद आज तक है। किताब में भी सोनिया ने इस अनबन का जिक्र किया है, जिसमें वरुण के पहले जन्मदिन की पार्टी वसुंधरा राजे के घर होने की बात लिखी गई है। राजीव को राजनीति से रोकने की हर कोशिश की सोनिया ने कहा कि संजय के निधन के बाद उन्होंने राजीव को राजनीति में आने से रोकने की हर संभव कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे साफ हो गया कि उनके लिए इससे दूर रहना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वे राजीव की दुविधा समझ सकती थीं। इंदिरा गांधी के निजी स्वभाव पर उन्होंने बताया कि घर में वे बेहद सहज और स्नेह भरी थीं। नई बहू के तौर पर उन्हें कभी परायेपन का एहसास नहीं होने दिया। सोनिया ने बताया कि 1969 में उनके पहले बेटे के निधन के समय इंदिरा गांधी अपना दौरा बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंची थीं और राजीव व उन्हें गले लगाकर हिम्मत दी थी। संजय को खोने के बाद इंदिरा सबके सामने मजबूत दिखीं, लेकिन अपने कमरे में अकेले बैठकर रोया करती थीं। गीता से मिला राजनीति में आने का साहस राजीव की हत्या के बाद राजनीति से दूर रहने और फिर लौटने पर सोनिया ने कहा कि वे सामान्य जिंदगी जीना चाहती थीं और बच्चों को सार्वजनिक जीवन की मुश्किलों से बचाना उनकी प्राथमिकता थी। लेकिन वर्षों बाद उन्हें लगा कि जिस विचार के लिए उनके परिवार ने जान तक दी, वह कमजोर पड़ रहा है। इस दुविधा में उन्होंने भगवद् गीता का सहारा लिया। गीता ने सिखाया कि नतीजे की चिंता किए बिना अपना कर्तव्य निभाना चाहिए, और इसी विचार ने उन्हें राजनीति में आने का साहस दिया। अमेठी में किसी ने मूल नहीं पूछा, बहू कहकर बुलाया शरद पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर के उनके विदेशी मूल पर सवाल उठाने के बारे में सोनिया ने कहा कि तब तक राजीव से उनकी शादी को कई दशक बीत चुके थे। उन्होंने इसी देश में घर बसाया था और उसे उजड़ते भी देखा था। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया। अमेठी के गांवों में लोग उनका मूल नहीं पूछते थे, बल्कि बहू कहकर अपने घर बुलाते थे। पीएम पद पर बच्चों से किया वादा, कोई पछतावा नहीं 2004 में यूपीए की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद न लेने पर सोनिया ने कहा कि चुनाव से कई महीने पहले ही राहुल और प्रियंका से इस पर बात हो चुकी थी और उन्होंने साफ कह दिया था कि वे प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी। यह उनका निजी फैसला था, जो उन्होंने बच्चों से वादा करके लिया था। जीत के बाद गठबंधन के नेताओं के आग्रह पर परिवार में फिर चर्चा हुई, लेकिन फैसला नहीं बदला और उन्हें इस पर कभी पछतावा नहीं हुआ। मनमोहन सिंह के साथ सत्ता के दो केंद्र होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों के बीच जिम्मेदारियों का साफ बंटवारा था। सरकार चलाना मनमोहन सिंह का काम था और पार्टी का नेतृत्व वे करती थीं। हर हफ्ते कोर ग्रुप की बैठक में तालमेल बनता था। उन्होंने मनमोहन सिंह को ईमानदार और निष्ठावान व्यक्ति बताया, जो पार्टी के अंदरूनी गुटों से दूर थे। लोकतांत्रिक संस्थाओं के सामने चुनौतियां मौजूदा हालात पर सोनिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक ताने-बाने के सामने कई चुनौतियां आई हैं। मीडिया, संसद और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं की स्वतंत्रता पर लगातार बहस हुई है और सत्ता के केंद्रीकरण व सामाजिक ध्रुवीकरण को लेकर चिंताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में कांग्रेस, दूसरे विपक्षी दलों और युवाओं की भूमिका अहम है, और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए संवाद और असहमति का सम्मान जरूरी है।

Read more 12th Nov 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Ajmer Headlines

#मधुकर कहिन

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?... 

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?...  * ओशो के निजी दंत चिकित्सक देवगेट ओशो की मृत्यु से 4 दिन पहले हुई घटनाओं के बारे में बात करते हैं (शरीर को छोड़कर)... * 15 aजनवरी, 1990 को, मेरे जन्मदिन पर, मुझे शुन्यो से एक संदेश मिला: ओशो चाहते थे कि मैं उनके पेट का एक्स-रे ले। हम दंaत कक्ष में मिले। ओशो का शरीर पतला और बेकार लग रहा था, फिर भी मैंने उसे शक्तिशाली रूप से उपस्थित महसूस किया। मुझे शुन्यो से पता था कि वह हर दिन बीस घंटे से अधिक सो रहा था, हर शाम बुद्ध हॉल में कुछ क़ीमती मिनटों के लिए अपनी शारीरिक ऊर्जा को बचा रहा था। ओशो नेa मुझे बताया कि उसके हमलावरों की आवाज़ से उसका शरीर बहुत कमजोर हो गया था। उन्होंने कहा कि उनमें से शायद तीन, दो पुरुष और एक महिला, ध्वनि तरंगों पर ध्यानaa केंद्रित करने और अपने शरीर को लक्षित करने के लिए एक विशेष गठन में बैठे थे। यहां भारत में प्राचीन योगिक प्रथाएं हैं जहां लोग कुछ ध्वनियों, कुछ मंत्रों को जानते हैं, जो लोगों को नुक़सान पहुंचाने के लिए ध्वनि को केंद्रित कर सकते हैं। लेकिन मुझ पर हमला करaaने वाले ये लोग भारतीय नहीं हैं। वे वही लोग हैं जिन्होंने अमेरिका में पहले मुझे मारने की कोशिश की थी। वे तब सफल नहीं हो सके, और अब वे जो शुरू किया उसे पूरा कर ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बोलने से रोकने के लिए ज़हर की कोशिश की लेकिन मैं जारी रखने में कामयाब रहा। अब, पांच साल बाद वे वापस आ गए हैं। उन्होंने पहले बुद्ध हॉल में अपनी ध्वनि किरणों का उपयोग मेरे दिमाग़ पर हमला करने के लिए किया लेकिन मैं अपने दिमाग़ में नहीं हूं। मैं एक नो-मन हूं और उनकी आवाज़ का बहुत कम प्रभाव था। इसलिए उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी, अब वे मेरे शरीर पर हमला कर रहे हैं। मेरे गरीब शरीर को उनकी किरणों से कोई सुरक्षा नहीं है। हर दिन यह कमजोर होता जाता है। वे मुझे मार नहीं सकते लेकिन वे मेरे शरीर को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। अभी मेरे जिगर के क्षेत्र में बहुत दर्द हो रहा है। क्या आप इसे एक्स-रे कर सकते हैं? दुख की बात है, मैंने समझाया कि मेरी दंत एक्स-रे मशीन शायद अपर्याप्त थी क्योंकि यह केवल दांतों और जबड़े की छोटी फिल्में ले सकती थी, लेकिन हम कोशिश कर सकते थे। अमृतो को हमारे पास सबसे बड़ी एक्स-रे फ़िल्म मिली, जबकि मैंने इसकी बीम को चौड़ा करने के लिए डेंटल एक्स-रे मशीन के साथ जिग्गल किया। मैंने वह करने की कोशिश की जो ओशो पूछ रहा था। मैंने उसके जिगर के क्षेत्र की एक तस्वीर ली और फिर दंत विकास में बड़ी फ़िल्म विकसित करने में कामयाब रहा टैंक जिसे छोटी इंट्रा-ओरल डेंटल फ़िल्मों के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन परिणामी छवि धुंधली और अस्पष्ट थी। यह आख़िरी बार था जब मैंने ओशो को उसके भौतिक शरीर में देखा था। 19 जनवरी को शाम 4:30 बजे थे: मैं अपनी प्रेमिका के साथ अपने कमरे में था जब दरवाजे पर एक ज़रूरी दस्तक हुई। मनीषा, पीला और तनावग्रस्त दिख रही थी, ने पूछा कि क्या वह मेरे कमरे के फ़ोन का उपयोग कर सकती है। मुझे पता था कि वह केवल पूछेगी कि क्या कुछ असामान्य हो रहा है। अस्थायी सचिव के रूप में कार्य करते हुए वह इनर सर्कल के सदस्यों को फ़ोन कर रही थी और उन्हें कृष्णा हाउस में एक असाधारण बैठक में तुरंत आने के लिए कह रही थी। ओशो ने पंद्रह महीने पहले इक्कीस लोगों की एक कम्यून प्रबंधन टीम की स्थापना की थी, इसे इनर सर्कल का नाम दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका काम कम्यून के दिन-प्रतिदिन चलने का प्रबंधन करना था। मैं मूल चयन में नहीं था, लेकिन कुछ महीने बाद मुझे शामिल होने के लिए कहा गया था। फ़ोन करने के बाद, मनीषा ने कहा, “गीट, तुमने सुना कि मैं दूसरों को क्या बता रहा था। बैठक कृष्णा हाउस की छत पर ब्लू रूम में है। क्या आप वहां तुरंत जा सकते हैं?” इससे पहले कि मैं कोई सवाल पूछ पाता, वह जल्दी से गलियारे में चली गई, स्पष्ट रूप से एक और महत्वपूर्ण कार्य में शामिल थी। मैंने दोपहर के अधिकांश समय अजीब तरह से विपुल महसूस किया था। बाहरी मामलों की उथल-पुथल के बावजूद मैं कई दिनों से उत्साहित महसूस कर रहा था। मेरे दिल में ख़ुशी का एक अकथनीय नृत्य था। अंदर से मुझे उत्साह, आनंद महसूस हुआ। ब्लू रूम में पहुंचने पर, मैंने देखा कि अधिकांश इनर सर्कल पहले से ही वहां इकट्ठा हो चुके थे। माहौल तनावपूर्ण और तनावपूर्ण था। मेरा अपना उत्साह जगह से बाहर लग रहा था। मैं बैठ गया और इंतज़ार किया। कुछ मिनटों के बाद जयेश ने अमृतो के साथ प्रवेश किया। यह देखने के लिए संक्षेप में चारों ओर देखते हुए कि हम सभी मौजूद हैं, उन्होंने एक दृढ़, हालांकि शांत आवाज़ में कहा, “मुझे लगता है कि इसे लपेटने का कोई तरीक़ा नहीं है। मैं आपको सीधे बताऊंगा। ओशो ने कुछ समय पहले लगभग 4:45 बजे अपना शरीर छोड़ दिया था दोपहर।” स्तब्ध, मैंने अपनी घड़ी को देखा। शाम के 5:15 बजे थे। उपस्थित दो या तीन लोग रोने लगे। जयेश ने जल्दी से बीच में टोका, “देखो, मुझे तुम्हारी सारी मदद की ज़रूरत है। कृपया अभी तक अलग न हों। मुझे आप सभी की ज़रूरत है कि ओशो के भेजने को उतना ही सुंदर बनाने में मदद करें जितना वह हकदार है। यह आख़िरी चीज है जो हम उसके लिए कर सकते हैं भौतिक शरीर, चलो इसे अद्भुत बनाते हैं। उसने मुझे ठीक से बताया कि वह कैसे चाहता है कि ऐसा हो। उसने मुझे हर चीज के लिए विस्तृत निर्देश दिए, लेकिन मुझे यहां हर किसी की मदद की ज़रूरत है।” जयेश के शब्दों को सुनकर मेरा पहले का उत्साह सदमे में बदल गया था, लेकिन मैंने ओशो को अपने लोगों के साथ अपने अंतिम उत्सव का आनंद लेने में सक्षम बनाने के लिए हमारी मदद के लिए जयेश की अपील को स्पष्ट रूप से सुना। जैसे ही मैंने ब्लू रूम छोड़ा, जयेश ने मुझे बताया कि ओशो ने अनुरोध किया था कि मैं उनके शरीर को जलते हुए घाटों तक ले जाने के लिए एक वाहक बनूं। गतिविधि और भ्रमित भावनाओं के एक धुंध में मुझे याद है कि ओशो के इस अंतिम उपहार के लिए बेहद आभारी महसूस कर रहा था। - स्वामी देवगीत पुस्तक : ओशो - द फर्स्ट बुद्ध इन द डेंटल चेयर अध्याय: 17 अध्याय का नाम: ओशो का अंतिम दंत नाटक: अधिनियम V अंतिम सुनहरी झलक

Latest News

• New! अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में इको जांच की लंबी तारीखों पर सवाल

• New! अजमेर में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 6 लाख की चोरी

• New! पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि: देश की एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं — कांग्रेस नेताओं का बयान

• New! महिला मंडलों की अनूठी पहल: जरूरतमंद कन्याओं का भरा जा रहा मायरा, अब तक 20 बच्चियों को मिला संबल

• New! पुष्कर पशु मेले में रोमांचक मुकाबले और अश्व नृत्य प्रतियोगिता एवं देशी विदेशी टीमों के बीच खेला गया कबड्डी मैच ​

• New! कैप्टन कूल का एक और खामोश अलविदा, एमएस धोनी ने लिया आईपीएल से भी संन्यास

• New! पुष्कर मेले में नाबालिग जेबकतरे सक्रिय, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात!

• New! अजमेर में दरगाह क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; 25 महंगे मोबाइल बरामद

• New! पुष्कर सरोवर पर दीपदान, महाआरती और अन्नकूट में उमड़े श्रद्धालु, सवा लाख दीपों से रोशन पुष्कर सरोवर के 52 घाट,

• New! आदर्श नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, मादक पदार्थ स्मैक का सेवन करते एक टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।