For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170581589
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गूंज गरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रों की धूम, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को देखने उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: नाका मदार के वार्ड 55 में गरबा रास की धूम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मां दुर्गा की आरती |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ईदगाह कॉलोनी में आया साइलेंट किलर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टेलर ने रौंदा, पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती   |  Ajmer Breaking News: अजमेर। कल्याणीपुरा स्थित जगत जननी माँ काली मंदिर में माँ काली मित्र मंडल के तत्वावधान में कन्या पूजन |  Ajmer Breaking News: दुकान में घुसकर मारपीट और सोने की चैन छीनने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के किशनपुरा गांव में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा! अखंड दीपक से चुनरी में लगी आग, बचाने के प्रयास में झुलसी महिला।   |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, अमन-चैन की मांगी दुआ | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: गौशाला अनुदान, महंगाई और सिंचाई के पानी पर जूली का सरकार पर हमला: बोले— भाजपा की कथनी और करनी का अंतर जनता देख रही है

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गौवंश, किसान और महंगाई के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर अब प्रदेश की जनता देख रही है, और चुनाव के समय बड़े वादे करने वाली पार्टी सत्ता में आने के बाद जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ रही है।जूली ने कहा कि गायों के नाम पर वोट मांगने वाली सरकार में स्थिति यह है कि गौशाला संचालकों को समय पर अनुदान दिलवाने की मांग के लिए जयपुर आकर गुहार लगानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गौशालाओं को नौ माह तक अनुदान देने का निर्णय लिया था, ताकि गौवंश की देखभाल में कमी न आए।गौशाला संचालकों ने 9 अक्टूबर को जयपुर में टोंक रोड स्थित श्री पिंजरापोल गौशाला में ‘गो अधिकार हुंकार रैली’ की थी। राजस्थान गो सेवा समिति के बैनर तले हुए इस आयोजन में संचालकों की प्रमुख मांग सहायता की अवधि नौ महीने से बढ़ाकर 12 महीने करने की थी। उन्होंने ऑडिट रिकवरी के नाम पर गौशालाओं के खातों से निकाली गई करीब 100 करोड़ रुपये की राशि का मुद्दा भी उठाया था। गौशाला संचालकों की मांग सरकार की ओर से क्या कहा गया सहायता की अवधि नौ महीने से बढ़ाकर 12 महीने हो तीन महीने के विशेष पैकेज में 400 करोड़ रुपये ऑडिट रिकवरी के नाम पर खातों से निकाली गई राशि वापस हो बकाया राशि की रिकवरी नहीं की जाएगी सब्सिडी समय पर मिले, तय कैलेंडर बने अप्रैल से जुलाई तक चार महीने की सब्सिडी एडवांस देने की बात पानी, जमीन और लंबित मामलों का निपटारा फैसले के लिए कमेटी, जो तीन महीने में रिपोर्ट दे जूली ने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक पाकिस्तान के नाम पर चुनावी राजनीति की और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान ने पार्टी की राजनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके मुताबिक इस मुद्दे पर भाजपा का दोहरा रवैया जनता के सामने है।यह विवाद 15 अक्टूबर को जयपुर में एक कार्यक्रम में दी गई राठौड़ की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था। राठौड़ ने अगले दिन कहा था कि उनकी बात भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के संदर्भ में थी और क्लिप काटकर फैलाई गई। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने 17 अक्टूबर को राठौड़ से फोन पर बात कर मामले की जानकारी ली थी। जूली ने कहा कि भाजपा ने चुनावों में ‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा दिया था, लेकिन आज महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि रसोई का बजट बिगड़ चुका है, रोजमर्रा की जरूरत की चीजें महंगी हैं और दीपावली जैसे त्योहार पर भी आम आदमी को राहत नहीं मिली। जनता अब नारों से नहीं, बल्कि अपने जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से सरकार के कामकाज का आकलन कर रही है। — टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष, राजस्थान विधानसभा किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिलने का आरोप जूली ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की बात तो करती है, लेकिन किसानों को सिंचाई के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा और वे फसलें बचाने के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किसानों के बिजली बिल शून्य किए गए थे और कर्जमाफी के निर्णय से उन्हें लाभ मिला था। उन्होंने पूछा कि किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई का पर्याप्त पानी देने और खेती की लागत घटाने के वादों पर सरकार क्या जवाब देगी।सिंचाई और पानी का मुद्दा कांग्रेस लगातार उठा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को ही कहा था कि प्रदेश में बांध खाली पड़े हैं और जैसलमेर में हजारों गायें मर चुकी हैं। भाजपा या सरकार की ओर से जूली के इस बयान पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read more 19th Oct 2026

राजस्थान न्यूज़: फ्रांस, बांग्लादेश और नेपाल के हालात भारत के विपक्ष के लिए सबक: पूर्व सांसद रामचरण बोहरा का कांग्रेस पर निशाना

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने कहा है कि दुनिया के अलग-अलग देशों में राजनीतिक अस्थिरता, हिंसक विरोध प्रदर्शनों और सत्ता परिवर्तन को लेकर बने हालात भारत के विपक्ष के लिए सबक हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांस, बांग्लादेश और नेपाल में सामने आए घटनाक्रमों के बीच भारत की स्थिरता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नेतृत्व का महत्व और स्पष्ट होता है।बोहरा ने कहा कि देश में कांग्रेस और विपक्ष के कुछ दलों ने सत्ता की लालसा में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की, जिससे जनता के बीच भ्रम और असंतोष को बढ़ावा मिले। उनके मुताबिक विपक्ष की राजनीति का उद्देश्य जनहित के मुद्दों का समाधान करना नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को कमजोर करना रह गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, निर्णायक इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाली नीतियों ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था में जनता का भरोसा मजबूत किया है। बोहरा के मुताबिक भारत की जनता जागरूक है और वह किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र या भ्रामक प्रचार को सफल नहीं होने देगी। ‘विरोध विपक्ष का अधिकार, लेकिन…’ बोहरा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर देश में भय, हिंसा और अस्थिरता का वातावरण बनाने की कोशिश स्वीकार्य नहीं हो सकती। उनके अनुसार राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ करने वाली राजनीति को जनता समर्थन नहीं देगी। लोकतंत्र में सरकार का विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर देश में भय, हिंसा और अस्थिरता का वातावरण बनाने की कोशिश किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती। — रामचरण बोहरा, पूर्व सांसद ‘विपक्ष नकारात्मक राजनीति छोड़े’ उन्होंने कहा कि भारत कोई कमजोर राष्ट्र नहीं है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ खड़ा है। बोहरा ने कहा कि विपक्ष को नकारात्मक राजनीति छोड़कर राष्ट्रहित, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर अपनी भूमिका निभानी चाहिए, और अराजकता के जरिए राजनीतिक लाभ उठाने की सोच रखने वालों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

Read more 19th Oct 2026

राजस्थान न्यूज़: अष्टमी-महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास के मंदिर में भजनलाल शर्मा ने किया कन्या पूजन, बोले— हर बेटी सशक्त और सुरक्षित बने

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अष्टमी और महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कन्या पूजन किया और कन्याओं का वंदन कर उन्हें भोजन कराया। पूजा के दौरान उनकी पत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं। ‘हर बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने’ मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां शक्ति और स्नेह का स्वरूप हैं और उनके चेहरे हर आंगन को खुशियों से भर देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यही सरकार का संकल्प है। प्रदेश की हर बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यही हमारा परम संकल्प है। — भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री उन्होंने आदिशक्ति मां भवानी से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में हवन भी किया गया। नवरात्र के पहले दिन इसी मंदिर में की थी घट स्थापना मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन, 11 अक्टूबर को, इसी मंदिर में घट स्थापना की थी। इस तरह नवरात्र के 9 वें दिन उन्होंने उसी मंदिर में कन्या पूजन के साथ आराधना पूरी की। वे हर नवरात्र पर मुख्यमंत्री निवास के इसी मंदिर में घट स्थापना करते रहे हैं, और इस साल चैत्र नवरात्र के पहले दिन भी उन्होंने यहीं घट स्थापना की थी।

Read more 19th Oct 2026

उदयपुर

उदयपुर न्यूज़: उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल द्वारा ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर न्यूज़: उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, अजमेर मंडल के तत्वावधान में आयोजित 'ऑन द स्पॉट' ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती ज्योति ऊषाहरा, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुमारी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों के मूल्यांकन के पश्चात निबंध प्रतियोगिता में 9 तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में 9, यानी कुल 18 प्रतिभाशाली बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों और बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।

Read more 28th Sep 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: टाइगर श्रॉफ से पहले 4 साल में 8 सितारों पर चलीं गोलियां: मूसेवाला से सलमान, कपिल और गुरु रंधावा तक; 7 मामलों में बिश्नोई गैंग का नाम

राष्ट्रीय न्यूज़: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में हुई फायरिंग कोई अकेली घटना नहीं है। बीते चार साल में देश-विदेश में कम से कम आठ फिल्मी और संगीत सितारों के घर, कारोबार या उनसे जुड़े ठिकानों पर गोलियां चल चुकी हैं। इनमें से सात मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग या उससे जुड़े गैंगस्टरों का नाम सामने आया। टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से ली गई है। तारीख सितारा जगह जिम्मेदारी का दावा 11 जून 2026 गुरु रंधावा पश्चिम विहार, दिल्ली बिश्नोई गैंग (अनिल पंडित) 1 फरवरी 2026 रोहित शेट्टी जुहू, मुंबई बिश्नोई गैंग (शुभम लोनकर) 16 अक्टूबर 2025 कपिल शर्मा सरे, कनाडा बिश्नोई गैंग (गोल्डी ढिल्लों) 17 अगस्त 2025 एल्विश यादव गुरुग्राम हिमांशु भाऊ गैंग सितंबर 2024 एपी ढिल्लों वैंकूवर आइलैंड, कनाडा बिश्नोई–रोहित गोदारा गैंग 14 अप्रैल 2024 सलमान खान बांद्रा, मुंबई लॉरेंस बिश्नोई गैंग 25 नवंबर 2023 गिप्पी ग्रेवाल वैंकूवर, कनाडा लॉरेंस बिश्नोई गैंग 29 मई 2022 सिद्धू मूसेवाला मानसा, पंजाब गोल्डी बराड़–बिश्नोई गैंग गुरु रंधावा: पश्चिम विहार में जिम पर फायरिंग दिल्ली के पश्चिम विहार में 11 जून की सुबह करीब चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने गायक गुरु रंधावा से जुड़े एक जिम के बाहर गोलियां चलाईं। कोई घायल नहीं हुआ, मौके से सात खाली कारतूस मिले। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 15 जून को सोनीपत के अरमान (19) और तुषार (21) को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों अमेरिका में बैठे बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित के लिए काम कर रहे थे। रोहित शेट्टी: जुहू के घर पर गोलियां फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर 1 फरवरी, रविवार तड़के फायरिंग हुई। एक गोली इमारत में बने जिम के कांच के हिस्से पर लगी, कोई घायल नहीं हुआ। सोशल मीडिया पोस्ट में शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई के नाम से जिम्मेदारी ली गई। बाद में एक ऑडियो में 20 करोड़ रुपए मांगते हुए फायरिंग को ‘ट्रेलर’ बताया गया। कपिल शर्मा: कनाडा के कैफे पर तीसरा हमला कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर 16 अक्टूबर 2025 को तीसरी बार गोलियां चलीं। इससे पहले 10 जुलाई और 7 अगस्त को भी कैफे पर हमले हुए थे। दूसरे और तीसरे हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू के नाम से ली गई, जबकि पहले हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा से जुड़े हरजीत लाडी ने ली थी। किसी भी हमले में कोई घायल नहीं हुआ। एल्विश यादव: गुरुग्राम में दो दर्जन से ज्यादा राउंड गुरुग्राम के सेक्टर 56 में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर 17 अगस्त 2025 की सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच बाइक सवार तीन हमलावरों ने दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं। एल्विश उस वक्त घर पर नहीं थे। हिमांशु भाऊ–नीरज फरीदपुरिया गैंग ने सट्टेबाजी ऐप के प्रचार का हवाला देकर जिम्मेदारी ली। बाद में इस मामले में कई शूटर गिरफ्तार हुए। एपी ढिल्लों: वैंकूवर आइलैंड का घर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा में वैंकूवर आइलैंड स्थित घर के बाहर सितंबर 2024 में फायरिंग हुई और गाड़ियों में आग लगाई गई। लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के नाम से इस हमले की जिम्मेदारी ली गई।सलमान खान: गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर फायरिंग मुंबई के बांद्रा में 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। गिप्पी ग्रेवाल: वैंकूवर में घर के बाहर गोलियां कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में 25 नवंबर 2023 को पंजाबी गायक-अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर फायरिंग हुई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली। सिद्धू मूसेवाला: मानसा में हत्या पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में 29 मई 2022 को कार सवार हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की थार पर 30 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया। अब टाइगर श्रॉफ 18 अक्टूबर की शाम जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई, जिसमें उनका ड्राइवर फिरदौस घायल हुआ। तीनों आरोपी अगले दिन राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर ट्रेन से पकड़े गए।

Read more 19th Oct 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: लालकृष्ण आडवाणी को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी, तबीयत में सुधार; सीने में संक्रमण के बाद तीन दिन रहे भर्ती

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। उन्हें 16 अक्टूबर की शाम सीने में संक्रमण के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार हुआ है।अस्पताल के अनुसार न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चला। भर्ती होने के बाद उन्हें पहले आईसीयू में रखा गया था। इस तरह वे 3 दिन अस्पताल में रहे।भर्ती कराए जाने के अगले दिन शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता जगत प्रकाश नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर आडवाणी से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उस समय अस्पताल ने उनकी हालत स्थिर बताई थी।लालकृष्ण आडवाणी 98 वर्ष के हैं और दिल्ली में लुटियंस जोन स्थित 30, पृथ्वीराज रोड के सरकारी बंगले में रहते हैं। उनकी पत्नी कमला आडवाणी का निधन 2016 में हुआ था, और उसके बाद से उनकी देखरेख की जिम्मेदारी उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी संभालती हैं।

Read more 19th Oct 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Ajmer Headlines

#मधुकर कहिन

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?... 

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?...  * ओशो के निजी दंत चिकित्सक देवगेट ओशो की मृत्यु से 4 दिन पहले हुई घटनाओं के बारे में बात करते हैं (शरीर को छोड़कर)... * 15 aजनवरी, 1990 को, मेरे जन्मदिन पर, मुझे शुन्यो से एक संदेश मिला: ओशो चाहते थे कि मैं उनके पेट का एक्स-रे ले। हम दंaत कक्ष में मिले। ओशो का शरीर पतला और बेकार लग रहा था, फिर भी मैंने उसे शक्तिशाली रूप से उपस्थित महसूस किया। मुझे शुन्यो से पता था कि वह हर दिन बीस घंटे से अधिक सो रहा था, हर शाम बुद्ध हॉल में कुछ क़ीमती मिनटों के लिए अपनी शारीरिक ऊर्जा को बचा रहा था। ओशो नेa मुझे बताया कि उसके हमलावरों की आवाज़ से उसका शरीर बहुत कमजोर हो गया था। उन्होंने कहा कि उनमें से शायद तीन, दो पुरुष और एक महिला, ध्वनि तरंगों पर ध्यानaa केंद्रित करने और अपने शरीर को लक्षित करने के लिए एक विशेष गठन में बैठे थे। यहां भारत में प्राचीन योगिक प्रथाएं हैं जहां लोग कुछ ध्वनियों, कुछ मंत्रों को जानते हैं, जो लोगों को नुक़सान पहुंचाने के लिए ध्वनि को केंद्रित कर सकते हैं। लेकिन मुझ पर हमला करaaने वाले ये लोग भारतीय नहीं हैं। वे वही लोग हैं जिन्होंने अमेरिका में पहले मुझे मारने की कोशिश की थी। वे तब सफल नहीं हो सके, और अब वे जो शुरू किया उसे पूरा कर ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बोलने से रोकने के लिए ज़हर की कोशिश की लेकिन मैं जारी रखने में कामयाब रहा। अब, पांच साल बाद वे वापस आ गए हैं। उन्होंने पहले बुद्ध हॉल में अपनी ध्वनि किरणों का उपयोग मेरे दिमाग़ पर हमला करने के लिए किया लेकिन मैं अपने दिमाग़ में नहीं हूं। मैं एक नो-मन हूं और उनकी आवाज़ का बहुत कम प्रभाव था। इसलिए उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी, अब वे मेरे शरीर पर हमला कर रहे हैं। मेरे गरीब शरीर को उनकी किरणों से कोई सुरक्षा नहीं है। हर दिन यह कमजोर होता जाता है। वे मुझे मार नहीं सकते लेकिन वे मेरे शरीर को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। अभी मेरे जिगर के क्षेत्र में बहुत दर्द हो रहा है। क्या आप इसे एक्स-रे कर सकते हैं? दुख की बात है, मैंने समझाया कि मेरी दंत एक्स-रे मशीन शायद अपर्याप्त थी क्योंकि यह केवल दांतों और जबड़े की छोटी फिल्में ले सकती थी, लेकिन हम कोशिश कर सकते थे। अमृतो को हमारे पास सबसे बड़ी एक्स-रे फ़िल्म मिली, जबकि मैंने इसकी बीम को चौड़ा करने के लिए डेंटल एक्स-रे मशीन के साथ जिग्गल किया। मैंने वह करने की कोशिश की जो ओशो पूछ रहा था। मैंने उसके जिगर के क्षेत्र की एक तस्वीर ली और फिर दंत विकास में बड़ी फ़िल्म विकसित करने में कामयाब रहा टैंक जिसे छोटी इंट्रा-ओरल डेंटल फ़िल्मों के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन परिणामी छवि धुंधली और अस्पष्ट थी। यह आख़िरी बार था जब मैंने ओशो को उसके भौतिक शरीर में देखा था। 19 जनवरी को शाम 4:30 बजे थे: मैं अपनी प्रेमिका के साथ अपने कमरे में था जब दरवाजे पर एक ज़रूरी दस्तक हुई। मनीषा, पीला और तनावग्रस्त दिख रही थी, ने पूछा कि क्या वह मेरे कमरे के फ़ोन का उपयोग कर सकती है। मुझे पता था कि वह केवल पूछेगी कि क्या कुछ असामान्य हो रहा है। अस्थायी सचिव के रूप में कार्य करते हुए वह इनर सर्कल के सदस्यों को फ़ोन कर रही थी और उन्हें कृष्णा हाउस में एक असाधारण बैठक में तुरंत आने के लिए कह रही थी। ओशो ने पंद्रह महीने पहले इक्कीस लोगों की एक कम्यून प्रबंधन टीम की स्थापना की थी, इसे इनर सर्कल का नाम दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका काम कम्यून के दिन-प्रतिदिन चलने का प्रबंधन करना था। मैं मूल चयन में नहीं था, लेकिन कुछ महीने बाद मुझे शामिल होने के लिए कहा गया था। फ़ोन करने के बाद, मनीषा ने कहा, “गीट, तुमने सुना कि मैं दूसरों को क्या बता रहा था। बैठक कृष्णा हाउस की छत पर ब्लू रूम में है। क्या आप वहां तुरंत जा सकते हैं?” इससे पहले कि मैं कोई सवाल पूछ पाता, वह जल्दी से गलियारे में चली गई, स्पष्ट रूप से एक और महत्वपूर्ण कार्य में शामिल थी। मैंने दोपहर के अधिकांश समय अजीब तरह से विपुल महसूस किया था। बाहरी मामलों की उथल-पुथल के बावजूद मैं कई दिनों से उत्साहित महसूस कर रहा था। मेरे दिल में ख़ुशी का एक अकथनीय नृत्य था। अंदर से मुझे उत्साह, आनंद महसूस हुआ। ब्लू रूम में पहुंचने पर, मैंने देखा कि अधिकांश इनर सर्कल पहले से ही वहां इकट्ठा हो चुके थे। माहौल तनावपूर्ण और तनावपूर्ण था। मेरा अपना उत्साह जगह से बाहर लग रहा था। मैं बैठ गया और इंतज़ार किया। कुछ मिनटों के बाद जयेश ने अमृतो के साथ प्रवेश किया। यह देखने के लिए संक्षेप में चारों ओर देखते हुए कि हम सभी मौजूद हैं, उन्होंने एक दृढ़, हालांकि शांत आवाज़ में कहा, “मुझे लगता है कि इसे लपेटने का कोई तरीक़ा नहीं है। मैं आपको सीधे बताऊंगा। ओशो ने कुछ समय पहले लगभग 4:45 बजे अपना शरीर छोड़ दिया था दोपहर।” स्तब्ध, मैंने अपनी घड़ी को देखा। शाम के 5:15 बजे थे। उपस्थित दो या तीन लोग रोने लगे। जयेश ने जल्दी से बीच में टोका, “देखो, मुझे तुम्हारी सारी मदद की ज़रूरत है। कृपया अभी तक अलग न हों। मुझे आप सभी की ज़रूरत है कि ओशो के भेजने को उतना ही सुंदर बनाने में मदद करें जितना वह हकदार है। यह आख़िरी चीज है जो हम उसके लिए कर सकते हैं भौतिक शरीर, चलो इसे अद्भुत बनाते हैं। उसने मुझे ठीक से बताया कि वह कैसे चाहता है कि ऐसा हो। उसने मुझे हर चीज के लिए विस्तृत निर्देश दिए, लेकिन मुझे यहां हर किसी की मदद की ज़रूरत है।” जयेश के शब्दों को सुनकर मेरा पहले का उत्साह सदमे में बदल गया था, लेकिन मैंने ओशो को अपने लोगों के साथ अपने अंतिम उत्सव का आनंद लेने में सक्षम बनाने के लिए हमारी मदद के लिए जयेश की अपील को स्पष्ट रूप से सुना। जैसे ही मैंने ब्लू रूम छोड़ा, जयेश ने मुझे बताया कि ओशो ने अनुरोध किया था कि मैं उनके शरीर को जलते हुए घाटों तक ले जाने के लिए एक वाहक बनूं। गतिविधि और भ्रमित भावनाओं के एक धुंध में मुझे याद है कि ओशो के इस अंतिम उपहार के लिए बेहद आभारी महसूस कर रहा था। - स्वामी देवगीत पुस्तक : ओशो - द फर्स्ट बुद्ध इन द डेंटल चेयर अध्याय: 17 अध्याय का नाम: ओशो का अंतिम दंत नाटक: अधिनियम V अंतिम सुनहरी झलक

Latest News

• New! गूंज गरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

• New! अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

• New! अजमेर में नवरात्रों की धूम, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को देखने उमड़ा जनसैलाब

• New! नाका मदार के वार्ड 55 में गरबा रास की धूम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मां दुर्गा की आरती

• New! अजमेर की ईदगाह कॉलोनी में आया साइलेंट किलर 

• New! अजमेर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टेलर ने रौंदा, पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती  

• New! अजमेर। कल्याणीपुरा स्थित जगत जननी माँ काली मंदिर में माँ काली मित्र मंडल के तत्वावधान में कन्या पूजन

• New! दुकान में घुसकर मारपीट और सोने की चैन छीनने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी शिकायत

• New! अजमेर के किशनपुरा गांव में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा! अखंड दीपक से चुनरी में लगी आग, बचाने के प्रयास में झुलसी महिला।  

• New! ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, अमन-चैन की मांगी दुआ