For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139455256
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित मदन जी के ढाबे पर सोमवार देर रात कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में योग फेस्ट 2026 का शुभारंभ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: महिला उत्थान से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो - श्री लोक बंधु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात चिकित्सा सुविधाओं को लगे पंख,सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक पर 190 करोड़ और जेएलएन उन्नयन पर 50 करोड़ होंगे खर्च |  Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, तीन की मौत; पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

Post Views 01

June 9, 2026

हादसा खोह नागोरियान थाना क्षेत्र के आयशा नगर तलाई इलाके में आईटीआई कॉलेज के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ।

जयपुर। जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन, पुलिस तथा दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

जानकारी के अनुसार यह हादसा खोह नागोरियान थाना क्षेत्र के आयशा नगर तलाई इलाके में आईटीआई कॉलेज के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री में अचानक आग भड़कने के बाद कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिससे जनहानि हुई।

हादसे में झुलसे पांच लोगों को गंभीर अवस्था में जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अधिकांश घायल 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।

जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगने की आशंका सामने आई है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

कलेक्टर ने बताया कि घायल मजदूरों को तत्काल एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया है और प्रशासन उनकी हरसंभव सहायता कर रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच कराई जा रही है तथा यह भी पता लगाया जाएगा कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

आग लगने के बाद दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की टीम फैक्ट्री के लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की सख्ती से जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved