For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139455667
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित मदन जी के ढाबे पर सोमवार देर रात कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में योग फेस्ट 2026 का शुभारंभ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: महिला उत्थान से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो - श्री लोक बंधु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात चिकित्सा सुविधाओं को लगे पंख,सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक पर 190 करोड़ और जेएलएन उन्नयन पर 50 करोड़ होंगे खर्च |  Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच | 

राष्ट्रीय न्यूज़: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

Post Views 01

June 9, 2026

मीनाक्षी नटराजन ने हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी अपने नामांकन पत्र में उल्लेखित नहीं की, जिसके आधार पर उनके नामांकन की वैधता पर सवाल उठाए गए

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जब कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा खारिज कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उठाई गई आपत्ति के बाद यह निर्णय लिया गया। भाजपा का आरोप था कि मीनाक्षी नटराजन ने हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी अपने नामांकन पत्र में उल्लेखित नहीं की, जिसके आधार पर उनके नामांकन की वैधता पर सवाल उठाए गए थे।

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पर्यवेक्षक द्वारा मीनाक्षी नटराजन को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। जवाब पर विचार करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन निरस्त करने का फैसला सुनाया। इस निर्णय के बाद राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रेरित बताते हुए फैसले का विरोध किया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और उन्हें केवल अदालत से नोटिस प्राप्त हुआ था। उन्होंने दावा किया कि नामांकन रद्द करने का निर्णय तथ्यात्मक और कानूनी रूप से गलत है तथा कांग्रेस इस फैसले को अदालत में चुनौती देगी।

नामांकन जांच प्रक्रिया के दौरान विधानसभा परिसर में राजनीतिक तनाव भी देखने को मिला। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच तीखी बहस, नारेबाजी और हंगामे की स्थिति बन गई। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और विधानसभा सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

इसी बीच कांग्रेस अपने विधायकों को बाड़ाबंदी के तहत बेंगलुरु भेजने की तैयारी कर रही थी। पार्टी के लिए विशेष चार्टर्ड विमान भोपाल पहुंचा था, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा प्रारंभिक स्तर पर उड़ान की अनुमति नहीं दिए जाने से विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के दबाव में विमान को रोका जा रहा है। हालांकि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चार्टर्ड फ्लाइट को अनुमति मिल गई और शाम करीब साढ़े छह बजे विमान ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी।

बताया गया कि विमान में 38 विधायक सहित कुल 75 लोग सवार थे। लेकिन उड़ान भरने के तुरंत बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने की सूचना मिलने पर विमान को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस की आगे की रणनीति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस अदालत में क्या कानूनी कदम उठाती है और राज्यसभा चुनाव की आगामी प्रक्रिया पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved