For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139449243
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित मदन जी के ढाबे पर सोमवार देर रात कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में योग फेस्ट 2026 का शुभारंभ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: महिला उत्थान से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो - श्री लोक बंधु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात चिकित्सा सुविधाओं को लगे पंख,सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक पर 190 करोड़ और जेएलएन उन्नयन पर 50 करोड़ होंगे खर्च |  Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित मदन जी के ढाबे पर सोमवार देर रात कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला

Post Views 21

June 9, 2026

घटना में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। पूरी वारदात ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

अजमेर। शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित मदन जी के ढाबे पर सोमवार देर रात कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। पूरी वारदात ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 से 15 युवक रोडवेज बस स्टैंड स्थित मदन जी के ढाबे के पास पहुंचे। इनमें से कुछ युवक पास ही स्थित एक चाय की दुकान पर बैठ गए। इसी दौरान एक युवक ढाबे से कुर्सी उठाकर ले जाने लगा। इस पर वहां कार्यरत कर्मचारी ने उसे कुर्सी ले जाने से मना किया और वापस रखने के लिए कहा। मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और युवकों ने ढाबे के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों ने कर्मचारियों को घेरकर उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान एक कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved