For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 139444812
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट एवं आमजन को हो रही भारी परेशानियों के विरोध में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: गंज थाना अंतर्गत वर्ष 2025 में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या दो के न्यायाधीश ने किया सजा का ऐलान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थित मदन जी के ढाबे पर सोमवार देर रात कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में योग फेस्ट 2026 का शुभारंभ। |  Ajmer Breaking News: अजमेर मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: महिला उत्थान से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो - श्री लोक बंधु |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात चिकित्सा सुविधाओं को लगे पंख,सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक पर 190 करोड़ और जेएलएन उन्नयन पर 50 करोड़ होंगे खर्च |  Ajmer Breaking News: देवनानी से श्रीमती सिंह व श्री पूनिया मिले, देवनानी की मुख्यमंत्री शर्मा व अजेय कुमार से मुलाकात |  Ajmer Breaking News: भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आह्वान, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का करें प्रयास |  Ajmer Breaking News: साइबर ठगों को कमीशन पर अकाउंट देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अकाउंट से 17 लाख रुपए का मिला ट्रांजैक्शन, पुलिस कर रही है मामले की जांच | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ

Post Views 51

June 9, 2026

पंचायतीराज संस्थाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की अभिनव पहल

अजमेर मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ
पंचायतीराज संस्थाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की अभिनव पहल

अजमेर, 9 जून। तकनीक सक्षम ग्रामीण सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पीरामल फाउंडेशन द्वारा जिला परिषद सभागार मेंएआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म सचिव जी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अजमेर ग्रामीण, श्रीनगर एवं पीसांगन पंचायत समितियों के 50 से अधिक प्रशासकों एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने सहभागिता की। 

कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश की अध्यक्षता में सचिव जी प्लेटफॉर्म का विमोचन किया गया। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थाओं के सशक्तिकरण के लिए पीरामल फाउंडेशन की इस तकनीकी पहल की सराहना करते हुए इसे स्थानीय शासन को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

पीरामल फाउंडेशन के श्री अकरम काजी ने बताया कि सचिव जी को सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं पंचायतीराज संस्थाओं के लिए एक डिजिटल सहयोगी एवं योजना-समर्थन मंच के रूप में विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म ग्राम स्तर पर योजना निर्माण, निर्णय-निर्धारण, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शासन संबंधी समस्याओं के समाधान में सहायता प्रदान करेगा। 

उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी), वित्त आयोग अनुदानों, जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सरल एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही तालाब पुनर्जीवन, डी-सिल्टिंग, जल बजटिंग, वाटरशेड योजना, टाइड ग्रांट्स तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अभिसरण से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त यह प्लेटफॉर्म स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास से जुड़ी पहलों में भी सहयोग करेगा। यह पहल डेटा-आधारित योजना निर्माण को बढ़ावा देने, सरकारी प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने तथा अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं सतत ग्रामीण विकास को समर्थन देने के माध्यम से जमीनी स्तर पर सुशासन को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved