Post Views 21
June 9, 2026
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात चिकित्सा सुविधाओं को लगे पंख
जेएलएन विकास के लिए 240 करोड़ की मंजूरी, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक की वर्किंग एजेंसी भी तय
प्रिंसिपल जारी करेंगे लैटर ऑफ इंटेंड
जल्द शुरू होगा सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का काम, एक छत के नीचे सभी सुविधाएं
सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक पर 190 करोड़ और जेएलएन उन्नयन पर 50 करोड़ होंगे खर्च
एचएलएल लाइफ केयर बनाएगी सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक
अजमेर 9 जून। अजमेर की चिकित्सा सेवाओं को आखिर नए पंख लग गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के प्रयासों से राज्य सरकार ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के निर्माण एवं अस्पताल में निर्माण व मरम्मत के लिए 240 करोड़ रूपए की मंजूरी दे दी है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को लैअर ऑफ इंटेंड जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। इनमें से 190 करोड़ रूपए सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक व 50 करोड़ रूपए अस्पताल उन्नयन पर खर्च होंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने अस्पताल निर्माण में वृहद अनुभव रखने वाली एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड को वर्किंग एजेंसी नियुक्त कर दिया है। यानि अस्पताल के सभी ब्लॉक्स को निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के तहत जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अजमेर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए 240.73 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर अजमेर संभाग के मरीजों को एक ही परिसर में उन्नत एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्हें सुपर स्पेशिलिटी सेवाओं के लिए जयपुर दिल्ली या अहमदाबाद नहीं जाना होगा।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के प्रयासों से बजट घोषणा के अंतर्गत जेएलएन चिकित्सालय में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की स्थापना को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना पर कुल 190.73 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे, जिसमें सिविल निर्माण एवं आधुनिक उपकरण शामिल हैं। सिविल निर्माण कार्य हेतु 151.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं तथा कार्यकारी एजेंसी के रूप में एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड को नामित किया गया है। एजेंसी का चयन अस्पताल निर्माण में अनुभव के आधार पर किया गया है।
सुविधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौगात चिकित्सा सुविधाओं को लगे पंख

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के निर्माण से न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, यूरोलॉजी, डायलिसिस, ऑन्कोलॉजी सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी तथा प्लास्टिक सर्जरी सहित विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को विभिन्न विभागों में भटकने की आवश्यकता नहीं रहेगी तथा बेहतर उपचार के लिए अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
इसी प्रकार बजट घोषणा के अंतर्गत जेएलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवनों के जीर्णाेद्धार एवं उन्नयन कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि में से 48 करोड़ रुपये सिविल निर्माण कार्यों पर व्यय होंगे। इस परियोजना के तहत नेतर्् रोग, ईएनटी, चर्म रोग, आईएचटीएम तथा दंत रोग विभागों के भवनों का जी+5 स्वरूप में निर्माण एवं विस्तार किया जाएगा। इस कार्य के लिए भी एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है।
परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सक्षम स्तर से अनुमोदन उपरांत कार्यकारी एजेंसी को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया जाएगा तथा एमओए की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग की मानक डीपीआर एवं वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अभियंताओं एवं थर्ड पार्टी एजेंसियों द्वारा नियमित निरीक्षण कराया जाएगा। साथ ही सभी भवनों का निर्माण प्रचलित भवन उपविधियों, सुरक्षा मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा तथा आवश्यक स्वीकृतियां भी समय पर प्राप्त की जाएंगी।
इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद जेएलएन चिकित्सालय प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित होगा तथा अजमेर संभाग सहित आसपास के जिलों के लाखों मरीजों को अत्याधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।पर स्पेशियलिटी ब्लॉक के निर्माण से न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी, यूरोलॉजी, डायलिसिस, ऑन्कोलॉजी सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी तथा प्लास्टिक सर्जरी सहित विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को विभिन्न विभागों में भटकने की आवश्यकता नहीं रहेगी तथा बेहतर उपचार के लिए अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
इसी प्रकार बजट घोषणा के अंतर्गत जेएलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवनों के जीर्णाेद्धार एवं उन्नयन कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि में से 48 करोड़ रुपये सिविल निर्माण कार्यों पर व्यय होंगे। इस परियोजना के तहत नेतर्् रोग, ईएनटी, चर्म रोग, आईएचटीएम तथा दंत रोग विभागों के भवनों का जी+5 स्वरूप में निर्माण एवं विस्तार किया जाएगा। इस कार्य के लिए भी एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है।
परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सक्षम स्तर से अनुमोदन उपरांत कार्यकारी एजेंसी को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया जाएगा तथा एमओए की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग की मानक डीपीआर एवं वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अभियंताओं एवं थर्ड पार्टी एजेंसियों द्वारा नियमित निरीक्षण कराया जाएगा। साथ ही सभी भवनों का निर्माण प्रचलित भवन उपविधियों, सुरक्षा मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा तथा आवश्यक स्वीकृतियां भी समय पर प्राप्त की जाएंगी।
इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद जेएलएन चिकित्सालय प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित होगा तथा अजमेर संभाग सहित आसपास के जिलों के लाखों मरीजों को अत्याधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved