For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 112692776
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तीर्थ गुरु पुष्कर में कार्तिक एकादशी स्नान से शुरू हुआ पंचतीर्थ महोत्सव — आस्था, अध्यात्म और अद्भुत श्रद्धा का संगम,  संतो के सानिध्य में निकली आध्यात्मिक यात्रा |  Ajmer Breaking News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: गंज थाना पुलिस ने वारदात की फिराक में धार दार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को दबोचा, |  Ajmer Breaking News: डेढ़ साल से फरार चल रहे 35000 के इनामी बदमाश धन सिंह डकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धन सिंह के कब्जे से हथियारों का जखीरा बरामद, पुलिस जुटी है अनुसंधान में |  Ajmer Breaking News: श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला और युवा महिला संभाग चंद्र नगर इकाई की ओर से जरूरतमंद अंजूदेवी की दो पुत्रियों तनुजा और पायल के विवाह में काम आने वाली सामग्री देकर सहयोग किया गया। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर नशामुक्ति महाअभियान के तहत निकाली रैली, नशा मतलब - परिवार के सुखों का अंत : चम्पालाल महाराज |  Ajmer Breaking News: अंतर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला 2025 के अंतर्गत रविवार को विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर मेले में केंद्रीय संचार ब्यूरो की पांच दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ ,देश के विकास को गति देने साथ, विरासत को सहेजना भी सरकार की प्राथमिकता-  मंत्री सुरेश रावत  |  Ajmer Breaking News: अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेला में कृषि एवं उद्यानिकी  विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी में  विभागीय योजनाओं के अनेक  मॉडल प्रदर्शित किए गए है जो किसानों के लिए रुचिकर बने हुए  है । |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में विदेशी पर्यटकों का उत्साह चरम पर, कबड्डी और अश्व नृत्य ने जीता दिल | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर मेले में केंद्रीय संचार ब्यूरो की पांच दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ ,देश के विकास को गति देने साथ, विरासत को सहेजना भी सरकार की प्राथमिकता-  मंत्री सुरेश रावत 

Post Views 01

November 2, 2025

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है कि अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनों का लाभ पहुंचे।

देश के विकास को गति देने साथ, विरासत को सहेजना भी सरकार की प्राथमिकता-  मंत्री सुरेश रावत 
पुष्कर मेले में केंद्रीय संचार ब्यूरो की पांच दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ 
अजमेर, 2 नवंबर 2025 |  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा अजमेर के प्रसिद्ध पुष्कर मेले में पांच दिवसीय विरासत भी विकास भी मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ आज जल संसाधन मंत्री, राजस्थान सरकार श्री सुरेश सिंह रावत, जिला कलेक्टर श्री लोकबंधु, जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष श्री कमल पाठक द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । 
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है कि अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनों का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश 2047 तक विकसित देश की पंक्ति में शामिल हो, इसके लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं, किसानों, युवान, आदिवासी, गरीब वो वंचित वर्ग को सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। 
प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए विभाग के प्रभारी श्री भारत भार्गव ने बताया कि प्रदर्शनी में भारत सरकार की आम जन से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी  देने के लिए महिलाओं, किसानों, युवाओं, आदिवासी कल्याण, संसाधनों के विकास, डिजिटल इंडिया, रक्षा क्षेत्र में नवाचार/ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय संविधान के 75 वर्ष, ज्ञान भारतम मिशन से जुड़े 9 ज़ोन बनाये बनाए गए हैं। युवाओं के लिए प्रदर्शनी में विभिन्न एंगेजमेंट जॉन भी बनाए गए है जिनमें टैबलेट पर विरासत भी विकास भी विषय पर ऑनलाइन क्विज, वीआर एवं बोर्ड गेम्स के साथ प्रधान मंत्री के साथ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए है। इसके साथ ही प्रदर्शनी में वीडियो वॉल पर योजनाओं से संबंधित प्रधान मंत्री जी के भाषणों को भी आमजन के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन एवं युवाओं तक मनोरंजन के साथ ही भारत सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचना है। उन्होंने बताया की भारत सरकार निरंतर प्रयासरत है कि देश की विकास को गति देते हुए हमारी विरासत को भी सहेजा जाए। 
उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई जानकारी पर बताया कि इस प्रर्दशनी में प्रधानमंत्री जनधन योजना के बेमिसाल 11 साल, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, सशस्त्र बलों में उच्च पदों पर पदस्थ महिलाओं,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के संबंध में जानकारी दी गई है।
भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में  युवाओं को संविधान का महत्व के बारे में जानकारी देने के लिए इस प्रदर्शनी में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान जोन भी बनाया गया है जिसमें संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्त्तव्य, संविधान सभा की समितियों एवं उनके अध्यक्ष की जानकारी से संबंधित पैनल लगाए गए है।
नई पीढ़ी के लिए जीएसटी सुधार कार्यक्रमों, फिट इंडिया, प्रधानमंत्री सड़क योजना, भारत की मेट्रो क्रांति, अमृत योजना 2.0, शहरों का रूपांतरण, जीवन स्तर में सुधार, अमृत स्टेशन योजना, रोजगार मेला, कौशल विकास, खेलो भारत नीति, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 एवं ग्रामीण आवास योजना, ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्र प्रथम _  राष्ट्रीय सुरक्षा  और विदेश नीति 
, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना,डिजिटल इंडिया, डिजिटल इंडिया के 10 वर्ष आदि से संबंधी जानकारी प्रर्दशनी के माध्यम से लोगों को दी जा रही है। 
प्रदर्शनी में आने वाले सभी आगंतुकों के बीच प्रदर्शनी में दी गई जानकारी के आधार पर मौखिक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की जा रही है तथा विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया जा रहा है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved